आलेख से 15 अप्रैल 2009
पाकिस्तान में SMS सेवायें प्रतिबंधित होंगी
जज़्बा ब्लॉग ने खबर दी है कि पाकिस्तान सरकार एसएमएस सेवाओं पर प्रतिबंध लगाने का मन बना रही है ताकि इसका प्रयोग आतंकवादी हमलों के लिये न किया जा सके। देश में इस समय 70 फीसदी लोग मोबाइल फ़ोन का उपयोग करते हैं जिनमें एसएमएस संदेशों के उपभोक्ता शामिल हैं।
चुनावों पर भौगोलिक मैशअप
मैपमाईइंडिया ने भारतीय मतदाताओं के लिये एक सेवा शुरु की है जिसके द्वारा वे आगामी लोकसभा चुनावों में सही मत देने हेतु जानकारी पा सकें। इस जालस्थल पर मतदाता अपने मतदान क्षेत्र के बारें में विस्तृत जानकारी पा सकते हैं जिसमें पार्टी और उनके प्रत्याशियों का लेखाजोखा सम्मिलित है।
भारतीय चुनावों में सेलिब्रिटी शक्ति
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान मुम्बई की एक रैली में काँग्रेस के उम्मीदवार मिलिंद देवरा के लिये चुनाव प्रचार करते हुयेचित्र: अल ज़जीरा, क्रियेटिव कॉमंस लायसेंस के तहत प्रयुक्त भारतीय फिल्म कलाकारों और फिल्मकारों का समाज पर खासा प्रभाव रहता है और डैनी बॉयल ने अपनी फ़िल्म स्लमडॉग मिलियनेयर ने इसे...