पेरू की राजधानी लीमा को, चीली के सैनटियागो, अर्जेटिना के ला पुंटा और वेनेजुएला के सियुडैड बोलिवर के मुकाबले 31 मतो से 2019 के पैन अमेरिकी खेलो , के मेजबान शहर के रूप मे चुन लिया गया है।
ट्वीटर पर कुछ लोग इस समाचार से खुश थे, जैसे नेल्सन पेन्ह्रेरा सी:
¡Qué alegría que los #Panamericanos 2019 se realicen en Lima! ¡a prepararnos!
— Nelson Peñaherrera C (@nelsonsullana) October 11, 2013
बहुत खुश हूँ कि 2019 के पैन अमेरिकी खेल लीमा में होगें। चलो तैयार हो जाते हैं!
लेकिन संशय भी थे:
Tanto color que le ponen, como si alguien de verdad siguiera los juegos panamericanos
— Juan Marin MUñoz (@juanmarinmunoz) October 11, 2013
ये इसका बड़ा हौआ बना रहे हैं जैसे कि कोई वास्तव मे पैन अमेरिकी खेलों पर निगाह रखता हो।