कहानी-निर्माण करने वाली-मशीन-ऑडियोबू/कहानी-निर्माण करने वाली मशीन:ऑडियोबू

राईजिंग वायसेस की टिप्पणी: यह लेख मूलतः (Transom.org) ट्रैसम.ओआरजी, पर आया जो सार्वजनिक मीडिया का प्रदर्शन-मंजूषा और कार्य स्थली है, जो वर्ष मे दो बार कहानी कार्यशाला आयोजित करती है और यह उसकी नयी ऑनलाईन कार्यशाला है। यह इजाजत ले कर पुनः प्रकाशित की जा रही है।

यह स्तम्भ उन लोगो से बातचीत की एक श्रृंखला है जिन्होंने बनाया है। कहानी निर्माण करने वाली मशीन।(Story-Making Machines) हम प्रश्न रखते है और वे अपने द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे उपकरण के बारे में उदाहरण के साथ उत्तर भेजते हैं। नीचे ऑडियोबू(Audioboo) ,जो कि एक सामाजिक, साझा करने वाला, आवाज संग्रह तथा सृजन करने वाला स्थल/साईट है की प्रबंध निदेशक सिन्थिया फान्सिस् का साक्षात्कार है।

ऑडियोबू वेबसाईट से:

“हम विश्वास करते है कि संवाद के अन्य माध्यमो में ध्वनि का इस्तेमाल सबसे अधिक होता है। हमेशा जुडे रहने वाले इस समय में हम कहे गए शब्दों की ताकत को वापस लौटा रहे हैं। हम सभी को एक तरीका देना चाहते है जिससे वे जो कहना चाहते है कह सके — सारे विश्व को।”

सिन्थिया फान्सिस् (अमेरिकी प्रबंध निदेशक, ऑडियोबू):

ट्रैसम : आपका वेब ऐप कहानी कहने में कैसे सहायता करता है ?

Bennie and Millie Joke Shop

CF: ऑडियोबू प्रसारणकर्ता, शिक्षक, पत्रकार हर एक को डिजिटल होने की सुविधा देता है पॉडकास्टर्स(podcasters) और पेशेवर प्रसारणकर्ता हमारे समाजिक रूप से साझा और प्रसारण करने के उपकरण को रिकार्ड करने,संपादित करने, छापने और विशिष्ट कहाँनियो का संग्रह करने के लिए इस्तेमाल करते हैं।

ऑडियोबू समाज से जुड़े विश्व भर के स्कूल के शिक्षक ऑडियोबू का इस्तेमाल लिखाई को सुदृढ़ करने, पाठ ग्राहय्ता बढ़ाने, भाषा पढ़ाने और आपस मे संपर्क करने के लिए करते है। ऑडियोबू में सन्निहित बजाने वाला के इस्तेमाल से स्थानीय कालेज रेडियो स्टेशन से लेकर बी.बी.सी. तक, अपने सुनने वालो को छूट गए कार्यक्रम को “बाद मे सुनने की सुविधा” देता हैं।

ट्रैसम :आपके कुछ पसंदीदा उदाहरण कौन से हैं?

CF: मेरे पसंदीदा उदाहरणो में है बेनी और मीली। एक जवान भाई और बहन को अपने घर के व्हीलचेयर को सुलभ बनाने के लिए पैसे जुटाने हैं। वे ऑडियोबू साथ हर दिन एक मजाक रिकॉर्ड करते हैं और उसके बाद उसे वे अपने खाते में पोस्ट करते हैं और फिर अपने ब्लौग पर लगा देते हैं।

एक बोर्ड खाते के अंदर (प्लेलिस्ट जैसा) संबंधित लेखों की सूची होती है। इसका अच्छा उदाहरण है शिक्षको के समूह द्वारा बनाया गया मैपिंग मिडिया टू द कॉमन कोर, बू का बोर्ड, जो शिक्षकों के प्रेरणा स्त्रोत के बारे में है कि “उनमें से अधिकतर ने बतौर पहली प्राथमिकता पढ़ाना क्यों शुरू किया” और इसके अलावा उनके पास कुछ अद्भुत सामग्री है।

चैनल नियमित सामग्री निर्माताओ (पॉडकास्टर्स, प्रसारकों, संगठनों, आदि) के लिए है। यह आपको अपनी सारी सामग्री के लिए एक माध्यम देता है। चैनल के अंदर उप चैनल विशिष्ठ कार्यक्रमों को अपने श्रोताओं पर पकड़ बनाने और उन्हें उन पर टिप्पणी करने की सुविधा देता है।

एक अच्छा उदाहरण द पीपुल्स सॉगस् है। बीबीसी का यह रेडियो 2 कार्यक्रम एक शास्त्रीय धुन ऐतिहासिक पृष्ठभूमि में बजा कर श्रोताओं से इस गाने से संबंधित कलाकार या समय से जुड़ी अपनी कहानी को साझा करने के प्रोत्साहित करता है।

BBC The People's Songs

ESPN's record -your-own Audioboo ऑडियोबू प्लेयर कहीं भी लगाया जा सकता है, इसलिए यह आपकी वेबसाईट पर भी काम करता है। ESPN Podcenter NBA लॉकडाउन पर हर दिन एक विशिष्ट प्रश्न अपने वेबसाईट पर रखता है और उसने सुनने वालों के उत्तर या प्रश्न को रिकार्ड करने के लिए ऑडियोबू से रिकार्ड करने की सुविधा वहाँ दे रखी है।

दृष्टि हीन लोगों की बड़ी संख्या स्वाभाविक कहानी कहने के वातावरण के लिए ऑडियोबू का प्रयोग करती है और पारंम्परिक रेडियो के स्थान पर छोटे शहर में ऑडियोबू का प्रयोग लोग रोजाना समाचार रिकार्ड कर प्रसारित करने के लिए करते हैं। ऑडियोबू से रिकार्ड की गई कहाँनियों की संख्या अब एक करोड़ से अधिक हो गई है।

ट्रैसम: क्या आपके साईट पर प्रस्तुत की गई सामग्री को कहीं दूसरी जगह पर लगाया जा सकता है?

सिन्थिया फान्सिस्:चूँकि ऑडियोबू एक MP3 है, इसलिए इसे कहीं भी लगाया जा सकता है। किसी भी वेबसाईट या ब्लौग के अलावे ऑडियोबू को सामाजिक साईट Twitter और Facebook के किसी भी लेख पर लगाया जा सकता है। यही स्थिति ऑडियोबू मल्टीचैनल प्लेयर के साथ भी है:BBC इस प्लेयर में अपने कार्यक्रमों को भर करके अपने कार्यक्रमों की श्रृंखला में प्रयोग करता है। सामाजिक मिडिया के लिए इस उपकरण की कार्यक्रमों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने की क्षमता महत्वपूर्ण है।

ट्रैसम्: आपका उपकरण दूसरे कहानी कहने वाले उपकरणों से अलग कैसे है?

सिन्थिया फान्सिस्: ऑडियोबू कहे गए शब्दों पर ध्यान देता है। कहानी के साथ संगीत के लिए हमने इसमें कुछ संगीत भी डाला है जो इसे सबसे अलग करता है। पत्रकार और अन्य लोग जो उत्तम किस्म का ऑडियो रिकार्ड कर अनेक स्थानो पर तुरंत ले जाना चाहते है उनके लिए यह उपकरण एक आसानी से इस्तेमाल किया जा सकने वाला उत्तम उपहार है।

ट्रैसम्: इस साल क्या इसमें कोई नया वैशिष्टय डाला जा रहा है?

सिन्थिया फान्सिस्: हम पेशेवर और अर्ध पेशेवर लोगो के लिए इसमें संपादन के लिए उत्तम व्यवस्था कर रहे हैं, जैसे कि बेहतर तरीके से क्लिप की काट-छाँट और अनेको ट्रैक को एक साथ कम करना। हम लगातार इसमें अंतिम उपयोग के लिए और इस्तेमाल कर्ता के लिए विशिष्ताएँ डाल रहे हैं। प्रभावी कहानी कहने के लिए सशक्त मोबाईल कहानी चाहिए: पिछले 6 महीनो में हमने एनड्रायड, RIM, iPad और iPod के लिए ऐप्प जोड़े हैं। हमने प्लेयर के लिए स्वचालित अपडेट भी जोड़ा है।(जल्द आ रहा है।)

ट्रैसम्: हम लोग कहानी जैसे कहते है उससे आपने क्या सीखा है? कैसे हम उसे देखते, पढ़ते और सुनते है?

सिन्थिया फान्सिस्: कहानी कहने में सुनने की प्रक्रिया अंतर्निहिीत है्। हाँ, आप कहानी पढ़ सकते है और उसके महत्व को समझ सकते हैं लेकिन, कहानी को आत्मसात करने के लिए अगर कहानी मूल लेखक द्वारा अगर कही जाए तो ज्यादा अच्छी तरह से समझ में आती है। कहानी के मोड़, आवाज में उतार चढ़ाव और भावना सभी मिल कर एक अलग दृश्य उपस्थित करते हैं। ऑडियोबू हम सबको अपनी आवाज की ताकत का उपयोग करने और उसे सामाजिक मिडिया में अनुवादित कर साझा करने के लिए एक मंच देता है।

ट्रैसम्: आपका उत्पाद और इसपर लगाए जा सकने वाले उपकरण किस तकनीक पर आधारित है?

सिन्थिया फान्सिस्: यह उत्पाद रूबी ऑन रेल्स पर मूलतः बनाया गया है और लंदन के डाटा केन्द्र द्वारा इसकी देखरेख की जा रही है। मूल उत्पाद माईक्रोसाफ्ट द्वारा प्रदत्त आरजू के क्लाउड पर .NET के वातावरण में कार्य कर रहा है। ऑडिओबू स्वयं पूर्णतः ले जाने लायक है और सभी MP3 है। आप अपने ब्लौग या वेबसाईट पर MP3 या बोर्ड(MP3 की सूची) या चैनल(आपकी सभी MP3) सभी को लगा सकते हैं। (Audioboo API at GitHub).

ट्रैसम्: क्या इसे इस्तेमाल करने वाले अपने कार्य को किसी भी फार्मेट में प्रेषित कर सकते हैं?

सिन्थिया फान्सिस्: हाँ, यह महत्वपूर्ण है कि ऑडियोबू इस्तेमाल करने वाले अपने सर्वाधिकार को सुरक्षित रखते हुए अपने साथ ले कर फाईल को किसी भी समय कहीं भी ले कर जा सकें। अच्छा सामाजिक मीडिया संचार के मालिकाना हक के पक्ष में नहीं है। हम कई समुदायों में संलग्न हैं और हमारे काम, हमारे विचार और हमारे मीडिया हमारे साथ रहें, इसके लिए सक्षम होने की जरूरत है, चाहे हम जिस भी कारण से जब भी छोड़े। ऑडियोबू में हम इसी स्वतंत्रता को प्रोत्साहित करते हैं.

सिन्थिया फान्सिस् ऑडियोबू की अमेरिकी प्रबंध निदेशक हैं।

बातचीत शुरू करें

लेखक, कृपया सत्रारंभ »

निर्देश

  • कृपया दूसरों का सम्मान करें. द्वेषपूर्ण, अश्लील व व्यक्तिगत आघात करने वाली टिप्पणियाँ स्वीकार्य नहीं हैं।.