लिंगुआ परियोजना
लिंगुआ परियोजना का उद्देश्य स्वयंसेवी अनुवादकों की मदद से ग्लोबल वायसेज़ (जीवी) को अंग्रेज़ी के अलावा अन्य भाषाओं में पहुंचाना है। जीवी के मुख्य जालस्थल की सामग्री के अन्य भाषाओं में अनुवाद से भाषाई चिट्ठाकारों व ग्लोबल वायसेज़ के पाठकों से संपर्क के द्वार खुलेंगें।
हाल ही में अनुवादित लेखों को यहाँ पढ़ें।
पृष्ठभूमि
2006 में दिल्ली में संपन्न ग्लोबल शिखर सम्मेलन में ग्लोबल वायसेज़ तथा भाषा पर हुई कार्यशाला से प्रभावित होकर फ्रेंचभाषी चिट्ठाकारों के एक समूह ने संस्थापक इथन ज़ुकरमैन, रिबेका मेक्किनंन तथा ताईवान के सहयोगी पोर्टनॉय से पोर्टनॉय के चीनी ग्लोबल वायसेज़ जालस्थल की तर्ज पर एक फ्रांसीसी पृष्ठ बनाने हेतु संपर्क किया। अन्य भाषाई समुदायों ने भी रुचि प्रदर्शित की और यूं हुआ लिंगुआ का जन्म।
सक्रिय लिंगुआ जालस्थल
German
Spanish
French
Malagasy
Portuguese
Albanian
Macedonian
Arabic
Farsi
Bangla
Hindi
Chinese (Simplified)
Chinese (Traditional)
Japanese
उभरते लिंगुआ जालस्थल
भाषायें जिनमें हम जल्द ही औपचारिक शुरुवात करेंगे (हमें आपकी ज़रूरत है)
आप भी शामिल हों
भाषाओं का चयन उनकी समुदाय में जारी संवाद की गति का परिचायक है। भविष्य में अन्य भाषाओं को भी जोड़ा जायेगा। लिंगुआ के स्वयंसेवकों को पूरा श्रेय दिया जाता है साथ ही उन्हें अनुवाद का बढ़िया अनुभव भी मिलता है। पर इससे बढ़कर लिंगुआ के अनुवादक ग्लोबल वायसेज़ की आवाज़ को विस्तार देने तथा दुनिया को जोड़ने में मदद करते हैं। अगर आप जुड़ना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।





पाकिस्तान : जरदारी के फ्लर...
-
कब तक हम ओछी मानसिकता का ...
आगे पढ़ें »