GlobalVoices in और जानें »

उद्देश्यपूर्ण ब्लॉगिंग: ब्लॉग एडवोकेसी की ग्लोबल वायसेज़ मार्गदर्शिका

TranslationsThis post also available in:

Português · Blogue por uma Causa!: O Guia do Global Voices para Campanhas em Blogues
Malagasy · Blaogy/Bolongana hanehoan-kevitra : Torolalan’i Global Voices hiarovan-tena
বাংলা · একটি নির্দিষ্ট কারনে ব্লগ! ব্লগের পক্ষ সমর্থনের (এডভোকেসি) জন্যে গ্লোবাল ভয়েসেস সহায়িকা
Español · ¡Blog para una Causa!: La Guía Global Voices para Blogs de Apoyo
English · Blog for a Cause!: The Global Voices Guide of Blog Advocacy

ब्लॉग फॉर अ कॉज़! मार्गदर्शिका (पीडीएफ)

डाउनलोड करने हेतु चित्र पर क्लिक करें

ग्लोबल वायसेज़ सहर्ष घोषणा करता है अनाम चिट्ठाकारी और सामाजिक व राजनैतिक बदलाव के लिये इंटरनेट आधारित औजारों के प्रभावी प्रयोग जैसे विषयों पर अनेक विचारित मार्गदर्शिकाओं में से दूसरी मार्गदर्शिका के विमोचन का।“ब्लॉग फॉर अ कॉज़ः द ग्लोबल वायसेज़ गाइड आफ ब्लॉग एडवोकेसी” जानकारी देती है कि किस तरह सक्रिय प्रतिभागी अपने चिट्ठों को विश्व में हो रहे अन्याय के खिलाफ अभियान चलाने में प्रयुक्त कर सकते हैं। ब्लॉगिंग से उन्हें कई तरह से मदद मिल सकेगी। इंटरनेट पर पहचान बनाने, किसी उद्देश्य के बारे में जानकारी प्रसारित करने और निर्णय लेने वालों पर दबाव बनाने हेतु कार्यक्रम बनाने का यह आसान और सस्ता तरीका है।

ब्लॉग फॉर अ कॉज़ के दोतरफा उद्देश्य हैं, सूचना देना और प्रेरित करना। इस मार्गदर्शिका को प्रायोगिक तथा आसान पहुँच हेतु बनाया गया है, जिससे प्रतिभागियों को अपनू उद्देश्य प्राप्ति हेतु ब्लॉग का प्रयोग करने के आसान नुक्ते दिये जा सकें।

इस मार्गदर्शिका को पाँच भागों में विभाजित किया गया हैः

  1. ब्लॉग एडवोकेसी के बारे में आम तौर पर पूछे जाने वाले सवाल व उनके उत्तर यानि एफएक्यू
  2. सफल एडवोकेसी ब्लॉग के पाँच मुख्य तत्व
  3. एडवोकेसी ब्लॉग बनाने की ओर चार कदम
  4. अपने ब्लॉग को सक्रीय स्वयंसेवकों का जीवंत समुदाय कैसे बनायें
  5. एडवोकेसी ब्लॉग प्रतिभागियों की आनलाईन सुरक्षा हेतु टिप्स

इस जानकारी के अतिरिक्त यह मार्गदर्शिका दुनिया भर से एडवोकेसी ब्लॉग के उदाहरणों से अटी पड़ी है, जिससे पाठकों को यह देख कर प्रेरणा मिल सके कि क्या करना संभव है। इन ब्लॉगों के विभिन्न उद्देश्य हैं, सऊदी अरब में सलाखों के पीछे बंद ब्लॉगर की रिहाई की माँग से लेकर हाँगकाँग में पर्यावरण की रक्षा और डार्फर में संघर्ष की खिलाफत तक।

इस मार्गदर्शिका की लेखिका हैं मेरी जोएस जो बॉस्टन, अमरीका में डिजिटल एक्टीविज़्म की छात्रा हैं। इसे ग्लॉबल वॉयसेज़ आनलाईन के सेंसरशिप विरोधी प्रकल्प ग्लोबल वायसेज़ एडवोकेसी द्वारा तैयार कराया गया है।

यदि यह मार्गदर्शिका आपको अपने ब्लॉग अभियान को स्थापित करने में मदद करती हैं तो हमें ईमेल द्वारा बतायें।

ब्लॉग फॉर अ कॉज़ को फिलहाल अंग्रेज़ी में डाउनलोड किया जा सकता है और आप इसका अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद कर हमारा हाथ बंटा सकते हैं।

और अधिक जानकारी के लिये कृपया मेरी से MaryCJoyce [ at ] gmail [ dot ] com पर या ग्लोबल एडवोकेसी समन्वयक सैमी बेन घार्बिया से advocacy [ at ] globalvoicesonline [ dot ] org पर संपर्क साधें।

Start the conversation

लेखक, कृपया सत्रारंभ »

निर्देश

  • कृपया दूसरों का सम्मान करें. द्वेषपूर्ण, अश्लील व व्यक्तिगत आघात करने वाली टिप्पणियाँ स्वीकार्य नहीं हैं।.