ग्लोबल वायसेज़ हिन्दी में » English

पाकिस्तान : जरदारी के फ्लर्ट पर चिट्ठाकारों का रिएक्शन
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी हाल ही में न्यूयॉर्क में अमरीका की उप-राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार सारा पालिन से जब  मिले तो उन्होंने बातचीत के दौरान सारा से फ्लर्ट करने वाले शब्दों का खुलकर प्रयोग किया. ऐसा लगा कि राजनीतिक मुलाकात के बजाए कोर्टशिप चल रही है. जरदारी ने सारा पर निम्न टिप्पणी की थी:

“आप प्रत्यक्ष देखने में तो और भी खूबसूरत हैं . . .”

“अब मुझे समझ में आया कि सारा के पीछे सारा अमरीका  दीवाना क्यों है ”

जब एक फोटोग्राफर ने जरदारी से सारा से दोबारा हाथ मिलाने के लिए कहा, ताकि वो बढ़िया से फोटो ले सके, तो जरदारी ने कहा:

“यदि वो कहे तो मैं आपका आलिंगन भी ले लूं . .”

जाहिर है, पाकिस्तानी चिट्ठाकारों ने इसकी खूब आलोचना की. कुछेक ने इस पर जोक मारा तो कुछ गरियाए. आइए कुछ नजर मारते हैं:

द पाकिस्तानी स्पेक्टेटर पर अल्ताफ़ खान लिखते हैं:

अपनी दिवंगत पत्नी बेनजीर भुट्टों के प्रति गहरी संवेदना (मुर्दानी चेहरा बनाकर) दिखाने के तत्काल बाद आसिफ अली जरदारी अलास्का सुंदरी से मिले जो अमरीकी राष्ट्रपति के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हैं. जरदारी ने सारा की ख़ूबसूरती की बारंबार प्रशंसा की. सेक्सी सुंदरी सारा इस प्रशंसा के मारे खुशी से ओतप्रोत थीं. वैसे भी सारा को डेमोक्रेटों ने बार्बी डॉल की संज्ञा दे रखी है. सारा-जरदारी कांड ने राजनीतिक आलोचकों को बखेड़ा खड़ा करने का एक और मुद्दा दे दिया है.  […]

चौरंगी पर शाकिर लखानी बताते हैं कि राष्ट्रपति का व्यवहार इस्लामी सिद्धांतों के खिलाफ है:

मुझे आश्चर्य है कि किसी इस्लामी गणतंत्र का राष्ट्रपति कैसे किसी ऐसी महिला को आलिंगन में लेने की सोच सकता है जिससे उसका निकट का रिश्ता नहीं है. . परंतु जरदारी साहब ने कहा कि वो सारा का आलिंगन कर सकते हैं यदि उन्हें ऐसा करने को कहा जाए (जबकि फोटोग्राफर ने उन्हें सारा के साथ सिर्फ हाथ मिलाने के लिए कहा था  ). […]

टीथ मास्ट्रो  पर डॉ. अवाब अल्वी नोट करते हैं:

वैसे तो यह  वही पूरी तरह से लिखी गई बातचीत  प्रतीत होती है जैसा कि दुनियावी लोगों ने सारा पालिन और आसिफ जरदारी के मुलाकात से बहुत पहले भविष्यवाणी कर दी थी.  पाकिस्तान के कट्टरपंथी धर्मांधों को तो जरदारी के किसी महिला के साथ हाथ मिलाने में भी आपत्तियाँ होंगी. पर, भले ही हम इसे स्वीकारें या नहीं, फ्लर्ट करने वाली टिप्पणियाँ पश्चिमी सभ्यता और परंपरा का हिस्सा बन चुकी हैं परंतु मेरे विचार में यह सब कैमरे के सामने नहीं होना चाहिए. यह बहुत संभव है कि सारा ने इसे प्रशंसा के भाव से लिया हो, परंतु यदि आप वीडियो फुटेज देखेंगे तो पाएंगे कि वो थोड़ी असहज तो हो रही थीं.

अदनान सिद्दीकी ने जरदारी पर भड़ास निकाली:

हमें जरदारी को धन्यवाद देना चाहिए… उन्होंने अमरीका के सामने पाकिस्तान का और खास तौर पर पाकिस्तानी पुरुषों का  प्रतिनिधित्व किया. कल जब जरदारी सारा पालिन से मिले तो वे अपना आवेश खो बैठे और उन्होंने अपने सारे दांत (यह सुनिश्चित नहीं है कि वे असली हैं क्योंकि मैंने सुना है कि जब वे जेल में थे तो उनके सारे दांत तोड़ दिए गए थे) निपोर दिए इसके बाद उन्होंने सारा के सामने अपने प्यार का ऐसा भोंडा प्रदर्शन किया जैसा कि आम पाकिस्तानी आदमी करता. . […]

वहाँ मुलाकात के दौरान जरदारी ने बीबी के प्रति कोई शोक संवेदना नहीं जताई जैसा कि वो पाकिस्तान में प्रेस कॉन्फ्रेंसों में करते रहे हैं.

मैंने अपने स्वयं के चिट्ठे पर इस मुलाकात का  विवरण दिया है तथा राष्ट्रपति जरदारी के फ्लर्टिया जिंदगी के बारे एक मजाहिया वीडियो  भी लगाया है. इस समाचार का वीडियो आप यहाँ  देख सकते हैं. [उर्दू].

मिस्र : धार्मिक वर्ग-भेद का वीडियो गेम
हाल ही में मुसलिम मैसाकर नाम का एक वीडियो गेम जारी किया गया है जिसमें खिलाड़ी नाना प्रकार के हथियारों का उपयोग करते हुए चाहे जितने मुसलमानों को मार सकता है जिसमें सर्वशक्तिमान अल्लाह भी शामिल है. जाहिर है, मिस्री चिट्ठाकारों ने त्वरित प्रतिक्रियाएँ दी हैं.

जेनोबिया चेतावनी दे रहे हैं कि युवा पीढ़ी हिंसा को कुछ इस कदर अपना रही है कि वो दूसरे धर्मावलंबियों का नामोनिशान मिटा देने के काल्पनिक खेल में भी मजा ले रही है:

मैं इस बात से इंकार नहीं कर सकता कि मैं बहुत ही परेशान हूं, आंदोलित हूं. क्योंकि इन खेलों को अंततः युवा पीढ़ी ही खेलेगी, और इस खेल के जरिए उनके जेहन में दूसरे धर्मों के प्रति इस कदर तक कड़वाहट भर दी जाएगी कि वे इस दुनिया में उनका नामोनिशान मिटाने के लिए खुलेआम कत्लेआम करने लगेंगे. हिंसा फैलाने का यह खूनी खेल का तरीका,  हिंसा की संस्कृति को फैलाने के दूसरे पारंपरिक, खतरनाक तरीकों से कतई भिन्न नहीं है. आमतौर पर वीडियो खेल दिनों दिन खतरनाक होते जा रहे हैं- ग्रांड थैप्ट ऑटो ने उत्तरी अमरीका से लेकर एशिया तक अपराधों की वृद्धि में उत्प्रेरक का काम किया है.

कुछ इसी तरह के विचार तारेक के भी हैं:

यहाँ सवाल वीडियो गेम का नहीं है. सवाल है कि यह खेल आगे जाने कितने चैन रिएक्शनों को पैदा करेगा. मीडिया ने, कुछ हालिया परिस्थितियों ने और कुछ धार्मिक अतिवादियों के कृत्यों ने आम जनता के दिल में  मुसलिम रूढ़िवादियों के प्रति घृणा घर कर रख दी है. और फिर  डेनिश कार्टूनिस्ट और इस वीडियो गेम के सृजक जैसे लोग इस घृणा को मीडिया तथा अपने आसपास के लोगों के जरिए भुनाने के प्रयास कर रहे हैं. और मुझे नहीं लगता कि इस तरह का यह अंतहीन पाश कभी समाप्त भी होगा. हालांकि कुछ यथोचित समाचार पत्रों तथा टीवी चैनलों ने इस तरह की बातों पर लगाम कसने के लिए कुछ प्रयास हाल ही में किए हैं. परंतु फिर भी,  ये तो उस जिन्न की तरह हो गया है जिसे आप एक बार बोतल से बाहर तो निकाल लेते हैं, परंतु उसे फिर किसी सूरत बोतल में वापस नहीं डाल सकते.

एड्स 2008 : एचआईवी पीड़ितों को यात्रा प्रतिबंधों से मुक्ति
मेक्सिको सिटी में पिछले सप्ताह सत्रहवां अंतर्राष्ट्रीय एड्स सम्मेलन  सम्पन्न हुआ. अगला सम्मेलन विएना में 2010 में होगा तब तक के लिए प्रतिभागियों को कई मुद्दों पर ध्यान दिए जाने हेतु अच्छा खासा मसाला मिल गया है. एक ऐसा क्षेत्र है जिस पर सही में ध्यान दिया जाना आवश्यक है वो है एचआईवी-धनात्मक व्यक्तियों पर विभिन्न देशों में कम या लंबी अवधि के लिए  यात्रा व प्रवेश पर प्रतिबंधों  के बारे में. सम्मेलन के आयोजकों तथा बहुत से अधिकारियों ने इस तरह के नियमों की भर्त्सना की व इसे घोर शर्मनाक बताया.

साइडेव.नेट के सम्मेलन ब्लॉग ने रपट दी:

“एड्स 2008 सम्मेलन में जिस एक मुद्दे पर अच्छी खासी बहस चली वो इस पर थी कि बहुत से देशों में एचआईवी-धनात्मक व्यक्तियों के प्रवेश, उनके यात्रा इत्यादि पर प्रतिबंध लगा हुआ है.

यूएनएड्स द्वारा अन्य संगठनों के सहयोग से प्रकाशित किए गए  एंट्री डिनाइड  नाम के एक प्रकाशन - जिसे सम्मेलन में वितरित किया गया – के अनुसार कम से कम 67 ऐसे देश हैं जो एचआईवी/एड्स से पीड़ित व्यक्तियों को अपने यहाँ घुसने ही नहीं देते. ”

मेक्सिको, जहाँ एड्स 2008 सम्मेलन हुआ, वहां एचआईवी/एड्स पीड़ितों की यात्राओं में कोई प्रतिबंध नहीं है  , परंतु 65 या अधिक देश ऐसे हैं जहाँ तमाम विश्व के 3.3 करोड़ एड्स पीड़ितों की यात्रा/प्रवेश पर प्रतिबंध है. यूरोपीय एड्स ट्रीटमेंट ग्रुप  के अनुसार, इनमें से ये सात ऐसे देश हैं जहाँ एचआईवी-धनात्मक व्यक्तियों पर पूर्ण प्रतिबंध है – ब्रुनेई, ओमान, कतर, दक्षिण कोरिया, संयुक्त अरब अमीरात तथा यमन. ये देश यह तर्क देते हैं कि इस तरह के प्रतिबंधों से इस बीमारी की रोकथाम में मदद मिलेगी तथा अन्य देशों के एचआईवी पीड़ित व्यक्तियों के इलाज के खर्चों से बचा जा सकेगा.

डेविड कोजाक ने एड्स 2008 सम्मेलन पर मानव अधिकार सत्र के बारे में चिट्ठा लिखा. उनका  कहना है कि विशेषज्ञ इस तरह के तर्क से सहमत नहीं हैं-

“एचआईवी ग्रस्त व्यक्तियों के यात्रा प्रतिबंध विषयक सत्र के दौरान प्रतिभागियों ने यह बताया कि इस तरह के प्रतिबंधों से कोई लाभप्रद परिणाम मिले हों ऐसे  साक्ष्य नहीं होने के बावजूद 67 देश ऐसे हैं जहाँ ये प्रतिबंध अभी भी बरकरार हैं. ”

ऐसे प्रतिबंधों को लागू करने वाले देशों में चीन भी शामिल है. पूरी संभावना थी कि ओलंपिक खेलों से पहले चीन एचआईवी संबंधित यात्रा प्रतिबंधों को खत्म कर देगा परंतु ऐसा नहीं हुआ और देश में खेलों के दौरान  प्रतिबंध लागू रहे. उनके  वर्तमान नियमों के तहत थोड़े समय के लिए यात्रा करने वाले यात्रियों को आवश्यक रूप से उनके एचआईवी स्थिति को बताना होगा तथा लंबे समय तक रुकने वाले यात्रियों को आवश्यक रूप से खून की जाँच करवानी होगी. और यदि वे एचआईवी-धनात्मक पाए जाते हैं तो उन्हें देश में प्रवेश नहीं दिया जाएगा.

डेन्से पैटर्सन जो थाइलैंड से चिट्ठा लिखते हैं, उनकी चीन में ओलंपिक के दौरान एड्स तथा अन्य बीमारियों से ग्रस्त  पर्यटकों पर प्रतिबंध  के बारे में  टिप्पणी है :

” मानसिक तथा यौन रोगों से ग्रस्त व्यक्तियों पर प्रतिबंध? यह तो बेहद हास्यास्पद है. यदि चीनी सरकार ये मानती है कि वो ओलंपिक को हर तरीके से नियंत्रित कर सकती है तो बड़े दुख की बात है कि वो गलत है…

… विश्व स्वास्थ्य संगठन के 2007 के आंकड़ो के अनुसार चीन में एचआईवी/एड्स संक्रमण की दर जनसंख्या का 2.9% रही जो यह इंगित करती है कि प्रतिबंध कहीं कोई काम नहीं आ रहा. ”

हालांकि चीन पर दबाव डाले जा रहे हैं और इस पर कुछ प्रतिक्रियाएँ भी हो रही हैं. चाइना डेली ने  रपट दी है कि चीनी सरकार के बीमारी नियंत्रण व रोकथाम ब्यूरो के डिप्टी डायरेक्टर हाओ यांग ने एड्स 2008 में बताया कि दो दशकों से लागू एचआईवी/एड्स व्यक्तियों पर लागू यात्रा प्रतिबंध 2009 में हटा लिया जाएगा.

परिवर्तन के लिए चीन अमरीका की राह पर चल रहा प्रतीत होता है.  जुलाई में अमरीकी राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने एक निरस्ती विधेयक पर हस्ताक्षर किए जिसे अमरीका में एचआईवी-धनात्मक पर्यटकों, विद्यार्थियों तथा प्रवासियों के लिए प्रवेश पर प्रतिबंध को पूरी तरह से समाप्त करने के एक कदम के रूप में देखा गया है. हालांकि प्रतिबंध को पूरी तरह हटाने के लिए हेल्थ तथा ह्यूमन सर्विस (एचएचएस) विभाग द्वारा जारी प्रतिबंधित बीमारियों की सूची में एचआईवी का नाम अभी भी है जिसे आवश्यक रूप से हटाया जाना बाकी है.

इस विधेयक के धनात्मक पक्षों के बारे में टूदसेंटर.कॉम पर केविनएफ  लिखते हैं .

“बहुत से एड्स विशेषज्ञ और कार्यकर्ता नए विधेयक का स्वागत कर रहे हैं. पहले लगाए गए प्रतिबंध ज्यादा बुरे प्रभाव डाल सकते थे – लोग अपनी एचआईवी स्थिति के बारे में झूठ बोलकर समस्या बढ़ा सकते थे. यह भेदभाव पूर्ण  व्यवहार तथा झूठ को बढ़ावा भी देता था. ”

वर्ल्ड विजन इंटरनेशनल के रेव. क्रिस्टो ग्रेलिंग का एक  वीडियो डेविड मुनार प्रस्तुत करते हैं जिसमें यह बताया गया है कि इस तरह के प्रतिबंध किस प्रकार से नुकसानदेह साबित होते हैं. तथा वे अमरीकी निरस्ती विधेयक पर प्रश्नचिह्न लगा रहे हैं.

लारा-के, जिन्होंने एड्स 2008 के युवा साइट के लिए चिट्ठा लिखा -  चेतावनी देती हैं कि यूएस का निरस्ती विधेयक एक बड़ा कदम तो है, पर इसे अंतिम नहीं माना जाना चाहिये.

“अब यह स्वास्थ्य सचिव के ऊपर है कि इन नए नियमों को लागू करें. संयुक्त राज्य अमरीका में आने वाले व्यक्तियों के लिए प्रतिबंधित बीमारी की सूची में से एचआईवी को हटा लिया जाना चाहिए. कांग्रेसी [बारबरा] ली को पूरा भरोसा है कि इसे जल्द ही लागू कर दिया जाएगा. ”

वो अपने एड्स 2008 प्रश्नोत्तर काल के दौरान हुए अपने अनुभवों के आधार पर बताती हैं कि इस तरह के यात्रा प्रतिबंधों ने एचआईवी पीड़ितों के लिए कितनी समस्या खड़ी की है.

“एक व्यक्ति राज्य के विश्वासघात को व्यक्त करने आया कि किस तरह उसे प्रतिबंधों की वजह से एक नागरिक को देश से बाहर फेंक दिया गया. उसे व्यक्तिगत अनुभव था कि एक अमरीकी नागरिक कनाडा में अपने एचआईवी-धनात्मक जोड़ीदार के साथ रहता था. उसे प्रतिबंधों की वजह से मजबूर किया गया कि या तो वो अपना देश चुन ले या फिर अपना जोड़ीदार – क्योंकि उस एचआईवी-धनात्मक जोड़ीदार को अमरीका में प्रवेश नहीं दिया जा सकता. और इस समस्या से मुक्ति पाने में उसे 20 साल लग गए. ”

रेड ट्रेवलिंग सूटकेस का फोटो  tofutti break द्वारा फ्लिकर से.

क्या बांग्लादेश समुद्र में डूबने वाला है?
वातावरण परिवर्तन के दुष्प्रभावों से सर्वाधिक पीड़ित होने वाले राष्ट्रों में बांग्लादेश का नाम सबसे पहले आता है. नदी के डेल्टा में स्थित होने के कारण वैश्वीय ऊष्मीकरण से समुद्री स्तर के बढ़ने के कारण समूचे बांग्लादेश के समुद्र में डूबने का खतरा सबसे ज्यादा है. बांग्लादेश पर जलीय खतरे व आपदाएँ नए नहीं हैं क्योंकि नदियों में अकसर बाढ़ आती रहती हैं और इसकी वजह से तीव्र बाढ़ के दिनों में इस देश का बड़ा हिस्सा पानी में डूब जाता है और लाखों लोग बेघर हो जाते हैं. परंतु इस देश के जीवट नागरिक इन आपदाओं का सामना करते हुए राष्ट्र की प्रगति के लिए हर बार उठ खड़े होते हैं.

चित्र साभार :  देश कालिंग

हालांकि समुद्री जल स्तर के बढ़ने की संभावना को नकारा नहीं जा सकता,  मगर हालिया मीडिया रपटें कुछ ज्यादा ही कह रही हैं कि बांग्लादेश इस सदी के अंत तक समुद्री लहरों में समा जाएगा . इस किस्म के विचारों को मीडिया तथा ब्लॉग जगत में ढेरों आलोचनाओं का सामना करना पड़  रहा है.

लेखक व स्तंभकार अनीजुल हक प्रियो.कॉम में  लिखते हैं :

বাংলাদেশ ডুবে যাবে−এই আওয়াজটা এত জোরেশোরে উঠল কেন? সম্প্রতি নাসা থেকে এ সংক্রান্ত একটা পূর্বাভাস দেওয়া হয়েছে। এ সবই করা হয় বৈশ্বিক উষ্ণায়ন বন্ধে জাতিসমূহকে সতর্ক ও সক্রিয় করে তোলার জন্যে। কিন্তু সব সময়ই বলির পাঁঠা বানানো হয় বাংলাদেশকে। সমুদ্রপৃষ্ঠ যদি উঁচু হয়, তাহলে শুধু বাংলাদেশ একা ডুববে, আর পৃথিবীর কোথাও কারও কোনো ক্ষতি হবে না, তা তো হয় না।…পৃথিবীর বহু বড় শহর আছে, সমুদ্রপৃষ্ঠের নিচে যাদের অবস্থান; সমুদ্রের পানি উঁচু হলে সেই সব শহরের কী হবে?

आखिर ये चिल्ल-पों क्यों मचाई जा रही है कि बांग्लादेश समुद्र में डूब जाएगा? हाल ही में नासा की एक रपट में भी यही भविष्यवाणी की गई है. इस तरह की रपटें इस लिए जारी की जाती हैं ताकि लोगों में जागृति फैले और वे वैश्वीय ऊष्मीकरण को कम करने के कुछ उपाय करें. परंतु ऐसा करते समय सिर्फ बांग्लादेश को ही बलि का बकरा बनाया जाता है. जब समुद्री जल स्तर बढ़ेगा तो क्या सिर्फ बांग्लादेश ही पानी में डूबेगा और किसी अन्य देश का बाल भी बांका नहीं होगा? ऐसा कैसे हो सकता है… विश्व में बहुत से ऐसे शहर हैं जो समुद्री जल स्तर से नीचे हैं. तो जब समुद्री जल स्तर बढ़ेगा तो उन शहरों का क्या होगा?

एक समाचार पत्र में प्रकाशित  रपट का  उद्धरण देते हुए देश कालिंग बताते हैं कि एक बांग्लादेशी वैज्ञानिक के अनुसार, तलछट के जमने के कारण बांग्लादेश प्रतिवर्ष 20 वर्ग किलोमीटर की दर से बढ़ रहा है :

इस तरह अगले 50 वर्षों में बांग्लादेश के क्षेत्रफल में 1000 वर्ग किलोमीटर की वृद्धि होगी.

बांग्ला ब्लॉगिंग समुदाय सचलयतन  में इस विषय ने रोचक वादविवाद को जन्म दिया. हिमू का तर्क था कि यह खतरा महज अफवाह नहीं है, बल्कि इस बात में काफी दम है. पापुआ न्यू गुयाना, ऑस्ट्रेलिया तथा तस्मानिया समुद्री जल स्तर के बढ़ने की इस वजह से ही अलग हुए.

सिराज  इस पोस्ट में टिप्पणी करते हैं:

বৈশ্বিক উষ্ণায়নের এই ব্যাপক ধুঁয়া আসলে জ্বালানী রাজনীতির এক খেলা। ইমারজিং এশিয়ার ব্যাপক জ্বালানী চাহীদাকে নিয়ন্ত্রন এবং উন্নত প্রযুক্তির বিপনণই এর প্রধান উদ্দেশ্য।

वैश्विक तापीयकरण का हो हल्ला महज ऊर्जा संबंधी राजनीतिक-खिलवाड़ है. मुख्य लक्ष्य तो आगे बढ़ते एशिया की ऊर्जा आवश्यकताओं पर लगाम लगाना है तथा अपनी तकनॉलाजी को इन बाजारों में बेचना है.

फ़ारूख़ वासिफ़ भी टिप्पणी करते हैं:

বাংলাদেশের ভেতরে এবং বৈশ্বিকভাবেও একটা মত জোরালো হচ্ছিল যে, যাদের কারণে আমরা ক্ষতিগ্রস্থ হচ্ছি, তাদের এর ক্ষতিপূরণ দিতে হবে। এরকম একটি কাজ যখন এগিয়ে যাচ্ছিল এবং বাংলাদেশের কিছূ ক্ষতিপূরণ পাবার সম্ভাবনা দেখা দিচ্ছিল, তখনই বিশ্বব্যাংক নাক গলায়। তারা ক্ষতিপূরণের বদলে, ক্লাইমেট ফান্ড গঠনের প্রস্তাব নিয়ে হাজির হলো। এরা দেশের ভেতরে কিছু প্রচারকও পাঠাল।….এরা আহাজারি করা শুরু করলো যে, বাংলাদেশ ডুববেই। এর জন্য নতুন প্রযুক্তি দরকার, নতুন বিনিয়োগ দরকার। ব্যস হয়ে গেল। যা বাংলাদেশ ক্ষতিপূরণ হিসেবে পেত, তা এখন আসবে ঋণ হিসেবে। এবং তার পরিমাণ দুই বিলিয়ন ডলার!

बांग्लादेश के भीतर तथा तमाम विश्व में यह गंभीर विचार हो रहा है कि जिन देशों के कारण वैश्विक ऊष्मीकरण हो रहा है वे प्रभावित देशों को मुआवजा प्रदान करें. जब इस कार्य को अमलीजामा पहनाया जा रहा था और बांग्लादेश को कुछ मुआवजा मिलने वाला था तभी विश्वबैंक ने अड़ंगा लगा दिया. उन्होंने क्लाइमेट फंड (विश्व बैंक द्वारा नियंत्रित) का प्रस्ताव दिया. उन्होंने इस देश में कुछ उपदेशक भेजे. ये उपदेशक जहाँ तहाँ ये रोना रोने लगे कि बांग्लादेश का समुद्र में डूबना तय है. और आने वाले इस हादसे से बचने के लिए नई तकनीक आवश्यक है, नए निवेश आवश्यक हैं. बात इतनी ही है. बांग्लादेश को जो मुआवजा मिलने वाला था, अब वो उसे ऋण के रूप में मिलेगा. और 20 अरब अमरीकी डॉलर की रकम कोई कम नहीं है !

बांग्ला क्रिकेट फ़ोरम में एक  परिचर्चा चली जो डेली स्टार समाचार पत्र में छपे विज्ञापन “बांग्लादेश का डूबना: सत्य या कोरी कल्पना?“ पर केंद्रित रही थी. आमतौर पर परिचर्चा में यह माना गया कि इस तरह का ऋणात्मक प्रचार देश के विकास में बाधा डालेगा और निवेशक इस देश से दूर ही बने रहेंगे. समुद्री सतह से नीचे के देश हालैंड के सफल भूमि प्रबंधन का उदाहरण देते हुए यहाँ बताया गया कि बांग्लादेश को वास्तविक खतरा जनसंख्या विस्फोट से है न कि समुद्री जल स्तर बढ़ने से.

टिप्पणीकार नाइसमैन70 ने फोरम में कहा:

इस दुनिया में यह बहुत जरूरी है कि आप हमेशा धनात्मक सोचें और साथ में अपनी समस्याओं के हल के लिए काम करते रहें.

तो, बांग्लादेश के समुद्र में डूबने का अफवाह फैलाकर लोगों में भय पैदा करने के बजाए, वातावरण परिवर्तन से होने वाले प्रभावित देशों में इस तरह की समस्याओं से निपटने के लिए ठोस उपाय किए जाने चाहिएं और धूर्तता भरी राजनीति नहीं की जानी चाहिए.

ट्यूब एडवेंचर : यूट्यूब पर एक बहुभाषी, खोजी खेल
लोकप्रिय स्पैनी यूट्यूब चैनल पिनोफास  ने एक नायाब परियोजना बनाई है:  यह साहसिक हीरो के एक जीवंत खेल के रूप में है जिसे यूट्यूब द्वारा हाल ही में जारी किए गए वीडियो भाष्य क्षमताओं, जिन्हें ट्यूब एडवेंचर कहा जाता है, का बख़ूबी इस्तेमाल करते हुए बनाया है.

ट्यूब एडवेंचर, में, हमारा हीरो डबलरोटी खरीदने के लिए अपने घर से निकलता(ती) है तो उसके सिर पर एक मर्तबान आ गिरता है, जिसके कारण उसे स्मृतिलोप की समस्या हो जाती है. अब उसको आपकी मदद की आवश्यकता है ताकि वह बेकरी तक जा सके. इस दौरान वो रास्ते में नाना प्रकार के लोगों से मिलता है जो उसे ढेर सारे काम बताते हैं. अब आपको उन्हें स्वीकारना या नकारना है. यहाँ पर लक्ष्य यह है कि आपको अंततः बेकरी ढूंढ निकालनी है और डबलरोटी खरीद लेना है. इस खेल के कई संभावित अंत बनाए गए हैं.

अभी तक तो यह वीडियो स्पेनी भाषा में ही है, परंतु टिप्पणियों से प्रतीत होता है कि इसकी अगली खेप बहुभाषी होगी. तलाश के विकल्प तथा निर्देश वैसे तो अंग्रेजी तथा स्पैनी दोनों ही भाषाओं में आते हैं. उपलब्ध विकल्पों के लिए इस खेल को यूट्यूब के भीतर ही खेलना होता है, तो यदि आपको यह खेल खेलना है तो   सीधे ही इस वीडियो कड़ी में जाकर खेलें. अपने ब्लॉग में, कोरदेरो टीवी लिखते हैं:

Pues por fín, con algo de retraso, llega Tube-adventures. Ya advertimos en el trailer que no era ni un sketch, ni un corto, ni una nueva serie ni nada que se le pareciera… Y como podéis comprobar, no es coña. Se trata de la primera aventura gráfica vía Youtube.

तो लीजिए, आखिर में, देर से ही सही, हम आपको ट्यूब-एडवेंचर दे रहे हैं. हमने आपको अपने ट्रेलर में चेतावनी दी थी कि यह सिर्फ स्केच नहीं होगा, कोई छोटा सा नया सीरीयल, या इस तरह का कुछ भी नहीं होगा… और जैसा कि आप यहाँ स्वयं देख सकते हैं, यह कोई मजाक भी नहीं है. यह यू-ट्यूब के जरिए पहला ग्राफ़िक एडवेंचर खेल है.

नीचे दिया गया ट्यूब एडवेंचर का ट्रेलर देखें:

<object><embed src="http://www.youtube.com/v/jNd8Eet11l8&hl=en&fs=1" type="application/x-shockwave-flash" allowfullscreen="true" width="425" height="344"></object>

और, यह खेल खेलने के लिए, यहाँ क्लिक करें.

एड्स : 17 वां अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन - वीडियो आमंत्रण
Image by Robert Miller used under cc license.मेक्सिको सिटी में 3 से 8 अगस्त के दौरान सत्रहवां अंतर्राष्ट्रीय एड्स सम्मेलन होने जा रहा है. इस मौके पर विटनेस द हब में समुदाय के सदस्यों व संगठनों द्वारा एचआईवी-एड्स की समस्याओं से निपटने के विविध तरीकों को बयान करते वीडियो अपलोड किए जा रहे हैं. यह पहल सम्मेलन के दौरान, उससे पूर्व व उसके बाद के किए गए कार्यों, प्रशंसा पत्रों, वीडियो व चित्रों को विविध साइटों के जरिए साझा करने रूप में है. द हब के एड्स सम्मेलन के विशिष्ट कवरेज पृष्ठ में भारत, कांगो प्रजातांत्रिक गणराज्य तथा मलावी के कुछ वीडियो पहले ही डाले जा चुके हैं.

“लाइव्ज इन फ़ोकस“, नाम के एक भारतीय जाल स्थल में एचआईवी/एड्स के साथ जीवन के उद्धरण हैं जिनमें शामिल है अ मेडिकल मिरेकल , जिसमें  एक आश्रय स्थल की एचआईवी पीड़ित किशोरी का वीडियो साक्षात्कार है . आशा के विपरीत, इस बच्ची के लिए प्रथम पंक्ति के एंटी-रीट्रोवाइरल दवाइयाँ जैसे तैसे प्राप्त की गईं, और जैसे कि आमतौर पर एचआईवी/एड्स पीड़ित बच्चों के प्रकरणों में होता है, उसके विपरीत इस बालिका के जीवन को बढ़ाया गया. 4 मिनट के वीडियो में 12 वर्ष की दीप्ति अपनी पसंदीदा गीत गुनगुनाती हुई आश्रम के अपने जीवन के बारे में बताती हैं.

<object><embed src="http://www.youtube.com/v/Qt0DFrTGhF4" type="application/x-shockwave-flash" wmode="transparent" width="425" height="355"></embed></object>

प्रजातांत्रिक गणराज्य कांगो से  अजेदी-का संगठन दर्शकों को आगाह करता है कि कुछ करने का समय आ गया है और कुछ करना चाहिए.   अवेटिंग टुमारो नाम के वीडियो में 25 वर्षीय जीन जेकस पश्चिमी कांगो के बारे में बताते हैं कि सरकार एचआईवी/एड्स पीड़ितों के लिए दवा खरीदी के लिए कोई अनुदान नहीं दे रही है और वो पीड़ितों को बेमौत मार रही है. सरकार ने जांच और चिकित्सा केंद्र खोलने की मांगों पर भी कोई कान नहीं दिया है.

<object><embed src="http://hub.witness.org/sites/hub.witness.org/modules/contrib-5/flvmediaplayer/mediaplayer.swf" type="application/x-shockwave-flash" type="movie" width="320" height="260" allowfullscreen="true"  flashvars="width=320&height=260&file=http://hub.witness.org/xspf/node/110&enablejs=true&allowscriptaccess=always&shuffle=false&logo=http://hub.witness.org/sites/hub.witness.org/themes/witness/images/hub_wm.png&overstretch=fit&repeat=false"></embed></object>

मलावी के टिजेर्न एड्स सपोर्ट ग्रुप में एक साझा वीडियो प्रकाशित किया गया है जहाँ समूह के लोग अपने अनुभवों के बारे में बता रहे हैं. वे अपने दैनिंदनी दिनचर्या के बारे में बातें कर रहे हैं तथा ये भी बता रहे हैं कि इस समूह ने उनके जीवन में क्या सुधार लाए. समूह के बीमार सदस्यों की देखभाल, खेतीबाड़ी की नई तकनीक सिखाने वाली वर्कशॉप – जिसके जरिए वे ताजी सब्जियाँ उगा कर स्वयं भी उपयोग कर रहे हैं व बाजारों में बेच रहे हैं - तथा इस समूह द्वारा उनके वैवाहिक जीवन में डाले गए प्रभाव के बारे में भी अपने अनुभवों को बता रहे हैं.

<object><embed src="http://www.youtube.com/v/3sFeR5KlA3I&rel=1" type="application/x-shockwave-flash" wmode="transparent" width="425" height="355"></embed></object>

भारतः रंगमंच का जादू
पूरे सप्ताह अपने काम में बेहद व्यस्त रहने वाले कुछ आईटी कर्मियों ने सप्ताहांत के दौरान भी व्यस्त रहने का काम खोज लिया है। उन्हें रंगमंच के कीड़े ने काट खाया है। “रिबेल्ज़” नामक इस समूह ने अपना एक ही उद्देश्य तय किया है और वह है चैन्नई में बढ़िया अंग्रेज़ी नाटकों का मंचन करना और कला का लुत्फ उठाना।

समुह में प्रमुख सदस्यों में से एक विनोद अपने इस उत्साह को छुपा नहीं पाते हैं

सप्ताहांत आते ही हम पूर्वाभिनय में मग्न हो जाते हैं। संवाद याद करना, अपने परिधान तय करना, और अपने दृश्यों की तैयारी करना। पुरे सप्ताह कोड की सेंकड़ों लाईन टाईप करने वालों के रटने के लिये पेज भर भर के संवाद। कॉफी और कोला से हम जगे रहते हैं, एक दूसरे से मज़ाक मस्ती के द्वारा अपनी उर्जा बनाये रखते हैं, आखिरकार हम दूसरों को हंसाने का गंभीर काम जो कर रहे हैं।

अगले नाटक “वंस अपॉन अ टाइम इन अरेबिया” का काम शुरु हो चुका है और 26 व 27 जुलाई को चैन्नई में इसके मंचन की दिनरात तैयारियाँ चल रही हैं। अगर आप इस दौरान शहर में रहें तो टिकट्सन्यू से अपनी टिकटें आरक्षित करा सकते हैं।

बंगलौर की दीपा हाल में देखे “द वुमन इन मी” को “बेहद भावप्रवण और दिलचस्प नाटक” बताती हैं। यह नाटक एक ऐसे व्यक्ति के बारे में है जिसकी अपनी पत्नि के हालिया देहांत से भावनात्मक संतुलन बिगड़ चुका है। मेटब्लॉग्स पर नाटक की समीक्षा में दीपा नाटक के एक दृश्य में छाया के प्रयोग और उसके परवर्ती दृश्य में संवादों की ताबड़तोड़ बौछार से अचंभित हो गईं

“इस नाटक ने मुझे हिला कर रख दिया। मैं इस बात से बेहद प्रभावित हुई कि इतने कमउम्र कलाकारों ने पुरुष व स्त्री की मनःस्थितो को बखूबी चित्रित किया और उस परिस्थिति का सटीक चित्रण किया है जब पुरुषों को यह भान भी नहीं होता के वे अपनी ही पत्नी के साथ बलात्कार कर रहे हैं।”

तान्या बेहरा ने अपने चिट्ठे “रिमेन कनेक्टेड” में अलायंस फ्रेंकाइज़ द्वारा आयोजित “लखनऊ 76″ की समीक्षा लिखी है।

“राजनीति व ऐतिहासिक पृष्ठभूमि वाले इस नाटक में एक आम आदमी की निगाह से 1876 और 1976 के लखनऊ शहर में आये बदलावों की बात है। 1876 अंग्रेज़ों के लिये एक मील का पत्थर है क्योंकि इसी साल साम्राज्ञी विक्टोरिया ने इस्ट इंडिया कंपनी से कमान संभाली। 1976 भी महत्वपूर्ण वर्ष रहा क्योंकि इसी साल एक समय लोकतंत्र रहा भारत तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा तानाशाहाना रूप से घोषित इमरजेंसी के चपेट में आ गया था।”

गीताली तारे हिमवाणी में “द शिमला ट्रेजेडीः मिसिंग थियेटर, मिसिंग ड्रामा” में लिखती हैं

“सिनेमा की तरह नाटक एक तरफा, बना बनाया अनुभव नहीं होते। फिल्मों की तरह नाटकों में रिहर्सल के मौके तो मिलते हैं. पर “रीटेक” के नहीं। दर्शकों की तुरंत प्रतिक्रिया मिलती है, कलाकारों के भाव सीधे पहुंचते हैं। एक सधा रंगमंच कलाकार अपनी आवाज़, हावभाव और परिधान से दर्शकों को किसी और दुनिया में ले जा सकता है। दर्शक प्यारेलाल के जाने पर महात्मा गाँधी की खीज, अमृता के लिये ज़ुल्फ़ी की तड़प महसूस कर सकते हैं। वे धंसीजा बाटळीवाला के साथ हंसते भी हैं और मधुकर कुलकर्णी के वाक्छल में फंस जाते हैं। केके, नसीरुद्दीन शाह, दिनेश ठाकुर, अतुल कुलकर्णी, शबाना आज़मी, बोमन ईरानी, मेहरबानो मोदी कोतवाल, राहुल डाकुन्हा, फिरोज़ खान, संजना कपूर, शेरनाज़ पटेल, रजित कपूर, जयती भाटियाः ये दो घंटों में आपको अपने अनुभव के संसार में दाखिल होने देते हैं।”

मुंबई थियेटर गाईड इस शहर में रंगमंच से संबंधित गतिविधियों और समीक्षाओं के बारे में बताता एक जालस्थल है।

भारत : क्या एचआईवी जाँच जरूरी होनी चाहिए?
एचआईवी  संक्रमण फैलने की दर में कमी लाने की कोशिशों के तहत महाराष्ट्र सरकार ने साल के  शुरूआत में एक विवादास्पद प्रस्ताव दिया जिसके  तहत विवाह बंधन मे बंधने जा रहे प्रत्येक जोड़े को विवाह पूर्व एचआईव परीक्षण  करवाना अनिवार्य होगा. इसी तरह के कानून अन्य भारतीय प्रदेशों – कर्नाटक, गोआ तथा  आंध्र प्रदेश में भी लागू किए गए हैं.

प्रस्तावित कानून ने भारत में वादविवाद और परिचर्चाओं का दौर शुरू कर दिया है कि  विवाहपूर्व एचआईवीजाँच क्या एचआईवी संक्रमण फैलने से रोकने के लिए प्रभावी माध्यम  है भी. भारत में 1990 से एचआईवी संक्रमण दिन-दूनी-रात-चौगुनी की दर से बढ़ता रहा है  और ताजा  अनुमान के अनुसार कोई 25 लाख भारतीय एचआईवी संक्रमण से ग्रस्त हैं. चेतावनी देती इस दैत्य  संख्या के बावजूद नेशनल एड्स कंट्रोल  ऑर्गनाइजेशन (एनएसीओ) अभी भी एचआईवी जांच को अतिआवश्यक मानने के बजाए स्वयंसेवी  आधार पर करवाने में ही बल देती रही है.

ब्लॉग.बायोइथिक्स.नेट इंगित  कर रहे हैं कि इस तरह के नियम भारत में नई समस्याएं पैदा करेंगे जिनका हल  ढूंढना होगा.

“इस तरह के आवश्यक जाँच पड़ताल से एक नए किस्म का दागदार निम्नवर्ग पैदा नहीं  होगा? यह कानून किस तरह से भारतीय महिलाओं की रक्षा करेगा – खासकर तब जब वे अपने  विश्वासघाती जीवनसाथी के जरिए संक्रमित होती हैं ? फिर क्या एक एचआईवी पॉजिटिव  व्यक्ति अपने जीवनसाथी के लिए दूसरे एचआईवी पॉजिटिव व्यक्ति को तलाशता फिरेगा? (एक  तरीका जो ‘सेरोसॉर्टिंग’ कहलाता है)”

सिटिजन न्यूज सर्विस के बॉबी रमाकान्त का  तर्क है कि इस तरह के कानून व्यक्तिगत निजता का हनन करते हैं व एचआईवी संक्रमण के पता  चलने पर पैदा होने वाली समस्याओं का कोई हल नहीं सुझाते. यह कानून अप्रभावी ही  रहेगा. सिर्फ एचआईवी की जांच से ही एचआईवी संक्रमण दर पर लगाम नहीं लगाई जा सकेगी  चूंकि इससे व्यक्तियों के यौन आचार व्यवहार में परिवर्तन नहीं लाया जा सकता जो  एचआईवी के फैलने की प्रमुख वजह है.

“इस रोग के रोकथाम और उपचार के मामले में प्रगति का हाल ये है कि सही और प्रभावी  ढंग से कुछ भी सोचा नहीं गया है. भारतीय राज्य एचआईवी की रोकथाम के लिए योजनाएँ  बनाते तो रहे हैं परंतु उन  योजनाओं में एचआईवी पीड़ितों के उपचार, देखभाल, और  अवलंबन हेतु प्रावधानों का सर्वथा अभाव रहा है.”

क्वीयर इंडिया एक  चरण आगे जाकर, कहते हैं कि यह पूरी तरह हास्यास्पद विचार है.

“पागलपन से भरा विचार है यह. जहां की संस्कृति में सुरक्षित सेक्स के बारे में  बात करना भी शर्मनाक समझा जाता हो, डर और अज्ञानता का वातावरण जहां हो वहां ऐसे  प्रयास निष्फल ही रहेंगे.”

मगर, रीजन फ़ॉर लिबर्टी ने टिप्पणी दी है कि यह कानून पहला  सही कदम हो सकता है विशेष रूप से इस लिए भी चूंकि एचआईवी भारतीय मध्यवर्ग में  तेजी से पांव पसार रहा है.  विवाहपूर्व एचआईवी जांच को भी एक समाधान के रुप में  लिया जा सकता है. साथ ही वेश्यावृत्ति को भी कानूनन वैध घोषित किया जाना चाहिए,  सेक्स के बारे में ज्यादा खुले रूप में बातचीत होनी चाहिए जो भारत में एचआईवी  संक्रमण दर में कमी लाने में सहायक सिद्ध होगी.

“तमाम भरोसेमंद तंत्र होने के बावजूद इसे पूरी तरह से स्वीकार नहीं किया जा सकता  कि भारतीय मध्यवर्ग आज पूरी तरह से सुरक्षित है. सच तो यह है कि मुझे लगता है कि  अन्यों के मुकाबले भारतीय मध्यवर्ग में एचआईवी संक्रमण फैलने की संभावनाएं कहीं  ज्यादा है.  वैवाहिक संबंधों के लिए जहाँ मध्यवर्ग जन्मकुंडली मिलाते फिरते हैं, तो  फिर वे विवाह पूर्व एचआईवी जाँच क्यों नहीं करवा सकते?”

महिमा, जो आवश्यक जाँच का समर्थन करती हैं,  कहती हैं कि  असल सवाल तो ये है कि जाँच परिणाम आखिर क्या और कैसे होंगे?

“जिस प्राधिकरण के पास इन जाँचों के परिणाम होंगे – जैसे कि इस मामले में राज्य  सरकार, तो क्या इस बात पर भरोसा किया जा सकता है कि इसे एचआईवी-खात्मा के औजार की  तरह तो नहीं प्रयोग में लिया जाएगा. और यह कल्पना करने में भी क्या बुराई है कि इस  तरह की जांच के कानून के (वर्षों तक आवश्यक बने रहने) रहने से न सिर्फ युवा पीढ़ी  बल्कि विवाहित युगलों के यौन व्यवहार को ज्यादा जिम्मेदार बनाने में मदद मिलेगी.  वैसे भी यह बीमारी व्यवहार जनित है और यदि पूरी सावधानी बरती जाए तो इससे पूरी तरह  बचा जा सकता है.”

साक्षी ने वादविवाद के दोनों पक्षों का सार दिया. हालांकि जरूरी एचआईवी जाँच पर उनकी आरंभिक प्रतिक्रिया सकारात्मक रही थी,  परंतु अब उन्हें घेरे से बाहर बैठना ज्यादा उचित लगता है.

“जो भी हो, विवाह पूर्व एचआईवी जाँच  नव विवाहितों को सुरक्षित, सुखी वैवाहिक  जीवन का  भरोसा तो देता ही है. हालांकि हमारे स्वयं के विचार, इस बीमारी के बारे  में हमारी अपनी धारणाएं, सामाजिक और सांस्कृतिक विचारों के अवरोध इस जाँच को अपनाने  के राह में रोड़ा तो फिर भई बने ही रहेंगे. पर, जब बात जिंदगी और मौत की आती है तो  कई बार अपनी बाध्यताओं से हर एक को बाहर निकलना ही होता है.

और इसीलिए मेरे विचार में यह पूरी तरह व्यक्तिगत अधिकारों का मसला है. आप क्या  सोचते हैं? ”

फोटो महाराष्ट्र  पेंटिंग ऑफ़ ब्राइड फ्लिकर पर yashrg द्वारा.

इसे जूही भाटिया ने  लिखा

हंगरी : फोटोब्लॉगिंग
बुडापेस्ट में होने जा रहे  ग्लोबल वाइसेज सिटिजन मीडिया समिट  में अब कोई एक सप्ताह से भी कम समय रह गया है, तो कुछेक  हंगरीयाई रसोई ब्लॉगों, की चर्चा करने के बाद, आइए हम कुछ हंगरीयाई फोटोब्लॉगों के दौरे पर चलते हैं. यहाँ बहुत से फोटोब्लॉग हैं और उनकी गुणवत्ता भी अत्यंत उच्च कोटि की है. यहाँ पर कुछ नमूने पेश हैं -

बुडापेस्ट पर संभवतः सबसे ज्यादा लोकप्रिय ब्लॉग है बुडापेस्ट डेली फोटो , यह ब्लॉग भी द बुडापेस्ट गाइड  नाम के ब्लॉग के चिट्ठाकार का है. यही नहीं, इनके फोटोग्राफ  उनके फ्लिकर खाता  में भी देखे जा सकते हैं.

नीचे दिए गए दो फोटो बुडापेस्ट डेली फोटो से लिए गए हैं. बाईं ओर वाला फोटो   सेंट लाज्स्लो (सेंट लादिस्लाउस) का है:

लादिस्लाउस, हंगरी का एक महान राजा था. गृह युद्ध के लंबे काल के बाद उन्होंने अपने राज्य में कड़े नियम लागू किए और अपने राज्य की शक्ति संगठित की. राज्याभिषेक के बाद लादिस्लाउस को हंगरी के बहादुर राजा के प्रतीक के रूप में जाना जाने लगा.

दाईं ओर का चित्र   वृक्ष संकेत  हैं जो बुदा के जेनोस पहाड़ी के हैं.

एक्सप्लोर हंगरी  नाम के मल्टीमीडिया ब्लॉग में यात्राओं के चित्र अकसर प्रकाशित होते हैं. इनमें ताजातरीन है जेंतेंद्रे के मार्जिपन म्यूजियम का चित्र. इस चिट्ठाकार का  फ्लिकर फोटोस्ट्रीम भी है जहाँ हंगरी तथा बुडापेस्ट के बहुत से फोटो मिलते हैं – जैसा कि नीचे दिया गया बुडापेस्ट का फैकेड बिल्डिंग .

एरविन स्पर्ला के फोटोब्लॉग  में बुडापेस्ट के कुछ उत्कृष्ट, प्रभावी चित्र हैं – जैसा कि नीचे दिया गया चित्र जो कि डेन्यूब नदी पर बनाए जा रहे  एक नए पुल  का है.  इस पुल का पूरा का पूरा फोटो संग्रह आप फ्लिकर फोटोस्ट्रीम  पर देख सकते हैं.

एक अन्य कलात्मक फोटोब्लॉग है नेकेड आई, जिसमें का  नीचे दिया गया चित्र  बुडापेस्ट के मध्य क्षेत्र में खड़े इंपाला कार का है. इनके हालिया फोटो संकलन में एक फोटो ऐसा भी है जिसे पिन होल कैमरा से खींचा गया है , तथा दो चित्र हंगरीयाई डिश लेस्को के भी हैं.

दिमि के फोटोब्लॉग में बुडापेस्ट के दैनिंदनी क्षणों को अप्रत्याशित अंतरंगता और सच्चाई से खींचे गए चित्र प्रकाशित हैं. यहाँ रंगीन तथा श्वेत-श्याम दोनों प्रकार के चित्रों को स्थान दिया गया है. नीचे दिया गया  चित्र  उनके अद्भुत ब्लॉग से लिया गया है.

एक अन्य दिलचस्प फोटोब्लॉग एंद्रेय, का है जिसमें बुडापेस्ट के कैफ़े के ढेरों चित्र हैं – जैसे कि   यह नीचे दिया गया चित्र.

बहुत से  हंगरीयाई फोटोब्लॉग एमिनस3 में भी मिलेंगे जो कि एक उच्च गुणवत्ता युक्त फोटोब्लॉंग होस्टिंग सेवा है. उदाहरण के लिए, उपयोक्ता एफएलएमएसटीआरपी ने अपने बुडापेस्ट के आसपास खींचे गए जिंदादिल व्यक्तियों के  या शहर के रात्रिकालीन भव्य नजारों के चित्र – जैसा कि यह एक  नीचे दिया गया है - अपलोड किए हैं.

और उनके लिए जिन्हें इन फोटोब्लॉगों में हंगरी के ज्यादा फोटो नहीं मिले, वे   हंगरी स्टार्ट्स हियर फ्लिकर पूल  को खंगाल सकते हैं जहाँ नीचे दिए गए बुडापेस्ट केलेटी रेलवे स्टेशन  के चित्र जैसे आपको मिल सकते हैं.

डोमिनिकन रिपब्लिक : स्कूली बच्चों को दिए जा रहे दूध पर प्रश्नचिह्न
फोटो - गिले  पदिल्ला  द्वारा, क्रियेटिव कॉमन्स लाइसेंस के तहत प्रयोग में लिया गया

भले ही यह अप्रासंगिक सा प्रतीत होता हो, लेकिन डोमिनिकन रिपब्लिक में दुग्ध  घोटाला कांड चहुँओर चर्चा में है. चिट्ठों में लिखा गया कि दूध की जगह स्कूली  बच्चों को शक्कर पानी दिया जा रहा है. द डेली डोमिनिकन  [en] लिखते  हैं:

द डोमिनिकन रिपब्लिक सोसाइटी (एसडीपी) ने शिक्षा मंत्रालय का ध्यान इस ओर खींचा  है कि खोजी टीवी पत्रकार नुरिया पिएरा ने अपनी जांच पड़ताल में यह पाया है कि  स्कूली बच्चों को नाश्ते में दिया जा रहा दूध उनके स्वयं के द्वारा तय किए गए पोषण  के न्यूनतम मानक को पूरा नहीं करता. अतः दूध की खरीदी रोकी जाए. डॉ. थारसिस  हरनांदेज, एसडीपी के अध्यक्ष का कहना है कि मंत्रालय द्वारा आपूर्ति किया जा रहा  दूध दूध नहीं है, बल्कि महज शक्कर मिश्रित मीठा पानी है.

सेंटो डोमिने चिट्ठा [es] के अनुसार, शिक्षा मंत्रालय ने बहुत से दूध  प्रदायकों को दूध प्रदाय हेतु ठेका दिया है, इनमें डोमिनिकन डेयरी प्रोड्यूसर्स  (लेडोम) भी शामिल है. स्कूली बच्चों को प्रदाय किए जा रहे दूध की गुणवत्ता की जांच  परख करने वाली कमेटी के सभापति मंत्री अलजेंद्रिना जर्मन हैं, जिनकी सुपुत्री लेडोम  में एक प्रसाशनिक अधिकारी हैं. जर्मन  का कहना है कि यह द्रव विषैला नहीं है:

Pero esa no es la inquietud en relación al líquido que Lacteos Dominicanos  (LADOM) introduce en nuestras escuelas públicas y pretende hacer pasar por  leche. El problema está en que este líquido no tiene los nutrientes suficientes  para llamarse leche y es comparable a un suero de agua con colorante. Frente a  estas acusaciones Alejandrina Germán se hizo la loca y declaró que el líquido no  intoxica. ¿Y cuando ha visto ella que el agua con colorante  intoxica?

समस्या ये नहीं है कि लेडोम एक किस्म के सफेद द्रव को दूध के नाम से स्कूली  बच्चों को परोस रहा है. समस्या यह है कि इस द्रव में पर्याप्त मात्रा में वो पोषण  कारक तत्व नहीं हैं जो दूध में होते हैं. इसे एक तरह से रंगीन पानी ही कहा जा सकता  है. अलजेंद्रिना जर्मन इन आरोपों पर  कान नहीं दे रही हैं और उन्होंने घोषित किया  है कि प्रदाय किया जा रहा द्रव विषैला नहीं है.  तो उन्होंने कब ये  देख लिया कि  रंगीन पानी विषैले होते हैं ?

कलर विजन के संवाददाता पिएरा ने पहली जून के आसपास इस समाचार को ब्रेक किया था.   क्लेव डिजिटल [es]  ने  पोस्ट लिखा है कि एक चिंतित अभिभावक का पत्र उन्हें मिला है . जिसमें दूध की  घटिया गुणवत्ता पर प्रश्नचिह्न लगाया गया है तथा अपने बच्चे को उसका विकल्प प्रदान  कर सकने की अपनी असहायता को बताया है. अपने सहकर्मी पत्रकार ओदालिस कास्तिलो के साथ  पिएरा ने दूध की जांच की और पाया है लेडोम ब्रांड का दूध प्रोटीन की न्यूनतम  गुणवत्ता को पूरा नहीं कर रही है. .

क्लेव डिजिटल [es] के अनुसार, जर्मन ने इन वक्तव्यों को यह कहते हुए  नकार दिया है कि स्कूलों  में प्रदाय किए जा रहे दूध में प्रोटीन की न्यूनतम गुणवत्ता नहीं रखने वाले दूध  प्रदाय नहीं किए जा रहे हैं. हालाकि जब उन्हें कुरेदा गया तो उन्होंने उस दूध  प्रदायक का नाम बताने से इंकार कर दिया जिसे अस्थाई तौर पर निलंबित किया गया था.

एल  इनफ़ॉर्मादोर [es] के चिट्ठाकार लिखते हैं कि फेडरेशन ऑफ डोमिनिकन मर्चेंट  के मुखिया इवान ग्रासिया का कहना है कि डोमिनिकन डेयरी कंपनी (लेडोम) को हर साल  निशाना बनाया जाता है चूंकि अन्य उत्पादक अपनी क्षमता लेडोम जैसा श्रेष्ठ नहीं बना  पा रहे हैं और इस तरह के व्यापारिक प्रतिद्वंद्विता में गलत आरोप लगाए जाते हैं.

Explicó que ahora se han inventado que la leche que sirve esta industria al  Desayuno Escolar “es pura agua”, una denuncia falaz, sin fundamentos, que no  resiste al más mínimo razonamiento de una población inteligente, como la  dominicana, que sabe distinguir entre lo bueno y lo malo, lo que tiene calidad  en el mercado.

(ग्रेसिया) स्पष्ट करते हैं कि इस उद्योग द्वारा प्रदाय किये जा रहे दूध को बिना  सबूत “सिर्फ पानी” कहना गलत है. इस बात में इसलिए भी कोई दम नहीं है चूंकि  बुद्धिमान डोमिनिकन  वर्ग के लोगों ने, जिन्हें अच्छे और बुरे गुणवत्ता वाली चीजों  में फर्क करना आता है, भी इन बातों को तूल नहीं दी है. .