The Global Voices Lingua project hopes to bring GV content to new linguistic audiences - Details

Also in:

Children विषयवार पुरालेखागार

आरएसएस फीड Children

2008-06-24

डोमिनिकन रिपब्लिक : स्कूली बच्चों को दिए जा रहे दूध पर प्रश्नचिह्न

फोटो - गिले पदिल्ला द्वारा, क्रियेटिव कॉमन्स लाइसेंस के तहत प्रयोग में लिया गया भले ही यह अप्रासंगिक सा प्रतीत होता हो, लेकिन डोमिनिकन रिपब्लिक में दुग्ध घोटाला कांड चहुँओर चर्चा में है. चिट्ठों में लिखा गया कि दूध की जगह स्कूली बच्चों को शक्कर पानी ...

2008-01-28

Mozambique

जूलियो मोज़ाम्बीक में, जहाँ अनेक बच्चे स्कूल नहीं जा पाते, पाठशालाओं के नये सत्र की शुरुवात और देश में शिक्षा की दिक्कतों के बारे में लिखते हैं। “मैं तो शिक्षा की गुणवत्ता के बारे में भी बात नहीं कर रहा। मैं सिर्फ बात कर रहा हूँ इस देश के हज़ारों बच्चों और युवाओं तक शिक्षा के पहुंच की।”

2007-12-08

Jamaica

स्टनरर्स एफ्लिक्शन कहते हैं, “जी हाँ, ये नौ से ग्यारह जमात की लड़कियाँ अपने जिस्म महज़ 10 जमैकन डॉलर (लगभग 0.14 अमरीकी डॉलर या साढ़े 5 रुपये) में बेच रही हैं। इसे रोकने के लिये कुछ तो करना ही चाहिये।”

2007-11-27

इरानः अमरीकी सैनिक और इराकी बच्चे

रज़ेनो ने इराक में बच्चों की देखरेख करते अमरीकी सैनिकों की कई तस्वीरें प्रकाशित की हैं। इस चिट्ठाकार का कहना है कि इरानी मीडिया कभी ऐसी तस्वीरें नहीं छापता। भले ही युद्ध एक स्याह दास्तां हो पर इनमें मानवीय संवेदनायें भी तो शामिल रहती हैं।

2007-10-16

उत्सव, दावत और मुस्कुराहटों का दान

बीते शनिवार को तमाम विश्व के मुसलमानों ने रमजान की समाप्ति पर ईद-उल-फित्र का त्यौहार मनाया. चेन्नई के चिट्ठाकार अबुल कलाम अपना अनुभव बांट रहे हैं. उनके उत्साहित बच्चे अपने दोस्तों व पड़ोसियों को मिठाइयाँ बांट रहे हैं. उनकी सबसे छोटी पुत्री अपने गैर-मुसलिम दोस्तों की सहायता से ...

2007-08-15

मंगोलियाः बेघर बच्चों की करुण व्यथा

बोनी वायेड वर्ल्ड विज़न के एक विडियो का पता दे रही हैं जो मंगोलिया के बेघर बच्चों की व्यथा कथा बताता है। ये बच्चे बर्फीले ठंड से बचने के लिये भूमिगत पाईपों में रहते हैं जहाँ वातावरण गर्म तो है पर जीवन नरकीय।

2007-08-08

मालदीव: बाल यौन शोषकों का गुप्त आश्रय

मालदीव के चिट्ठाकार देश में बच्चों के यौन शोषण की बहुलता और समस्या के निदान के लिये सरकार द्वारा कोई कड़ा कदम न उठाये जाने पर रोष प्रकट कर रहे हैं। मालदीव में हाल ही में एक न्यायाधीश द्वारा चार बलात्कारियों को हल्की सज़ा देने की घटना पर खासा बवाल मचा ...