चिट्ठाकार टूकोल्ड कहते हैं (चीनी भाषाई पोस्ट) कि चीनी लोगों को विदेशी मीडिया व विदेशियों की टिप्पणीयों से इतनी आसानी से उत्तेजित नहीं हो जाना चाहिये। उनका इशारा अदाकारा शेरोन स्टोन के चीन में आये हालिया भूकंप को तिब्बत समस्या से जोड़ कर दिये वक्तव्य की और था। चिट्ठाकार ने लिखा है कि चीनी मीडिया ने भी अन्य देशों में घटी ऐसी दुर्भाग्यशाली घटनाओं पर पहले बेदर्दी से टिप्पणीयाँ की हैं।
Latest stories परिचय Freedom of Speech
16 November 2008
मिस्र : गूगल ब्लॉगर ने नवारा के ब्लॉग को प्रतिबंधित किया
प्रतीत होता है कि आम जनता के ब्लॉगों पर प्रतिबंध लगाना सिर्फ तीसरी दुनिया के सरकारों की ही बपौती नहीं रह गई है. गूगल का ब्लॉगस्पॉट भी इस बैंडबाजे में शामिल हो गया लगता है, और वो भी धूमधड़ाके से. गूगल ब्लॉगस्पॉट ने नवारा नेगम के ब्लॉग (तहयीज [अर.]), पर बिना कारण बताए प्रतिबंध लगा दिया. अहमद शोकीर इस बारे में विस्तार से लिखते हैं.
11 June 2008
भारत : चिट्ठा चोरी के बाद धमकी, धौंसपट्टी और सीनाजोरी
जाल जगत् में चिट्ठाकार एक तरह से असुरक्षित ही बने रहते हैं. अनाम या छद्म नामधारी होने के बावजूद मिलने वाली धमकियाँ ये सिद्ध करती हैं कि कोई चिट्ठा कितना...
5 June 2008
22 May 2008
इस सप्ताह की चिट्ठाकारा : जिलियन यॉर्क
सप्ताह के चिट्ठाकार में आज मोरक्को की लेखिका जिलियन सी यॉर्क से बातें करते हैं जो कि वाइसेज विदाउट वोट्स में भी नियमित लिखती रही हैं. मेकेन्स, मोरक्को में दो...
21 May 2008

भारतः क्या गूगल वाकई दुष्ट है?
प्रूफी अपने ब्लॉग पर लिख रहे हैं कि आर्कुट पर अश्लील सामग्री पोस्ट करने के आरोप में एक व्यक्ति की पुलिस द्वारा गिरफ्तारी में सहयोग देना गूगल की कोई दुष्टता नहीं है।
7 December 2007

रूसः एसयूपी और लाईवजर्नल
रोपर्ट एमस्टर्डम ब्लॉग लाईवजर्नल को हाल में खरीदने वाली कंपनी एसयूपी के निदेशक से सीएमएस वायर द्वारा लिये साक्षात्कार की निंदा करते हुये लिखता है, “रिपोर्टर ने बड़े नर्म सवाल पूछे और खास मुद्दों पर कोई पूछताछ नहीं की, मसलन अगर सुरक्षा एंजेसियाँ खास चिट्ठाकारों की व्यक्तिगत जानकारी चाहे तो एसयूपी की नीति क्या होगी।”
5 December 2007
रूसः पुतिन को मुसलमानों का साथ
विंडो ओन यूरेशिया रूसी मुसलमानों के वोट डालने के रूख के बारे में लिखते हैं, “Islam.ru के शोध विभाग के प्रमुख अब्दुल्ला रिनात मुखामेतोव के मुताबिक मुसलमानों ने यूनाईटेड रशिया...
4 November 2007
पाकिस्तान में आपातकालः खबरों व इंटरनेट पर रोक
राष्ट्रपति मुशर्रफ ने पाकिस्तान में आपातकाल की घोषणा कर दी है। खबरों के मुताबिक और चीज़ों के अलावा इसका मतलब है कि “नागरिकों के मौलिक अधिकार अब निरस्त किये जा...
14 September 2007

चीन: मुक्त वाणी का अदालती मामला
लिउ झिआओ युआन, जो एक वकील भी है, ब्लॉग होस्टिंग कंपनी सोहू डॉट कॉम पर अपने पोस्ट नष्ट कर देने के कारण दायर मामले के बारे में लिख रहे हैं। 12 सितंबर को अदालत ने मामला खारिज कर दिया तो उन्होंने स्थानीय मीडिया को यह जानकारी दी पर किसी भी समाचार पत्र ने खबर को प्रकाशित करने लायक नहीं समझा।
24 August 2007

चीन: अश्लील साहित्य हटाने की मुहीम, फिक्शन भी चपेटे में
DANWEI की माया चीन में कामुक आनलाईन फिक्शन को जाल से हटाने की कानूनी कार्यवाही के बारे में लिखती हैं। ये मुहीम ओलंपिक्स के पहले की “सफाई” पर दिये जा रहे खास ध्यान का हिस्सा है।





























आरएसएस फीड Freedom of Speech 





देबू भाई कुछ दिनों से मन में एक विचार चल रहा था, लोरियों को जमा...