ग्लोबल वायसेज़ हिन्दी में » Gender

भारत : क्या एचआईवी जाँच जरूरी होनी चाहिए?
एचआईवी  संक्रमण फैलने की दर में कमी लाने की कोशिशों के तहत महाराष्ट्र सरकार ने साल के  शुरूआत में एक विवादास्पद प्रस्ताव दिया जिसके  तहत विवाह बंधन मे बंधने जा रहे प्रत्येक जोड़े को विवाह पूर्व एचआईव परीक्षण  करवाना अनिवार्य होगा. इसी तरह के कानून अन्य भारतीय प्रदेशों – कर्नाटक, गोआ तथा  आंध्र प्रदेश में भी लागू किए गए हैं.

प्रस्तावित कानून ने भारत में वादविवाद और परिचर्चाओं का दौर शुरू कर दिया है कि  विवाहपूर्व एचआईवीजाँच क्या एचआईवी संक्रमण फैलने से रोकने के लिए प्रभावी माध्यम  है भी. भारत में 1990 से एचआईवी संक्रमण दिन-दूनी-रात-चौगुनी की दर से बढ़ता रहा है  और ताजा  अनुमान के अनुसार कोई 25 लाख भारतीय एचआईवी संक्रमण से ग्रस्त हैं. चेतावनी देती इस दैत्य  संख्या के बावजूद नेशनल एड्स कंट्रोल  ऑर्गनाइजेशन (एनएसीओ) अभी भी एचआईवी जांच को अतिआवश्यक मानने के बजाए स्वयंसेवी  आधार पर करवाने में ही बल देती रही है.

ब्लॉग.बायोइथिक्स.नेट इंगित  कर रहे हैं कि इस तरह के नियम भारत में नई समस्याएं पैदा करेंगे जिनका हल  ढूंढना होगा.

“इस तरह के आवश्यक जाँच पड़ताल से एक नए किस्म का दागदार निम्नवर्ग पैदा नहीं  होगा? यह कानून किस तरह से भारतीय महिलाओं की रक्षा करेगा – खासकर तब जब वे अपने  विश्वासघाती जीवनसाथी के जरिए संक्रमित होती हैं ? फिर क्या एक एचआईवी पॉजिटिव  व्यक्ति अपने जीवनसाथी के लिए दूसरे एचआईवी पॉजिटिव व्यक्ति को तलाशता फिरेगा? (एक  तरीका जो ‘सेरोसॉर्टिंग’ कहलाता है)”

सिटिजन न्यूज सर्विस के बॉबी रमाकान्त का  तर्क है कि इस तरह के कानून व्यक्तिगत निजता का हनन करते हैं व एचआईवी संक्रमण के पता  चलने पर पैदा होने वाली समस्याओं का कोई हल नहीं सुझाते. यह कानून अप्रभावी ही  रहेगा. सिर्फ एचआईवी की जांच से ही एचआईवी संक्रमण दर पर लगाम नहीं लगाई जा सकेगी  चूंकि इससे व्यक्तियों के यौन आचार व्यवहार में परिवर्तन नहीं लाया जा सकता जो  एचआईवी के फैलने की प्रमुख वजह है.

“इस रोग के रोकथाम और उपचार के मामले में प्रगति का हाल ये है कि सही और प्रभावी  ढंग से कुछ भी सोचा नहीं गया है. भारतीय राज्य एचआईवी की रोकथाम के लिए योजनाएँ  बनाते तो रहे हैं परंतु उन  योजनाओं में एचआईवी पीड़ितों के उपचार, देखभाल, और  अवलंबन हेतु प्रावधानों का सर्वथा अभाव रहा है.”

क्वीयर इंडिया एक  चरण आगे जाकर, कहते हैं कि यह पूरी तरह हास्यास्पद विचार है.

“पागलपन से भरा विचार है यह. जहां की संस्कृति में सुरक्षित सेक्स के बारे में  बात करना भी शर्मनाक समझा जाता हो, डर और अज्ञानता का वातावरण जहां हो वहां ऐसे  प्रयास निष्फल ही रहेंगे.”

मगर, रीजन फ़ॉर लिबर्टी ने टिप्पणी दी है कि यह कानून पहला  सही कदम हो सकता है विशेष रूप से इस लिए भी चूंकि एचआईवी भारतीय मध्यवर्ग में  तेजी से पांव पसार रहा है.  विवाहपूर्व एचआईवी जांच को भी एक समाधान के रुप में  लिया जा सकता है. साथ ही वेश्यावृत्ति को भी कानूनन वैध घोषित किया जाना चाहिए,  सेक्स के बारे में ज्यादा खुले रूप में बातचीत होनी चाहिए जो भारत में एचआईवी  संक्रमण दर में कमी लाने में सहायक सिद्ध होगी.

“तमाम भरोसेमंद तंत्र होने के बावजूद इसे पूरी तरह से स्वीकार नहीं किया जा सकता  कि भारतीय मध्यवर्ग आज पूरी तरह से सुरक्षित है. सच तो यह है कि मुझे लगता है कि  अन्यों के मुकाबले भारतीय मध्यवर्ग में एचआईवी संक्रमण फैलने की संभावनाएं कहीं  ज्यादा है.  वैवाहिक संबंधों के लिए जहाँ मध्यवर्ग जन्मकुंडली मिलाते फिरते हैं, तो  फिर वे विवाह पूर्व एचआईवी जाँच क्यों नहीं करवा सकते?”

महिमा, जो आवश्यक जाँच का समर्थन करती हैं,  कहती हैं कि  असल सवाल तो ये है कि जाँच परिणाम आखिर क्या और कैसे होंगे?

“जिस प्राधिकरण के पास इन जाँचों के परिणाम होंगे – जैसे कि इस मामले में राज्य  सरकार, तो क्या इस बात पर भरोसा किया जा सकता है कि इसे एचआईवी-खात्मा के औजार की  तरह तो नहीं प्रयोग में लिया जाएगा. और यह कल्पना करने में भी क्या बुराई है कि इस  तरह की जांच के कानून के (वर्षों तक आवश्यक बने रहने) रहने से न सिर्फ युवा पीढ़ी  बल्कि विवाहित युगलों के यौन व्यवहार को ज्यादा जिम्मेदार बनाने में मदद मिलेगी.  वैसे भी यह बीमारी व्यवहार जनित है और यदि पूरी सावधानी बरती जाए तो इससे पूरी तरह  बचा जा सकता है.”

साक्षी ने वादविवाद के दोनों पक्षों का सार दिया. हालांकि जरूरी एचआईवी जाँच पर उनकी आरंभिक प्रतिक्रिया सकारात्मक रही थी,  परंतु अब उन्हें घेरे से बाहर बैठना ज्यादा उचित लगता है.

“जो भी हो, विवाह पूर्व एचआईवी जाँच  नव विवाहितों को सुरक्षित, सुखी वैवाहिक  जीवन का  भरोसा तो देता ही है. हालांकि हमारे स्वयं के विचार, इस बीमारी के बारे  में हमारी अपनी धारणाएं, सामाजिक और सांस्कृतिक विचारों के अवरोध इस जाँच को अपनाने  के राह में रोड़ा तो फिर भई बने ही रहेंगे. पर, जब बात जिंदगी और मौत की आती है तो  कई बार अपनी बाध्यताओं से हर एक को बाहर निकलना ही होता है.

और इसीलिए मेरे विचार में यह पूरी तरह व्यक्तिगत अधिकारों का मसला है. आप क्या  सोचते हैं? ”

फोटो महाराष्ट्र  पेंटिंग ऑफ़ ब्राइड फ्लिकर पर yashrg द्वारा.

इसे जूही भाटिया ने  लिखा

इराक : श्याम रंग – विषाद का रंग
इराकी स्त्रियाँ शोक और विषाद के रंग - काले रंग - की अभ्यस्त हो चुकी हैं.  इनसाइड इराक  में यह बात कही गई है. अंधेरे और उदासी के श्याम रंग से इतर अब कुछ युवा स्त्रियाँ भूरे, हरे और गुलाबी परिधानों को अपना रही हैं !

संवाददाता  जेनन के मुताबिक:

काले रंग के परिधान इराकी स्त्रियों के पसंदीदा परिधान इस लिए नहीं बने हुए हैं क्योंकि ये उन्हें पसंद हैं, बल्कि इसलिए कि वे इसकी अभ्यस्थ हैं. दशकों से इराकी महिलाएँ युद्ध की विभीषिका सहती आई हैं – कई मर्तबा अपने प्रियजनों को युद्ध की आग में खोया है. और इस वजह से वे अपनी गहरी शोक संवेदनाओं को व्यक्त करते रहने के लिए काले रंग का लिबास पहनती रही हैं.

इस तरह की प्रथा का अर्थ है व्यापार में तेजी. जेनन का कहना है:

बाजार की मांग के अनुरूप इराकी व्यापारी किसी भी अन्य रंग के मुकाबले काले रंग के परिधानों को कहीं ज्यादा मात्रा में आयात करते हैं.

“इराकी स्त्रियाँ अपने और कौन से रंगों के वस्त्र पसंद करती हैं ?”  जेनन की प्रतिक्रिया है:

जैसा कि पूर्व में स्पष्ट किया गया है, काला रंग सर्वाधिक पसंदीदा रंग है. शोक और मातम के अलावा, काले रंग का प्रयोग पारंपरिक परिधान अबा (गाउन) में भी किया जाता है.

28 वर्षों से नख से शिख तक काले रंग के लिबास में लिपटे रहने के अपने व अपनी मां के  निजी अनुभवों को चिट्ठाकारा बयान कर रही हैं. वे लिखती हैं:

सन् 1980 से मैं देखती आ रही हूं कि मेरी मां सिर से पैर तक अपने आप को काले रंग के लिबास से ढंकती रही हैं. 28 वर्ष पहले जब मेरे पिता की मृत्यु हुई थी, तब से उन्होंने काले रंग का लिबास पहनना प्रारंभ किया था, और उसके बाद से उन्होंने इस रंग को कभी एक बार के लिए भी नहीं बदला. यहाँ तक  कि बाद के पारिवारिक खुशियों के समय में भी. मेरी मां उन लाखों इराकी स्त्रियों की तरह हैं जिन्होंने अपने पति, भाई, बेटा या अन्य प्रियजनों को खोया है.

एक बार मैंने अपनी मां से कहा कि कम से कम वो अपने सिर में सफेद स्कार्फ तो बांध ले. परंतु उन्होंने जवाब दिया: “यदि किसी स्त्री ने अपने किसी प्रियजन को खोया है तो उसका रंगीन वस्त्र पहनना बेहद शर्मनाक है.” मेरी मां के दिल में ये बात घर कर चुकी है कि उन स्त्रियों को, जिनके प्रियजनों की मृत्यु हो चुकी है, काले रंग के अलावा अन्य किसी रंग के परिधान पहनना ही नहीं चाहिए.

तो फिर,  जेनन का क्या? उसे क्या पसंद है? वो कबूलती हैं:

जहाँ तक मेरा सवाल है, मैं तो रंगीन कपड़े पहनना पसंद करती हूं. मुझे भूरा व हरा रंग पसंद है तथा कभी कभी मैं गुलाबी परिधान पहनना भी पसंद करती हूं! और मेरे लिए रंगीन परिधानों को पहनने के लिए ये कोई जरूरी भी नहीं है कि कोई वार त्यौहार हो. जब भी मेरा मन करता है, मैं रंगीन वस्त्र पहनती हूं. गाउन के अलावा, हम लोग बुरका भी पहनते हैं, और उनके रंग भी उन वस्त्रों से मैच होने चाहिएं जो आप पहनते हैं.

गाउन के नीचे आप चाहे जिस रंग के लिबास पहन सकते हैं, परंतु बुरका जो आपके सिर को ढंकता है, उसका रंग गाउन के रंग से मैच होना चाहिए. काले रंग के गाउन के साथ आपको काले रंग का सैंडल पहनना चाहिए. अन्य रंग के वस्त्रों के साथ आप अन्य रंग के जूते-चप्पल पहन सकते हैं.

अरबी : चिट्ठा-पाठकों की बारीकी से पड़ताल
पिछले महीने बहुत से अरबी चिट्ठाकारों ने बारीकी से पड़ताल की कि उनके चिट्ठे कौन पढ़ते हैं और कहां से, कैसे, किस विधि से पढ़ने के लिए आते हैं. इस बारे में बहरीन, सऊदी अरब, लेबनान तथा मिस्र के चिट्ठाकारों का क्या कहना है यह हम इस छोटी सी समीक्षा में देखने की कोशिश करते हैं.

बहरीन:

सिली बहरीनी गर्ल ने जब अपने चिट्ठे के पाठकों के आवाजाही आंकड़ों को देखा तो असभ्य अरबी लोगों पर वह एक तरह से अपने चिट्ठे पर बरस पड़ीं.

वे स्पष्ट करती हैं:

यह बात हम अरबी लोगों के लिए, जिसमें मैं भी शामिल हूं, वाकई शर्मनाक है कि हमें इंटरनेट की सुविधा मिली हुई है .

अपनी जिज्ञासा शांत करने के लिए व्यक्ति किसी बिल्ली को भी मार कर देख सकता है, परंतु यहाँ इंटरनेट पर तो स्थिति और भी गंभीर है. यहाँ तो लोगों की शब्दावलियाँ वास्तविक रंगीनियों से भरी हैं. मैंने सिर्फ ये देखने की कोशिश की कि लोग किन शब्दों को खोजते हुए मेरे चिट्ठे पर आते हैं, और परिणाम ये रहे. ये 250 शीर्ष के कुंजीशब्द हैं जिन्हें इंटरनेट सर्च पर प्रयोग कर पाठक मेरे चिट्ठे पर पहुँचे. इससे तो एक बारगी मुझे ऐसा लगने लगा  कि क्यों न मैं अपनी सेंडल उतार कर फेंक दूं और एक वैश्यालय खोल लूं. मैं आखिर चिट्ठाकारी क्यों कर रही हूं, चिट्ठाकारिता को क्यों प्रमोट कर रही हूं और लोगों को क्यों ये बताती फिरती हूं कि चिट्ठे उन्हें अपनी अभिव्यक्ति को प्रकट करने का शसक्त माध्यम प्रदान कर रहे हैं?

इसके बाद वे उन 250 शब्दों की सूची प्रस्तुत करती हैं जिनके जरिए पाठक उनके चिट्ठे पर पहुँचे.

सऊदी अरब :

सऊदी अरब की   अमरीकन बेदू अपने चिट्ठे पर आने वाले पाठकों के बारे में अपने विचारों को कुछ यूं साझा करती हैं :

सऊदी राज्य के दैनिंदनी अनुभवों को साझा करने के अतिरिक्त मैं अपने चिट्ठे पर शब्दों के जरिए सर्च कर आने वाले पाठकों पर भी ध्यान रखती हूं. ब्लॉगिंग प्लेटफ़ॉर्म के लिए वर्डप्रेस का प्रयोग करने वालों के लिए यह एक बहुत बड़ी सुविधा है, जिसे मेरे जैसे गैर तकनीकी लोग भी आसानी से प्रयोग और प्रबंधित कर सकते हैं. यह आपको आपके चिट्ठा पाठकों के दैनिक, साप्ताहिक, मासिक तथा वार्षिक आंकड़े देता है. इससे ये तो पता चलता ही है कि नित्य कितने पाठकों ने आपके चिट्ठे को पढ़ा बल्कि ये भी कि वे कौन सी पोस्टें पढ़ते हैं. जैसा कि मैंने शुरूआत में बताया है, मुझे नित्य के खोजे गए शब्दों की सूची भी मिलती है जिनके जरिए मेरे चिट्ठों पर पाठक पहुंचते हैं. इन शब्दों की समीक्षा करने पर कभी कभी मुझे ये लगता है कि जो शब्द पाठकों को आकर्षित कर रहे हैं और जिनके लिए वे खोजबीन कर रहे हैं उन पर पोस्ट लिखा जाना चाहिए तो मैं लिखती भी हूं. और कभी कभी किन्हीं खोजे गए शब्दों को देख कर  ये भी लगता है कि सर्च इंजिनों ने इन शब्दों में ऐसा क्या पाया कि उन्होंने पाठकों को मेरे चिट्ठे पर भेज दिया!

लेबनान:

जब लेबनानी चिट्ठाकार एंटोउन को यह पता चला कि उनके चिट्ठे के कोई 20 प्रतिशत पाठक लेबनानी पॉप स्टार  हाइफ़ा वेहबे के ऊपर लिखे गए चिट्ठे के कारण आकर्षित हुए तो उन्होंने ईंट का जवाब पत्थर से देने की ठानी और अपने चिट्ठे पर लेबनान के हॉट स्टारों के और चित्रों को पोस्ट किया. वे स्पष्ट करते हैं:

मैंने यह पाया है कि कम से कम 20 प्रतिशत हिट्स जो मेरे चिट्ठे को मिलते हैं वो कामुक व्यक्तियों   (पुरुषों, तथा कुछ मात्रा में स्त्रियों ) के होते हैं जो हाइफ़ा वेहबे के चित्रों के लिए सर्च करते हुए आते हैं. पिछले सप्ताह मैंने हाइफ़ा वेहबे तथा राजनीतिक इस्लाम के बारे में एक पोस्ट लिखा था. मैं आपको बताता हूँ कि इस चिट्ठे पर गूगल के जरिए खोज कर आने वाले इन कामुकों ने खोज के लिए किन शब्दों का प्रयोग किया था:

* हाइफ़ा वाहबी, सेक्स

* f****d हाइफ़ा वेहबे के चित्र

* हाइफ़ा के अच्छे फोटो

* चित्र सेक्स हाइफ़ा

अब आपको अंदाजा हो गया होगा. तो फिर मैंने क्या किया. मैंने लेबनान और इसकी क्षेत्रीयता की समस्याओं के बारे में गंभीरता से चर्चा करने के बजाए अपने चिट्ठे पर मैंने हाइफ़ा के और ढेर सारे चित्र लोड कर दिए. मैंने  नैंसी अजराम  तथा एलिसा के चित्र भी अपने चिट्ठे में टांग दिए. अब कम से कम हाइफ़ा+वेहबे+सेक्स ढूंढने वालों को मेरे चिट्ठे से निराश नहीं होना पड़ेगा. कभी कभी आपूर्ति भी आवश्यकता को न्यायोचित बनाती है. यदि मैं कुछ पाठकों को आकर्षित कर पाता हूं तो  संभवतः वे कुछ देर मेरे चिट्ठे पर रुकें, देखें और, ब्राउज़िंग के दौरान, हो सकता है एकाध गंभीर विषय को पढ़ भी लें.

मिस्र:

मिस्र के   डी बी शोब्रावे ने भी पड़ताल किया  कि उनके चिट्ठे की कौन सी चीजें पाठकों को खींच लाती हैं. और जब उन्होंने पाया कि उनका अब तक का सबसे बढ़िया  ‘डेलिसियस' पोस्ट लोगों की निगाहों में नहीं चढ़ा तो उन्होंने इसे फिर से प्रकाशित करने का निर्णय लिया. शोब्रावे अपने इस कदम को कुछ यूं स्पष्ट करते हैं:

यदा कदा मैं अपने साइट के पाठकों के आवाजाही के आंकड़ों पर नजर मारता हूँ और यह समझने की कोशिश करता हूँ कि वे क्या पढ़ना चाहते हैं और वे किस विधि से मेरी साइट पर आए. आज मैंने देखा तो पाया कि ताजातरीन पोस्टों हमस तथा फालाफेल के युद्ध, हॉट मिस्री लड़कियाँ तथा हिलेरी क्लिंटन और बराक ओबामा के बारे में लिखे मेरे सभी पोस्टों को तो लोग पढ़ रहे हैं, परंतु मेरे पसंदीदा पोस्ट पर न तो सर्च इंजिन का और न ही लोगों का ध्यान गया है. और वह पोस्ट तो मेरा सबसे बढ़िया पोस्ट है, यह मैं कह सकता हूं. मैंने आज इसे फिर से पढ़ा तो लगा कि इसे किसी और ने लिखा है और यह वाकई लाजवाब है. तो मैं इसे फिर से पोस्ट कर रहा हूँ ताकि जिनसे छूट गया हो वे पढ़ सकें.

ईरानः पत्थर से मारी जायेंगी दो बहनें
नार्मब्लॉग के मुताबिक ईरान के उच्चतम न्यायालय ने परगमन के आरोप में कैद दो ईरानी बहनों की पत्थर मार कर कत्ल की सज़ा बरकरार रखी है। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।

पाकिस्तानः कार्यस्थल और महिलायें
मेट्रोब्लॉगिंग इस्लामाबाद, पाकिस्तान में कार्यस्थल पर महिलाओं के उत्पीड़न पर।

जमैका: कौड़ियों के दाम जिस्म
स्टनरर्स एफ्लिक्शन कहते हैं, “जी हाँ, ये नौ से ग्यारह जमात की लड़कियाँ अपने जिस्म महज़ 10 जमैकन डॉलर (लगभग 0.14 अमरीकी डॉलर या साढ़े 5 रुपये) में बेच रही हैं। इसे रोकने के लिये कुछ तो करना ही चाहिये।”

मलेशियाः दूसरों के बैग से रखें परहेज़
रॉकी मलेशियाई लड़कियों को आगाह करते लिखते हैं कि वे विदेश प्रवास के समय दूसरों के बैग ढोने से बचें। हाल ही में ऐसी घटनायें हुई हैं जिनमें ड्रग स्म्गलरों ने मलेशियाई औरतों की जानकारी के बिना उनके बैगों को वाहक के रूप में इस्तेमाल किया।

सऊदी अरब: फुटपाथ पर भी लिंगभेद
फिलिस्तीनी चिट्ठाकार हैथम सबाह एक समाचार के हवाले से बता रहे हैं कि सऊदी अरब में जल्द ही लिंग के आधार पर बंटे साईडवॉक (फुटपाथ) दिखने लगेंगे। “क्या पैगंबर मुहम्मद ने दो साईडवॉक बनाने का हुक्म जारी किया, एक मर्द के लिये एक और के लिये? औरतों के लिये अलग साईडवॉक इस विचार में ही कितनी विडंबना है…मेरा मतलब, आप इसकी पहचान कैसे करेंगे? फुटपाथ गुलाबी रंग में रंगकर?”, वे लिखते हैं।

जापान में गर्भनिरोधक
नीओमार्क्सिस्मे जापान में गर्भनिरोधकों के उपयोग के बारे में लिखती हैं, “जापान दुनिया के उन गिने चुने देशों में से है जहाँ 90 के दशक में काँडोम का प्रयोग घटा है और 70 फीसदी जापानी औरतें गर्भनिरोधक गोलियों लेने की सोचती भी नहीं”.

स्लोवेनियाः अच्छा भी, बुरा भी
द ग्लोरी आफ कारलिओला स्लोवेनिया के बारे में पाँच अच्छी और पाँच बुरी बातें बता रही हैं।