ग्लोबल वायसेज़ हिन्दी में » Health

एड्स 2008 : एचआईवी पीड़ितों को यात्रा प्रतिबंधों से मुक्ति
मेक्सिको सिटी में पिछले सप्ताह सत्रहवां अंतर्राष्ट्रीय एड्स सम्मेलन  सम्पन्न हुआ. अगला सम्मेलन विएना में 2010 में होगा तब तक के लिए प्रतिभागियों को कई मुद्दों पर ध्यान दिए जाने हेतु अच्छा खासा मसाला मिल गया है. एक ऐसा क्षेत्र है जिस पर सही में ध्यान दिया जाना आवश्यक है वो है एचआईवी-धनात्मक व्यक्तियों पर विभिन्न देशों में कम या लंबी अवधि के लिए  यात्रा व प्रवेश पर प्रतिबंधों  के बारे में. सम्मेलन के आयोजकों तथा बहुत से अधिकारियों ने इस तरह के नियमों की भर्त्सना की व इसे घोर शर्मनाक बताया.

साइडेव.नेट के सम्मेलन ब्लॉग ने रपट दी:

“एड्स 2008 सम्मेलन में जिस एक मुद्दे पर अच्छी खासी बहस चली वो इस पर थी कि बहुत से देशों में एचआईवी-धनात्मक व्यक्तियों के प्रवेश, उनके यात्रा इत्यादि पर प्रतिबंध लगा हुआ है.

यूएनएड्स द्वारा अन्य संगठनों के सहयोग से प्रकाशित किए गए  एंट्री डिनाइड  नाम के एक प्रकाशन - जिसे सम्मेलन में वितरित किया गया – के अनुसार कम से कम 67 ऐसे देश हैं जो एचआईवी/एड्स से पीड़ित व्यक्तियों को अपने यहाँ घुसने ही नहीं देते. ”

मेक्सिको, जहाँ एड्स 2008 सम्मेलन हुआ, वहां एचआईवी/एड्स पीड़ितों की यात्राओं में कोई प्रतिबंध नहीं है  , परंतु 65 या अधिक देश ऐसे हैं जहाँ तमाम विश्व के 3.3 करोड़ एड्स पीड़ितों की यात्रा/प्रवेश पर प्रतिबंध है. यूरोपीय एड्स ट्रीटमेंट ग्रुप  के अनुसार, इनमें से ये सात ऐसे देश हैं जहाँ एचआईवी-धनात्मक व्यक्तियों पर पूर्ण प्रतिबंध है – ब्रुनेई, ओमान, कतर, दक्षिण कोरिया, संयुक्त अरब अमीरात तथा यमन. ये देश यह तर्क देते हैं कि इस तरह के प्रतिबंधों से इस बीमारी की रोकथाम में मदद मिलेगी तथा अन्य देशों के एचआईवी पीड़ित व्यक्तियों के इलाज के खर्चों से बचा जा सकेगा.

डेविड कोजाक ने एड्स 2008 सम्मेलन पर मानव अधिकार सत्र के बारे में चिट्ठा लिखा. उनका  कहना है कि विशेषज्ञ इस तरह के तर्क से सहमत नहीं हैं-

“एचआईवी ग्रस्त व्यक्तियों के यात्रा प्रतिबंध विषयक सत्र के दौरान प्रतिभागियों ने यह बताया कि इस तरह के प्रतिबंधों से कोई लाभप्रद परिणाम मिले हों ऐसे  साक्ष्य नहीं होने के बावजूद 67 देश ऐसे हैं जहाँ ये प्रतिबंध अभी भी बरकरार हैं. ”

ऐसे प्रतिबंधों को लागू करने वाले देशों में चीन भी शामिल है. पूरी संभावना थी कि ओलंपिक खेलों से पहले चीन एचआईवी संबंधित यात्रा प्रतिबंधों को खत्म कर देगा परंतु ऐसा नहीं हुआ और देश में खेलों के दौरान  प्रतिबंध लागू रहे. उनके  वर्तमान नियमों के तहत थोड़े समय के लिए यात्रा करने वाले यात्रियों को आवश्यक रूप से उनके एचआईवी स्थिति को बताना होगा तथा लंबे समय तक रुकने वाले यात्रियों को आवश्यक रूप से खून की जाँच करवानी होगी. और यदि वे एचआईवी-धनात्मक पाए जाते हैं तो उन्हें देश में प्रवेश नहीं दिया जाएगा.

डेन्से पैटर्सन जो थाइलैंड से चिट्ठा लिखते हैं, उनकी चीन में ओलंपिक के दौरान एड्स तथा अन्य बीमारियों से ग्रस्त  पर्यटकों पर प्रतिबंध  के बारे में  टिप्पणी है :

” मानसिक तथा यौन रोगों से ग्रस्त व्यक्तियों पर प्रतिबंध? यह तो बेहद हास्यास्पद है. यदि चीनी सरकार ये मानती है कि वो ओलंपिक को हर तरीके से नियंत्रित कर सकती है तो बड़े दुख की बात है कि वो गलत है…

… विश्व स्वास्थ्य संगठन के 2007 के आंकड़ो के अनुसार चीन में एचआईवी/एड्स संक्रमण की दर जनसंख्या का 2.9% रही जो यह इंगित करती है कि प्रतिबंध कहीं कोई काम नहीं आ रहा. ”

हालांकि चीन पर दबाव डाले जा रहे हैं और इस पर कुछ प्रतिक्रियाएँ भी हो रही हैं. चाइना डेली ने  रपट दी है कि चीनी सरकार के बीमारी नियंत्रण व रोकथाम ब्यूरो के डिप्टी डायरेक्टर हाओ यांग ने एड्स 2008 में बताया कि दो दशकों से लागू एचआईवी/एड्स व्यक्तियों पर लागू यात्रा प्रतिबंध 2009 में हटा लिया जाएगा.

परिवर्तन के लिए चीन अमरीका की राह पर चल रहा प्रतीत होता है.  जुलाई में अमरीकी राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने एक निरस्ती विधेयक पर हस्ताक्षर किए जिसे अमरीका में एचआईवी-धनात्मक पर्यटकों, विद्यार्थियों तथा प्रवासियों के लिए प्रवेश पर प्रतिबंध को पूरी तरह से समाप्त करने के एक कदम के रूप में देखा गया है. हालांकि प्रतिबंध को पूरी तरह हटाने के लिए हेल्थ तथा ह्यूमन सर्विस (एचएचएस) विभाग द्वारा जारी प्रतिबंधित बीमारियों की सूची में एचआईवी का नाम अभी भी है जिसे आवश्यक रूप से हटाया जाना बाकी है.

इस विधेयक के धनात्मक पक्षों के बारे में टूदसेंटर.कॉम पर केविनएफ  लिखते हैं .

“बहुत से एड्स विशेषज्ञ और कार्यकर्ता नए विधेयक का स्वागत कर रहे हैं. पहले लगाए गए प्रतिबंध ज्यादा बुरे प्रभाव डाल सकते थे – लोग अपनी एचआईवी स्थिति के बारे में झूठ बोलकर समस्या बढ़ा सकते थे. यह भेदभाव पूर्ण  व्यवहार तथा झूठ को बढ़ावा भी देता था. ”

वर्ल्ड विजन इंटरनेशनल के रेव. क्रिस्टो ग्रेलिंग का एक  वीडियो डेविड मुनार प्रस्तुत करते हैं जिसमें यह बताया गया है कि इस तरह के प्रतिबंध किस प्रकार से नुकसानदेह साबित होते हैं. तथा वे अमरीकी निरस्ती विधेयक पर प्रश्नचिह्न लगा रहे हैं.

लारा-के, जिन्होंने एड्स 2008 के युवा साइट के लिए चिट्ठा लिखा -  चेतावनी देती हैं कि यूएस का निरस्ती विधेयक एक बड़ा कदम तो है, पर इसे अंतिम नहीं माना जाना चाहिये.

“अब यह स्वास्थ्य सचिव के ऊपर है कि इन नए नियमों को लागू करें. संयुक्त राज्य अमरीका में आने वाले व्यक्तियों के लिए प्रतिबंधित बीमारी की सूची में से एचआईवी को हटा लिया जाना चाहिए. कांग्रेसी [बारबरा] ली को पूरा भरोसा है कि इसे जल्द ही लागू कर दिया जाएगा. ”

वो अपने एड्स 2008 प्रश्नोत्तर काल के दौरान हुए अपने अनुभवों के आधार पर बताती हैं कि इस तरह के यात्रा प्रतिबंधों ने एचआईवी पीड़ितों के लिए कितनी समस्या खड़ी की है.

“एक व्यक्ति राज्य के विश्वासघात को व्यक्त करने आया कि किस तरह उसे प्रतिबंधों की वजह से एक नागरिक को देश से बाहर फेंक दिया गया. उसे व्यक्तिगत अनुभव था कि एक अमरीकी नागरिक कनाडा में अपने एचआईवी-धनात्मक जोड़ीदार के साथ रहता था. उसे प्रतिबंधों की वजह से मजबूर किया गया कि या तो वो अपना देश चुन ले या फिर अपना जोड़ीदार – क्योंकि उस एचआईवी-धनात्मक जोड़ीदार को अमरीका में प्रवेश नहीं दिया जा सकता. और इस समस्या से मुक्ति पाने में उसे 20 साल लग गए. ”

रेड ट्रेवलिंग सूटकेस का फोटो  tofutti break द्वारा फ्लिकर से.

एड्स : 17 वां अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन - वीडियो आमंत्रण
Image by Robert Miller used under cc license.मेक्सिको सिटी में 3 से 8 अगस्त के दौरान सत्रहवां अंतर्राष्ट्रीय एड्स सम्मेलन होने जा रहा है. इस मौके पर विटनेस द हब में समुदाय के सदस्यों व संगठनों द्वारा एचआईवी-एड्स की समस्याओं से निपटने के विविध तरीकों को बयान करते वीडियो अपलोड किए जा रहे हैं. यह पहल सम्मेलन के दौरान, उससे पूर्व व उसके बाद के किए गए कार्यों, प्रशंसा पत्रों, वीडियो व चित्रों को विविध साइटों के जरिए साझा करने रूप में है. द हब के एड्स सम्मेलन के विशिष्ट कवरेज पृष्ठ में भारत, कांगो प्रजातांत्रिक गणराज्य तथा मलावी के कुछ वीडियो पहले ही डाले जा चुके हैं.

“लाइव्ज इन फ़ोकस“, नाम के एक भारतीय जाल स्थल में एचआईवी/एड्स के साथ जीवन के उद्धरण हैं जिनमें शामिल है अ मेडिकल मिरेकल , जिसमें  एक आश्रय स्थल की एचआईवी पीड़ित किशोरी का वीडियो साक्षात्कार है . आशा के विपरीत, इस बच्ची के लिए प्रथम पंक्ति के एंटी-रीट्रोवाइरल दवाइयाँ जैसे तैसे प्राप्त की गईं, और जैसे कि आमतौर पर एचआईवी/एड्स पीड़ित बच्चों के प्रकरणों में होता है, उसके विपरीत इस बालिका के जीवन को बढ़ाया गया. 4 मिनट के वीडियो में 12 वर्ष की दीप्ति अपनी पसंदीदा गीत गुनगुनाती हुई आश्रम के अपने जीवन के बारे में बताती हैं.

<object><embed src="http://www.youtube.com/v/Qt0DFrTGhF4" type="application/x-shockwave-flash" wmode="transparent" width="425" height="355"></embed></object>

प्रजातांत्रिक गणराज्य कांगो से  अजेदी-का संगठन दर्शकों को आगाह करता है कि कुछ करने का समय आ गया है और कुछ करना चाहिए.   अवेटिंग टुमारो नाम के वीडियो में 25 वर्षीय जीन जेकस पश्चिमी कांगो के बारे में बताते हैं कि सरकार एचआईवी/एड्स पीड़ितों के लिए दवा खरीदी के लिए कोई अनुदान नहीं दे रही है और वो पीड़ितों को बेमौत मार रही है. सरकार ने जांच और चिकित्सा केंद्र खोलने की मांगों पर भी कोई कान नहीं दिया है.

<object><embed src="http://hub.witness.org/sites/hub.witness.org/modules/contrib-5/flvmediaplayer/mediaplayer.swf" type="application/x-shockwave-flash" type="movie" width="320" height="260" allowfullscreen="true"  flashvars="width=320&height=260&file=http://hub.witness.org/xspf/node/110&enablejs=true&allowscriptaccess=always&shuffle=false&logo=http://hub.witness.org/sites/hub.witness.org/themes/witness/images/hub_wm.png&overstretch=fit&repeat=false"></embed></object>

मलावी के टिजेर्न एड्स सपोर्ट ग्रुप में एक साझा वीडियो प्रकाशित किया गया है जहाँ समूह के लोग अपने अनुभवों के बारे में बता रहे हैं. वे अपने दैनिंदनी दिनचर्या के बारे में बातें कर रहे हैं तथा ये भी बता रहे हैं कि इस समूह ने उनके जीवन में क्या सुधार लाए. समूह के बीमार सदस्यों की देखभाल, खेतीबाड़ी की नई तकनीक सिखाने वाली वर्कशॉप – जिसके जरिए वे ताजी सब्जियाँ उगा कर स्वयं भी उपयोग कर रहे हैं व बाजारों में बेच रहे हैं - तथा इस समूह द्वारा उनके वैवाहिक जीवन में डाले गए प्रभाव के बारे में भी अपने अनुभवों को बता रहे हैं.

<object><embed src="http://www.youtube.com/v/3sFeR5KlA3I&rel=1" type="application/x-shockwave-flash" wmode="transparent" width="425" height="355"></embed></object>

भारत : क्या एचआईवी जाँच जरूरी होनी चाहिए?
एचआईवी  संक्रमण फैलने की दर में कमी लाने की कोशिशों के तहत महाराष्ट्र सरकार ने साल के  शुरूआत में एक विवादास्पद प्रस्ताव दिया जिसके  तहत विवाह बंधन मे बंधने जा रहे प्रत्येक जोड़े को विवाह पूर्व एचआईव परीक्षण  करवाना अनिवार्य होगा. इसी तरह के कानून अन्य भारतीय प्रदेशों – कर्नाटक, गोआ तथा  आंध्र प्रदेश में भी लागू किए गए हैं.

प्रस्तावित कानून ने भारत में वादविवाद और परिचर्चाओं का दौर शुरू कर दिया है कि  विवाहपूर्व एचआईवीजाँच क्या एचआईवी संक्रमण फैलने से रोकने के लिए प्रभावी माध्यम  है भी. भारत में 1990 से एचआईवी संक्रमण दिन-दूनी-रात-चौगुनी की दर से बढ़ता रहा है  और ताजा  अनुमान के अनुसार कोई 25 लाख भारतीय एचआईवी संक्रमण से ग्रस्त हैं. चेतावनी देती इस दैत्य  संख्या के बावजूद नेशनल एड्स कंट्रोल  ऑर्गनाइजेशन (एनएसीओ) अभी भी एचआईवी जांच को अतिआवश्यक मानने के बजाए स्वयंसेवी  आधार पर करवाने में ही बल देती रही है.

ब्लॉग.बायोइथिक्स.नेट इंगित  कर रहे हैं कि इस तरह के नियम भारत में नई समस्याएं पैदा करेंगे जिनका हल  ढूंढना होगा.

“इस तरह के आवश्यक जाँच पड़ताल से एक नए किस्म का दागदार निम्नवर्ग पैदा नहीं  होगा? यह कानून किस तरह से भारतीय महिलाओं की रक्षा करेगा – खासकर तब जब वे अपने  विश्वासघाती जीवनसाथी के जरिए संक्रमित होती हैं ? फिर क्या एक एचआईवी पॉजिटिव  व्यक्ति अपने जीवनसाथी के लिए दूसरे एचआईवी पॉजिटिव व्यक्ति को तलाशता फिरेगा? (एक  तरीका जो ‘सेरोसॉर्टिंग’ कहलाता है)”

सिटिजन न्यूज सर्विस के बॉबी रमाकान्त का  तर्क है कि इस तरह के कानून व्यक्तिगत निजता का हनन करते हैं व एचआईवी संक्रमण के पता  चलने पर पैदा होने वाली समस्याओं का कोई हल नहीं सुझाते. यह कानून अप्रभावी ही  रहेगा. सिर्फ एचआईवी की जांच से ही एचआईवी संक्रमण दर पर लगाम नहीं लगाई जा सकेगी  चूंकि इससे व्यक्तियों के यौन आचार व्यवहार में परिवर्तन नहीं लाया जा सकता जो  एचआईवी के फैलने की प्रमुख वजह है.

“इस रोग के रोकथाम और उपचार के मामले में प्रगति का हाल ये है कि सही और प्रभावी  ढंग से कुछ भी सोचा नहीं गया है. भारतीय राज्य एचआईवी की रोकथाम के लिए योजनाएँ  बनाते तो रहे हैं परंतु उन  योजनाओं में एचआईवी पीड़ितों के उपचार, देखभाल, और  अवलंबन हेतु प्रावधानों का सर्वथा अभाव रहा है.”

क्वीयर इंडिया एक  चरण आगे जाकर, कहते हैं कि यह पूरी तरह हास्यास्पद विचार है.

“पागलपन से भरा विचार है यह. जहां की संस्कृति में सुरक्षित सेक्स के बारे में  बात करना भी शर्मनाक समझा जाता हो, डर और अज्ञानता का वातावरण जहां हो वहां ऐसे  प्रयास निष्फल ही रहेंगे.”

मगर, रीजन फ़ॉर लिबर्टी ने टिप्पणी दी है कि यह कानून पहला  सही कदम हो सकता है विशेष रूप से इस लिए भी चूंकि एचआईवी भारतीय मध्यवर्ग में  तेजी से पांव पसार रहा है.  विवाहपूर्व एचआईवी जांच को भी एक समाधान के रुप में  लिया जा सकता है. साथ ही वेश्यावृत्ति को भी कानूनन वैध घोषित किया जाना चाहिए,  सेक्स के बारे में ज्यादा खुले रूप में बातचीत होनी चाहिए जो भारत में एचआईवी  संक्रमण दर में कमी लाने में सहायक सिद्ध होगी.

“तमाम भरोसेमंद तंत्र होने के बावजूद इसे पूरी तरह से स्वीकार नहीं किया जा सकता  कि भारतीय मध्यवर्ग आज पूरी तरह से सुरक्षित है. सच तो यह है कि मुझे लगता है कि  अन्यों के मुकाबले भारतीय मध्यवर्ग में एचआईवी संक्रमण फैलने की संभावनाएं कहीं  ज्यादा है.  वैवाहिक संबंधों के लिए जहाँ मध्यवर्ग जन्मकुंडली मिलाते फिरते हैं, तो  फिर वे विवाह पूर्व एचआईवी जाँच क्यों नहीं करवा सकते?”

महिमा, जो आवश्यक जाँच का समर्थन करती हैं,  कहती हैं कि  असल सवाल तो ये है कि जाँच परिणाम आखिर क्या और कैसे होंगे?

“जिस प्राधिकरण के पास इन जाँचों के परिणाम होंगे – जैसे कि इस मामले में राज्य  सरकार, तो क्या इस बात पर भरोसा किया जा सकता है कि इसे एचआईवी-खात्मा के औजार की  तरह तो नहीं प्रयोग में लिया जाएगा. और यह कल्पना करने में भी क्या बुराई है कि इस  तरह की जांच के कानून के (वर्षों तक आवश्यक बने रहने) रहने से न सिर्फ युवा पीढ़ी  बल्कि विवाहित युगलों के यौन व्यवहार को ज्यादा जिम्मेदार बनाने में मदद मिलेगी.  वैसे भी यह बीमारी व्यवहार जनित है और यदि पूरी सावधानी बरती जाए तो इससे पूरी तरह  बचा जा सकता है.”

साक्षी ने वादविवाद के दोनों पक्षों का सार दिया. हालांकि जरूरी एचआईवी जाँच पर उनकी आरंभिक प्रतिक्रिया सकारात्मक रही थी,  परंतु अब उन्हें घेरे से बाहर बैठना ज्यादा उचित लगता है.

“जो भी हो, विवाह पूर्व एचआईवी जाँच  नव विवाहितों को सुरक्षित, सुखी वैवाहिक  जीवन का  भरोसा तो देता ही है. हालांकि हमारे स्वयं के विचार, इस बीमारी के बारे  में हमारी अपनी धारणाएं, सामाजिक और सांस्कृतिक विचारों के अवरोध इस जाँच को अपनाने  के राह में रोड़ा तो फिर भई बने ही रहेंगे. पर, जब बात जिंदगी और मौत की आती है तो  कई बार अपनी बाध्यताओं से हर एक को बाहर निकलना ही होता है.

और इसीलिए मेरे विचार में यह पूरी तरह व्यक्तिगत अधिकारों का मसला है. आप क्या  सोचते हैं? ”

फोटो महाराष्ट्र  पेंटिंग ऑफ़ ब्राइड फ्लिकर पर yashrg द्वारा.

इसे जूही भाटिया ने  लिखा

जापान : ‘खाद्यान्न संकट पर प्रीतिभोज' और ‘स्काइप पर जी8′
टोकियो, होक्काइदो में त्रिदिवसीय जी8 सम्मेलन [जा.] 9 जुलाई को सम्पन्न हो गया. कई चिट्ठाकारों के अनुसार, यह सम्मेलन एक तरह से उनके  मुँह का स्वाद कड़वा कर गया. इस सम्मेलन के प्रबंधन व सुरक्षा के लिए जितना खर्च किया गया उतनी रकम से लाखों एड्स पीड़ित मरीजों की चिकित्सा संभव हो सकती थी . यह सम्मेलन विवादों में घिरा रहा और   तमाम विश्व से हजारों किसानों व कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन होते रहे  .

जी8 सम्मेलन  न्यू  चिटोस विमानतल (फ्लिकर से – उपयोक्ता  मुजितरा द्वारा)

बहुत से चिट्ठाकारों ने इस आयोजन के भारी-भरकम खर्चों पर प्रश्नचिह्न तो लगाए ही, यह भी इंगित किया कि सम्मेलन किस तरह पर्यावरण के लिए शत्रुवत् बना रहा.  इसके विपरीत, चिट्ठाकार गूरी ने  जी8 सम्मेलन के कुछ अच्छे, धनात्मक नतीज़ों के बारे में लिखा:

何しろ討議する項目が山積しており、わずか3日間で各国のトップが話し合ってもなかなか纏まる話ではないと思うが、それでも「拉致問題」と言う文言が首脳宣言に載ったり、ジンバブエの不当な大統領選挙問題等にも共同声明のなかで、批判される事は国際的な見地から見た正しい意見として当事国にプレッシャーを与える事になり良いことだと思う。

जहाँ सुलझाने और विचार करने के लिए अनगिनत समस्याएं हों, वहां राजकीय नेतागण आपसी विचार विमर्श तो कर सकते हैं परंतु मेरे विचार में किसी नतीजे पर किसी सूरत में जल्द नहीं पहुँचा जा सकता.  अंतर्राष्ट्रीय परिदृश्य में “एबडक्शन इशू” को अपने वक्तव्यों में शामिल करना तथा जिम्बाबवे के राष्ट्रपति के अवैध चुनाव की भर्त्सना करना – मेरे विचार में दो अच्छी बातें रहीं. इस से संदर्भित देशों में सुधार हेतु निश्चित रूप से दबाब बनेगा.

今回の重要なテーマである、室温効果ガス問題では2日目のG8の中で討議され、福田さんは長期目標を2050年までに５０％削減を決めたい意向であったが、アメリカの提案では、「大量排出国（中国・インド・ブラジル等）抜きの討議は無意味だ」と言う意見で賛成が得られなかった様で、私も当然の事であると思う。

इस सम्मेलन में चर्चा के एक और महत्वपूर्ण मुद्दे  - ग्रीनहाउस गैस समस्या पर दूसरे दिन चर्चा हुई. श्री फुकुदा आशान्वित थे कि लंबे समय के लिए लक्ष्य बना लिया जाएगा जिसमें कार्बनडाइऑक्साइड उत्सर्जन में 2050 तक 50% तक की कमी करने हेतु ठोस कार्य किये जाएंगे. परंतु अमरीका ने सुझाव दिया कि “बड़े राष्ट्र (चीन, भारत, ब्राजील) जो विशाल मात्रा में CO2 उत्सर्जित करते हैं, उन्हें शामिल किए बगैर परिचर्चा अर्थहीन है”  और जाहिर है, इस विचार को प्रत्यक्षतः कोई अनुमोदन नही मिल पाया.

しかし、兎も角、削減努力に対する必要性は各国とも同じであるから3日目の会合こそ大量排出の当事国が、同じテーブルに就いて、話し合いが出来るスタートラインに揃ったところであると私は思うのである。

पर, फिर किसी भी सूरत में – गैसीय उत्सर्जनों को कम करने की कवायदें तो सभी देशों के लिए एक समान ही होंगी. इसीलिए, मेरे विचार में, इस सम्मेलन में जो देश विशाल मात्रा में CO2 उत्सर्जित करते हैं उनके नेता एक ही टेबल पर बैठकर एक ही आरंभ बिन्दु से बहसें प्रारंभ करने के लिए एक दूसरे का मुँह ताकते रहे.

बिग लेटर्स परफ़ॉर्मेंस पर -  द ऑक्सफेम जी8 बिग हेड्स (ऑक्सफेम फ्लिकर पृष्ठ से)

इस बीच चिट्ठाकार jg96aqkg  जी8 सम्मेलन के रात्रिभोज की विडम्बना कुछ यूं बयान करते हैं :

環境問題、地球温暖化対策、原油高騰、食料危機、北朝鮮の核問題などなど話し合われたようですが凡人の私にはどのような実効性が有るのか全く分かりません。

पर्यावरण समस्या, ग्लोबल वार्मिंग, पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों, खाद्यान्नों का अभाव व उनकी बढ़ती कीमतों, उत्तरी कोरिया के परमाणु शस्त्र समस्या इत्यादि पर बातें तो हुईं, परंतु एक आम आदमी के रूप में मुझे यह नहीं पता कि ये कितने प्रभावी हो सकेंगे.

あるメディアが食料危機の会議場で山ほど盛られた食膳に、あんなご馳走を食べて食料危機に餓えている人間の気持ちが理解できるのかと批判していました。

मीडिया के कुछ हिस्सों में इस सम्मेलन पर इस बात पर भी चर्चा हुई कि जी8 सम्मेलन में भाग लेने वाले सदस्य गण भोजन के टेबल पर बैठकर शानदार डिनर का आनंद लेते हुए जब वैश्विक खाद्यान्य समस्या पर चर्चा कर रहे थे तो तमाम विश्व भर के भूखे लोगों की अनुभूति का अहसास उन्हें हुआ भी होगा या नहीं.

各国を代表して出席しているのだからどんな贅沢な食事をしょうがどうでも良いことだが世界各国一人一人の命の尊厳が図られる形になって欲しいものです。

वे अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रहे थे अतः मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि उन्होंने किस किस्म के विलासिता युक्त भोजन किए. परंतु मुझे उम्मीद है कि उन्हें विश्व के प्रत्येक व्यक्ति की मर्यादा का, उसके भूख का भी भान रहा होगा.

जी8 को चुनौती – शांति मार्च (फ्लिकर से. उपयोक्ता  स्कासुगा)

चिट्ठाकार  mkj2 ने भी जी8 के प्रीतिभोज का विषय उठाया और  लिखा:

各国の首脳が食べるディナーの話題。

地元の食材をふんだんに使ったメニューでカニだのアスパラだのいいもの使ってまっせっつー。

उस रात्रिभोज की कहानी - जिसे राजनेताओं के सम्मान में दिया जाएगा.

भोजन मेन्यू स्थानीय तौर पर तैयार किए जाने वाली अत्यंत उम्दा सामग्रियों - जैसे कि केकड़े व शतावरी - से युक्त था.

別に食い物にいちゃもんつけてるわけじゃない。

食い物に始まり、警備だのなんだのに多額の血税が使われる。

それはいい。

世界のＴＯＰが雁首そろえて諸問題を話し合うっていうんだから。

परंतु मेरा वक्तव्य सिर्फ भोजन के बारे में ही नहीं है.

भोजन से लेकर सुरक्षा तथा और भी अन्य मदों में भारी मात्रा में करदाताओं के पैसे खर्च किए गए.

चलिए, यह भी ठीक है.

क्योंकि तमाम विश्व के नेता मिल बैठे और विश्व की विविध समस्याओं पर चर्चाएं कीं.

ただ。

頼むよほんと。

これだけの金かけて、手間かけて、ガソリンが安くならない、食品の値段が下がらない、なんてことになったらどう責任取るんだ。

परंतु,

भगवान के लिए कोई बताए-

इतने भारी भरकम खर्चों व प्रयासों के बावजूद भी यदि पेट्रोल के भाव नीचे नहीं जाते हैं, भोज्य पदार्थों के भाव कम नहीं होते हैं तो फिर इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी [इन सब समस्याओं के लिए]?

तोयाको - विंडसर होटल से  (जहाँ जी8 सम्मेलन सम्पन्न हुआ. फ्लिकर उपयोक्ता वेरोयामा द्वारा)

और अंत में – चिट्ठाकार फुकपकत्सुएन  ने एक नायाब प्रस्ताव दिया :

四国や九州からの警察の動員２万人余。……で地球温暖化が主要議題、ならこのサミット開催こそ「地球に優しくない」のが事実。もう国連活動に収斂されていいのでは？ テロ襲撃が危険視されるなら各国首脳が一同に介せずSkypeで会議すれば良し。会場からほど遠き農牧地帯で 120名のサミット反対デモにデモ参加者上回る数の警官が防備。異常。

शिकोकू से क्यूशु तक कोई 20,000 पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था के कामों पर लगाया गया… जबकि ग्लोबल वार्मिंग यहाँ मुख्य एजेंडा था और इस बात से सिद्ध होता है कि सम्मेलन स्वयं में ही “पर्यावरणीय-शत्रु” बना रहा. क्या वे इसे यूएन के क्रियाकलापों में शामिल नहीं कर सकते? यदि राष्ट्राध्यक्षों पर आतंकवादी हमलों की इतनी ही चिंता है, तो इन अधिकारियों के एक जगह जमा होने के बजाए स्काइप के जरिए अपनी मीटिंग करते तो वो कहीं ज्यादा अच्छा होता.  . सम्मेलन से बहुत दूर एक विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों की 120 की संख्या से कहीं बहुत अधिक संख्या में पुलिस बल तैनात था. कितना हास्यास्पद!

(जी8 विरोध प्रदर्शन के और चित्र आप देख सकते हैं  फ्लिकर उपयोक्ता पावलेस  के खाते पर)

इसे हनाको तोकिता ने लिखा

इक्वाडोर : अमेजन के आदिवासी और तेल का खेल
अमेजन की एक सुबह… – मार्कजी6 द्वारा क्रिएटिव कॉमन्स एट्रीब्यूशन्स के तहत प्रयोग में लिया गया

अमेजन के जंगलों में लोगों की दिलचस्पी अचानक ही फिर से जागृत हो गई है. दरअसल 23 मई को इंटरनेट पर जब घने जंगलों के अंदर, बाहरी दुनिया से अलग कटे हुए आदिवासियों द्वारा एक छायाकार के हवाई जहाज पर तीरों की बौछारों के फोटो छपे तो तमाम दुनिया में उत्सुकता जगी. हालांकि कुछ संगठनों के लिए अमेजन कभी भी उनसे दूर नहीं रहा. आइए, आज हम कुछ वीडियो देखें जिसे आपके लिए अमेजन वाच लेकर आए हैं, जिनमें से कुछ एक को विटनेस के  द हब के संपादकीय खण्ड में भी रखा गया है.

पहले वीडियो में उन नुकसानों को दिखाया जा रहा है जिसके लिए शेवरॉन-टेक्सको तेल कंपनी के विषैले-कचरा प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया गया है, जिसने बरसों से इक्वाडोर के अमेजन बेसिन को प्रदूषित किया है. नीचे दिए गए वीडियो में विभिन्न समूहों के सदस्य अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में बता रहे हैं, कैंसर तथा शेवरॉन-टेक्सको के विरुद्ध अपने प्रकरणों के बारे में चर्चा कर रहे हैं.

<object classid="clsid:d27cdb6e-ae6d-11cf-96b8-444553540000" width="100" height="100" codebase="http://download.macromedia.com/pub/shockwave/cabs/flash/swflash.cab#version=6,0,40,0"><embed type="application/x-shockwave-flash" width="100" height="100"></embed></object>

फिर द हब से संग्रहालयाध्य़क्ष क्रिस माइकल ने दो वीडियो चुना.  जिसमें पहला एक एनीमेशन है जहाँ कारपोरेट प्रोपोगंडा वीडियो की खिल्ली उड़ाई जा रही है तथा साथ ही इक्वाडोर में विषैले तेल के कचरे के कारण हुए दुर्घटना के बारे में नए दृष्टिकोण से बात रखी गई है. इसमें दर्शकों को इक्वाडोर में शेवरॉन-टेक्सको के कोर्ट केस, उनके प्रत्युत्तरों, कि उन्होंने कानून की जद में रहकर काम किया है और वे दुर्घटना के प्रति कतई जिम्मेदार नहीं हैं के बारे में बताया गया है. वीडियो में अमेजन बेसिन में  शेवरॉनटेक्सको.कॉम पर दर्शाए अनुसार तेल की खोजों के कारण हो रहे नुकसान के बारे में भी चर्चा है.

<object classid="clsid:d27cdb6e-ae6d-11cf-96b8-444553540000" width="100" height="100" codebase="http://download.macromedia.com/pub/shockwave/cabs/flash/swflash.cab#version=6,0,40,0"><embed type="application/x-shockwave-flash" width="100" height="100"></embed></object>

अगला वीडियो यह कहानी दिखा रहा है कि आदिवासी नेता किस तरह से अभी भी इस तरह की दुर्घटना की आशंका को खत्म करने में जुटे हैं. वीडियो में यह भी दिखाया गया है कि इक्वाडोर सरकार किस तरह से आदिवासियों की अनुमति तो दूर, उनके खुले विरोध के बावजूद तेल की खोजों के लिए विशाल भूमि खंडों को कंपनियों को लीज पर दे रही है.

<object classid="clsid:d27cdb6e-ae6d-11cf-96b8-444553540000" width="100" height="100" codebase="http://download.macromedia.com/pub/shockwave/cabs/flash/swflash.cab#version=6,0,40,0"><embed type="application/x-shockwave-flash" width="100" height="100"></embed></object>

और, अंत में एक स्वतंत्र डाक्यूमेंटरी जिसे  मुफ़्त में डाउनलोड किया जा सकता है . इसका शीर्षक है जस्टीशिया नाऊ: वन पीपल्स फ़ाइट अगेन्स्ट बिग ऑइल . इसके बाद है एक  फ़िल्म का एक छोटा सा क्लिप , जहाँ आपको बताया जा रहा है कि अमेजन के बेहद बायोडाइवर्स क्षेत्र – इक्वाडोर के यासुनि रिजर्व में विशाल तेल भंडार कैसे स्थित हैं:

<object classid="clsid:d27cdb6e-ae6d-11cf-96b8-444553540000" width="100" height="100" codebase="http://download.macromedia.com/pub/shockwave/cabs/flash/swflash.cab#version=6,0,40,0"><embed type="application/x-shockwave-flash" width="100" height="100"></embed></object>

भारतः डॉ विनायक सेन और सरकार
ब्रेक आल चेन्स डॉ विनायक सेन के मामले के बारे में एक प्रविष्टि लिखी है। डॉ सेन सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ हैं और संप्रति नक्सलवादी आन्दोलन से जुड़े होने के आरोप में जेल में बंद हैं।

पाकिस्तान: शादी पर बरबादी
आल थिग्स पाकिस्तान शादी ब्याह के अवसर पर खाने की बेतहाशा बरबादी की निंदा कर रहा है।

सूडानः एड्स से लड़ने का गलत तरीका
सूडान में जे़रबा एक पोस्टर को “मौत का पोस्टर” पुकारते हुये निंदा करते हैं  जिसमें इलाज व बचाव के तरीके बताये बगैर मानव खोपड़ी और हड्डियों के सहारे लोगों को एड्स के खतरों के प्रति अगाह किया गया है। वे लिखते हैं कि एड्स अब कोई मौत की सज़ा नहीं रह गई है। गलत संदेश से “वायरस और बढ़ेगा” और “संक्रमितों को और अधिक कलंकित” माना जाने लगेगा।

रूस: मदिरा में लिप्त
विंडो आन यूरेशिया के मुताबिक रूसी विश्व स्वास्थ्य संस्था द्वारा खतरनाक घोषित सीमा से तीन गुना ज्यादा शराब पीते हैं और अमरीकियों की तुलना में आठ गुना ज़्यादा।

भारतः टॉयलेट नक्को
इंडिया डेली विवरण दे रहा है कि किस तरह 80 फीसदी भारतीय बिना शौचालय के काम चलाते हैं। ज़िक्र करने का मौका भी दुरुस्त है क्योंकि इसी हफ्ते भारत में सातवाँ विश्व शौचालय महासम्मलेन भी आयोजित हो रहा है।