Global Voices हिन्दी में » International Relations
पाकिस्तान : जरदारी के फ्लर्ट पर चिट्ठाकारों का रिएक्शन
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी हाल ही में न्यूयॉर्क में अमरीका की उप-राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार सारा पालिन से जब  मिले तो उन्होंने बातचीत के दौरान सारा से फ्लर्ट करने वाले शब्दों का खुलकर प्रयोग किया. ऐसा लगा कि राजनीतिक मुलाकात के बजाए कोर्टशिप चल रही है. जरदारी ने सारा पर निम्न टिप्पणी की थी:
“आप प्रत्यक्ष देखने में तो और भी खूबसूरत हैं . . .”
“अब मुझे समझ में आया कि सारा के पीछे सारा अमरीका  दीवाना क्यों है ”
जब एक फोटोग्राफर ने जरदारी से सारा से दोबारा हाथ मिलाने के लिए कहा, ताकि वो बढ़िया से फोटो ले सके, तो जरदारी ने कहा:
“यदि वो कहे तो मैं आपका आलिंगन भी ले लूं . .”
जाहिर है, पाकिस्तानी चिट्ठाकारों ने इसकी खूब आलोचना की. कुछेक ने इस पर जोक मारा तो कुछ गरियाए. आइए कुछ नजर मारते हैं:
द पाकिस्तानी स्पेक्टेटर पर अल्ताफ़ खान लिखते हैं:
अपनी दिवंगत पत्नी बेनजीर भुट्टों के प्रति गहरी संवेदना (मुर्दानी चेहरा बनाकर) दिखाने के तत्काल बाद आसिफ अली जरदारी अलास्का सुंदरी से मिले जो अमरीकी राष्ट्रपति के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हैं. जरदारी ने सारा की ख़ूबसूरती की बारंबार प्रशंसा की. सेक्सी सुंदरी सारा इस प्रशंसा के मारे खुशी से ओतप्रोत थीं. वैसे भी सारा को डेमोक्रेटों ने बार्बी डॉल की संज्ञा दे रखी है. सारा-जरदारी कांड ने राजनीतिक आलोचकों को बखेड़ा खड़ा करने का एक और मुद्दा दे दिया है.  […]
चौरंगी पर शाकिर लखानी बताते हैं कि राष्ट्रपति का व्यवहार इस्लामी सिद्धांतों के खिलाफ है:
मुझे आश्चर्य है कि किसी इस्लामी गणतंत्र का राष्ट्रपति कैसे किसी ऐसी महिला को आलिंगन में लेने की सोच सकता है जिससे उसका निकट का रिश्ता नहीं है. . परंतु जरदारी साहब ने कहा कि वो सारा का आलिंगन कर सकते हैं यदि उन्हें ऐसा करने को कहा जाए (जबकि फोटोग्राफर ने उन्हें सारा के साथ सिर्फ हाथ मिलाने के लिए कहा था  ). […]
टीथ मास्ट्रो  पर डॉ. अवाब अल्वी नोट करते हैं:
वैसे तो यह  वही पूरी तरह से लिखी गई बातचीत  प्रतीत होती है जैसा कि दुनियावी लोगों ने सारा पालिन और आसिफ जरदारी के मुलाकात से बहुत पहले भविष्यवाणी कर दी थी.  पाकिस्तान के कट्टरपंथी धर्मांधों को तो जरदारी के किसी महिला के साथ हाथ मिलाने में भी आपत्तियाँ होंगी. पर, भले ही हम इसे स्वीकारें या नहीं, फ्लर्ट करने वाली टिप्पणियाँ पश्चिमी सभ्यता और परंपरा का हिस्सा बन चुकी हैं परंतु मेरे विचार में यह सब कैमरे के सामने नहीं होना चाहिए. यह बहुत संभव है कि सारा ने इसे प्रशंसा के भाव से लिया हो, परंतु यदि आप वीडियो फुटेज देखेंगे तो पाएंगे कि वो थोड़ी असहज तो हो रही थीं.
अदनान सिद्दीकी ने जरदारी पर भड़ास निकाली:
हमें जरदारी को धन्यवाद देना चाहिए… उन्होंने अमरीका के सामने पाकिस्तान का और खास तौर पर पाकिस्तानी पुरुषों का  प्रतिनिधित्व किया. कल जब जरदारी सारा पालिन से मिले तो वे अपना आवेश खो बैठे और उन्होंने अपने सारे दांत (यह सुनिश्चित नहीं है कि वे असली हैं क्योंकि मैंने सुना है कि जब वे जेल में थे तो उनके सारे दांत तोड़ दिए गए थे) निपोर दिए इसके बाद उन्होंने सारा के सामने अपने प्यार का ऐसा भोंडा प्रदर्शन किया जैसा कि आम पाकिस्तानी आदमी करता. . […]
वहाँ मुलाकात के दौरान जरदारी ने बीबी के प्रति कोई शोक संवेदना नहीं जताई जैसा कि वो पाकिस्तान में प्रेस कॉन्फ्रेंसों में करते रहे हैं.
मैंने अपने स्वयं के चिट्ठे पर इस मुलाकात का  विवरण दिया है तथा राष्ट्रपति जरदारी के फ्लर्टिया जिंदगी के बारे एक मजाहिया वीडियो  भी लगाया है. इस समाचार का वीडियो आप यहाँ  देख सकते हैं. [उर्दू].
जापान : ‘खाद्यान्न संकट पर प्रीतिभोज' और ‘स्काइप पर जी8′
टोकियो, होक्काइदो में त्रिदिवसीय जी8 सम्मेलन [जा.] 9 जुलाई को सम्पन्न हो गया. कई चिट्ठाकारों के अनुसार, यह सम्मेलन एक तरह से उनके  मुँह का स्वाद कड़वा कर गया. इस सम्मेलन के प्रबंधन व सुरक्षा के लिए जितना खर्च किया गया उतनी रकम से लाखों एड्स पीड़ित मरीजों की चिकित्सा संभव हो सकती थी . यह सम्मेलन विवादों में घिरा रहा और   तमाम विश्व से हजारों किसानों व कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन होते रहे  .
जी8 सम्मेलन  न्यू  चिटोस विमानतल (फ्लिकर से – उपयोक्ता  मुजितरा द्वारा)
बहुत से चिट्ठाकारों ने इस आयोजन के भारी-भरकम खर्चों पर प्रश्नचिह्न तो लगाए ही, यह भी इंगित किया कि सम्मेलन किस तरह पर्यावरण के लिए शत्रुवत् बना रहा.  इसके विपरीत, चिट्ठाकार गूरी ने  जी8 सम्मेलन के कुछ अच्छे, धनात्मक नतीज़ों के बारे में लिखा:
何しろ討議する項目が山積しており、わずか3日間で各国のトップが話し合ってもなかなか纏まる話ではないと思うが、それでも「拉致問題」と言う文言が首脳宣言に載ったり、ジンバブエの不当な大統領選挙問題等にも共同声明のなかで、批判される事は国際的な見地から見た正しい意見として当事国にプレッシャーを与える事になり良いことだと思う。
जहाँ सुलझाने और विचार करने के लिए अनगिनत समस्याएं हों, वहां राजकीय नेतागण आपसी विचार विमर्श तो कर सकते हैं परंतु मेरे विचार में किसी नतीजे पर किसी सूरत में जल्द नहीं पहुँचा जा सकता.  अंतर्राष्ट्रीय परिदृश्य में “एबडक्शन इशू” को अपने वक्तव्यों में शामिल करना तथा जिम्बाबवे के राष्ट्रपति के अवैध चुनाव की भर्त्सना करना – मेरे विचार में दो अच्छी बातें रहीं. इस से संदर्भित देशों में सुधार हेतु निश्चित रूप से दबाब बनेगा.
今回の重要なテーマである、室温効果ガス問題では2日目のG8の中で討議され、福田さんは長期目標を2050年までに５０％削減を決めたい意向であったが、アメリカの提案では、「大量排出国（中国・インド・ブラジル等）抜きの討議は無意味だ」と言う意見で賛成が得られなかった様で、私も当然の事であると思う。
इस सम्मेलन में चर्चा के एक और महत्वपूर्ण मुद्दे  - ग्रीनहाउस गैस समस्या पर दूसरे दिन चर्चा हुई. श्री फुकुदा आशान्वित थे कि लंबे समय के लिए लक्ष्य बना लिया जाएगा जिसमें कार्बनडाइऑक्साइड उत्सर्जन में 2050 तक 50% तक की कमी करने हेतु ठोस कार्य किये जाएंगे. परंतु अमरीका ने सुझाव दिया कि “बड़े राष्ट्र (चीन, भारत, ब्राजील) जो विशाल मात्रा में CO2 उत्सर्जित करते हैं, उन्हें शामिल किए बगैर परिचर्चा अर्थहीन है”  और जाहिर है, इस विचार को प्रत्यक्षतः कोई अनुमोदन नही मिल पाया.
しかし、兎も角、削減努力に対する必要性は各国とも同じであるから3日目の会合こそ大量排出の当事国が、同じテーブルに就いて、話し合いが出来るスタートラインに揃ったところであると私は思うのである。
पर, फिर किसी भी सूरत में – गैसीय उत्सर्जनों को कम करने की कवायदें तो सभी देशों के लिए एक समान ही होंगी. इसीलिए, मेरे विचार में, इस सम्मेलन में जो देश विशाल मात्रा में CO2 उत्सर्जित करते हैं उनके नेता एक ही टेबल पर बैठकर एक ही आरंभ बिन्दु से बहसें प्रारंभ करने के लिए एक दूसरे का मुँह ताकते रहे.
बिग लेटर्स परफ़ॉर्मेंस पर -  द ऑक्सफेम जी8 बिग हेड्स (ऑक्सफेम फ्लिकर पृष्ठ से)
इस बीच चिट्ठाकार jg96aqkg  जी8 सम्मेलन के रात्रिभोज की विडम्बना कुछ यूं बयान करते हैं :
環境問題、地球温暖化対策、原油高騰、食料危機、北朝鮮の核問題などなど話し合われたようですが凡人の私にはどのような実効性が有るのか全く分かりません。
पर्यावरण समस्या, ग्लोबल वार्मिंग, पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों, खाद्यान्नों का अभाव व उनकी बढ़ती कीमतों, उत्तरी कोरिया के परमाणु शस्त्र समस्या इत्यादि पर बातें तो हुईं, परंतु एक आम आदमी के रूप में मुझे यह नहीं पता कि ये कितने प्रभावी हो सकेंगे.
あるメディアが食料危機の会議場で山ほど盛られた食膳に、あんなご馳走を食べて食料危機に餓えている人間の気持ちが理解できるのかと批判していました。
मीडिया के कुछ हिस्सों में इस सम्मेलन पर इस बात पर भी चर्चा हुई कि जी8 सम्मेलन में भाग लेने वाले सदस्य गण भोजन के टेबल पर बैठकर शानदार डिनर का आनंद लेते हुए जब वैश्विक खाद्यान्य समस्या पर चर्चा कर रहे थे तो तमाम विश्व भर के भूखे लोगों की अनुभूति का अहसास उन्हें हुआ भी होगा या नहीं.
各国を代表して出席しているのだからどんな贅沢な食事をしょうがどうでも良いことだが世界各国一人一人の命の尊厳が図られる形になって欲しいものです。
वे अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रहे थे अतः मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि उन्होंने किस किस्म के विलासिता युक्त भोजन किए. परंतु मुझे उम्मीद है कि उन्हें विश्व के प्रत्येक व्यक्ति की मर्यादा का, उसके भूख का भी भान रहा होगा.
जी8 को चुनौती – शांति मार्च (फ्लिकर से. उपयोक्ता  स्कासुगा)
चिट्ठाकार  mkj2 ने भी जी8 के प्रीतिभोज का विषय उठाया और  लिखा:
各国の首脳が食べるディナーの話題。
地元の食材をふんだんに使ったメニューでカニだのアスパラだのいいもの使ってまっせっつー。
उस रात्रिभोज की कहानी - जिसे राजनेताओं के सम्मान में दिया जाएगा.
भोजन मेन्यू स्थानीय तौर पर तैयार किए जाने वाली अत्यंत उम्दा सामग्रियों - जैसे कि केकड़े व शतावरी - से युक्त था.
別に食い物にいちゃもんつけてるわけじゃない。
食い物に始まり、警備だのなんだのに多額の血税が使われる。
それはいい。
世界のＴＯＰが雁首そろえて諸問題を話し合うっていうんだから。
परंतु मेरा वक्तव्य सिर्फ भोजन के बारे में ही नहीं है.
भोजन से लेकर सुरक्षा तथा और भी अन्य मदों में भारी मात्रा में करदाताओं के पैसे खर्च किए गए.
चलिए, यह भी ठीक है.
क्योंकि तमाम विश्व के नेता मिल बैठे और विश्व की विविध समस्याओं पर चर्चाएं कीं.
ただ。
頼むよほんと。
これだけの金かけて、手間かけて、ガソリンが安くならない、食品の値段が下がらない、なんてことになったらどう責任取るんだ。
परंतु,
भगवान के लिए कोई बताए-
इतने भारी भरकम खर्चों व प्रयासों के बावजूद भी यदि पेट्रोल के भाव नीचे नहीं जाते हैं, भोज्य पदार्थों के भाव कम नहीं होते हैं तो फिर इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी [इन सब समस्याओं के लिए]?
तोयाको - विंडसर होटल से  (जहाँ जी8 सम्मेलन सम्पन्न हुआ. फ्लिकर उपयोक्ता वेरोयामा द्वारा)
और अंत में – चिट्ठाकार फुकपकत्सुएन  ने एक नायाब प्रस्ताव दिया :
四国や九州からの警察の動員２万人余。……で地球温暖化が主要議題、ならこのサミット開催こそ「地球に優しくない」のが事実。もう国連活動に収斂されていいのでは？ テロ襲撃が危険視されるなら各国首脳が一同に介せずSkypeで会議すれば良し。会場からほど遠き農牧地帯で 120名のサミット反対デモにデモ参加者上回る数の警官が防備。異常。
शिकोकू से क्यूशु तक कोई 20,000 पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था के कामों पर लगाया गया… जबकि ग्लोबल वार्मिंग यहाँ मुख्य एजेंडा था और इस बात से सिद्ध होता है कि सम्मेलन स्वयं में ही “पर्यावरणीय-शत्रु” बना रहा. क्या वे इसे यूएन के क्रियाकलापों में शामिल नहीं कर सकते? यदि राष्ट्राध्यक्षों पर आतंकवादी हमलों की इतनी ही चिंता है, तो इन अधिकारियों के एक जगह जमा होने के बजाए स्काइप के जरिए अपनी मीटिंग करते तो वो कहीं ज्यादा अच्छा होता.  . सम्मेलन से बहुत दूर एक विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों की 120 की संख्या से कहीं बहुत अधिक संख्या में पुलिस बल तैनात था. कितना हास्यास्पद!
(जी8 विरोध प्रदर्शन के और चित्र आप देख सकते हैं  फ्लिकर उपयोक्ता पावलेस  के खाते पर)
इसे हनाको तोकिता ने लिखा
इस सप्ताह की चिट्ठाकारा : जिलियन यॉर्क
सप्ताह के चिट्ठाकार में आज मोरक्को की लेखिका  जिलियन सी यॉर्क  से बातें करते हैं जो कि  वाइसेज विदाउट वोट्स  में भी नियमित लिखती रही हैं.  मेकेन्स, मोरक्को में दो साल बिताने के बाद वर्तमान में बोस्टन, अमरीका में निवास कर रहीं जिलियन स्वतंत्र लेखिका हैं, चिट्ठाकारा हैं तथा मोरक्को गाइड बुक की लेखिका भी हैं. वे अपने ब्लॉग में नियमित लिखती रही हैं. लेखन, राजनीति, संगीत, सामाजिक सक्रियता तथा निवासी पत्रकारों (सिटिजन जर्नलिस्ट) के लेखन को पहचान प्रदान करना उनके पसंदीदा विषय रहे हैं. यह रहा जिलियन से लिया गया साक्षात्कार - जिससे आप उनके बारे में बहुत कुछ और जान सकेंगे:
आपकी शैक्षणिक पृष्भूमि क्या है?
मैंने अमरीका के बिंघमटन विश्वविद्यालय से एक अतिरिक्त विषय नाट्यशास्त्र के साथ, समाजशास्त्र में स्नातक उपाधि प्राप्त की है.  मैंने समाजशास्त्र में अपनी पढ़ाई मध्यपूर्व तथा उत्तरी अफ्रीक्री देशों पर केंद्रित की थी तथा अपना शोधग्रंथ ‘अमरीकी मीडिया में अरबी लोगों के प्रति दृष्टिकोण' विषय पर पूरा किया. मेरी पढ़ाई के विषय ने मुझे मोरक्को को करीब से देखने का मौका दिया.  मैंने अल अखवायन विश्वविद्यालय में ग्रीष्मकालीन अरबी कार्यक्रम में भी हिस्ला लिया था और अमरीका वापस आने के बाद अगले वर्ष वहाँ वापस जाने की कोशिशें जारी रही थीं.
आपकी आजीविका क्या है?
मैं अभी अपने अंतिम लक्ष्य - पूर्णकालिक लेखिका बनने हेतु प्रयासरत हूं.  मोरक्को पहुंचने के थोड़े ही समय के बाद मैंने ‘कल्चर स्मार्ट! मोरक्को' (रेंडम हाउस, 2006) लिखा और फिर तब से ढेरों आलेख लिखे. हाल ही में, मुझे मोरक्को में दो वर्ष के लिए अंग्रेजी पढ़ाने का अवसर भी मिला था जो मेरी अब तक की आजीविकाओं में सर्वाधिक आनंददायी रहा था!
जिलियन यॉर्क कौन है ? कौन सी चीजें आपको आकर्षित करती हैं और किन चीजों से आपको चिढ़ मचती है ?
निश्चित रूप से मैं ‘टाइप ए' क़िस्म की व्यक्ति हूं जो अधिक से अधिक काम करने में विश्वास रखते हुए हमेशा व्यस्त रहते हैं. मुझे चिट्ठाकारी व नया मीडिया आकर्षित करता है - मैं पहली चिट्ठाकारा थी जिसने मोरक्को के बारे में अंग्रेजी में पहली मर्तबा लिखा. और जब मैं मोरक्को में थी तो मैंने उदीयमान होते ब्लोगोमा (मोरक्को चिट्ठाजगत्) को देखा जो अब तेजी से पैर पसार रहा है. चिट्ठाकारी एक ऐसा चकित कर देने वाला माध्यम है जो एक साधारण व्यक्ति को भी अपने मन की बात सबके सामने बिना किसी परेशानी के रख देने की सुविधा तो देता ही है,  हम सभी को विभिन्न सांस्कृतिक ढांचों के बारे में जानने समझने का बेहतरीन माध्यम भी प्रदान करता है (तब भी जब हम एक दूसरे के लिए अधिक अजूबे न हों!). और, जहाँ तक उन चीजों के बारे में, जिनसे मुझे चिढ़ है - तो वे भी बहुत सी हैं, परंतु यदि अभी की बात लें तो वो है पूर्वग्रह ग्रस्त अमरीकी मीडिया.  कोई भी अमरीकी जो अमरीका से बाहर हफ़्ता दो हफ़्ता भी गुजार आता है वो ये समझ सकता है कि मुझे कैसा महसूस होता होगा.  विचार व्यक्त करने की स्वतंत्रता के मामले में मोरक्को कोई गढ़ तो नहीं है, परंतु वहां पर वैश्विक समाचारों पर आपकी पहुँच यहाँ अमरीका से कहीं ज्यादा बेहतर है.
आप कितने समय से चिट्ठाकारी कर रही हैं और क्यों?
मैंने 2005 में चिट्ठा लेखन प्रारंभ किया - तब, जब मैं मोरक्को पहली मर्तबा गई थी और तब से मैं अपने उस गोद लिए देश मोरक्को के बारे में लिखती आ रही हूं. पिछले अगस्त में अमरीका वापस आने के बाद भी.
आप जीवीओ की सदस्या कब से हैं और क्यों?
अप्रैल 2006 से - मैं उगते बढ़ते मोरक्को ब्लॉगमा में ज्यादा से ज्यादा शामिल होना चाहती थी और इसी कारण मैंने जीवीओ के क्षेत्रीय मध्य-पूर्व व उत्तरी अफ्रीकी संपादक अमीरा अल हुसैनी से संपर्क किया. और फिर, बाकी का सारा तो इतिहास में दर्ज हो चुका है.
आपके अपने ब्लॉगजगत् को कौन सी चीजें प्रभावित करती हैं ?
मोरक्को ब्लॉगोमा के साथ ये सौभाग्य है कि यहाँ के लेखक मनमर्जी के विषय चुनने के लिए पूरे स्वतंत्र हैं.  दुर्भाग्यवश, मोरक्को में भी इंटरनेट पर कुछ सेंसरशिप लागू है - जिसमें यूट्यूब, गूगल अर्थ तथा लाइवजर्नल (एक प्रमुख ब्लॉगिंग प्लेटफ़ॉर्म)  पर प्रतिबंध प्रमुख हैं. एक अन्य समस्या है वो ये है कि पश्चिमी सहारा समस्याओं पर ब्लॉग लेखन पर सेंसरशिप - ये प्रतिबंध विरोध के दृष्टिकोणों को प्रसारित प्रचारित होने से रोकने के लिए लगाए गए हैं.
चिट्ठाकारी के अपने सबसे बेहतरीन पलों को साझा करना चाहेंगीं?
जब ब्रिटनी स्पीयर्स ने इस्लाम धर्म अपनाना चाहा? चलिए, ये तो मजाक था! चिट्ठाजगत् के मेरे यादगार पल वे हैं जब मैं मोरक्को में रहती थी और यूट्यूब जैसी साइटों पर प्रतिबंध लगाए जा रहे थे तब मैं मोरक्को मीडिया में छाई हुई थी. मैंने तब इस महत्वपूर्ण समाचार को बड़े समाचार साइटों से पहले अपने ब्लॉग पोस्ट के जरिए ब्रेक किया था.
आप अपना खाली समय कैसे गुजारती हैं?
जब भी वो मुझे मिलता है  (अब तो यदा कदा ही मिल पाता है ), तो मैं किताबें पढ़ती हूं. मैं अपना बहुत सारा समय (जाहिर है) ऑनलाइन गुजारती हूँ - पर वो किसी न किसी रूप में किसी न किसी कार्य से जुड़ा हुआ होता है.
आपकी पढ़ी ताजातरीन किताब कौन सी है? आप उसके बारे में कुछ हमें भी बताएंगीं ?
अभी मैं डेव ईगर की किताब ‘यू शैल नो योर वेलोसिटी!' पढ़ रही हूं जो कि उनके संस्मरण - ‘अ हर्टब्रेकिंग वर्क ऑफ़ स्टैगरिंग जीनियस' से बिलकुल अलग है. मैंने इस किताब को अभी पढ़ना शुरू ही किया है. परंतु एक बात मैं कहना चाहूंगी कि डेव ईगर का लेखन मुझे कई स्तरों पर प्रभावित करता है. खासतौर पर उनके अनुभाव (और करुणा) जो अगली पीढ़ी के लेखकों को वे देना चाहते हैं.
आमतौर पर आप किन विषयों पर चिट्ठा लिखती हैं ?
पिछले तीन वर्षों के दौरान मैंने मोरक्को के बारे में (  द मोरक्को रिपोर्ट) पर लिखा है. हालांकि बहुत सारा जो मैंने लिखा है वो मेरे अपने अनुभव व विचार हैं, पर मैंने बहुत से समाचारों की रपट व दुबारा रपट भी दी है. दूसरे चिट्ठाकारों के विचारों के बारे में भी लिखा है. मेरे  नए ब्लॉग  में  भिन्न विषय हैं . मोरक्को के बारे में तीन साल तक लिख चुकने के बाद मुझे लगा कि अब समय आ गया है कि कुछ और विषय लिया जाए. हालांकि मैं द मोरक्को रिपोर्ट में ब्लॉग लेखन जारी रखूंगी, मगर अब मैं बोस्टन में रहती हूं और मैं चाहती हूं कि उसकी कुछ झलक मेरी लेखनी से भी झलके.
मोरक्को तथा वहां के चिट्ठाजगत् से आपकी क्या आशाएं हैं?
मोरक्को एक अतुल्य देश है. पिछले 50 वर्षों में इस देश ने जो तकनालॉजी में विकास देखे हैं, वो कहीं और 100 वर्षों में भी संभव नहीं हो पाते. मोरक्को नवीनतम तकनालॉजी को विस्मयकारक तेजी से अपनाता है. पिछले सात-आठ वर्षों में इंटरनेट यहाँ एक बहुत बड़ी शक्ति बनकर उभरा है.  पिछले तीन वर्षों में सैकड़ों नए ब्लॉग और फ़ोरम बने हैं.  मैं जहां तक समझती हूं, कि सभी ब्लॉग महत्वपूर्ण हैं और खासकर ब्लॉगोमा, पर मैं चाहती हूं कि अधिक से अधिक मोरक्कोवासी इस माध्यम का प्रयोग महत्वपूर्ण विषयों पर वादविवाद हेतु करें.  दुर्भाग्य से वहां पर चिट्ठों को राजनीतिक प्लेटफ़ॉर्म के रूप में प्रयोग किए जाने के खतरे भी हैं ( फोआद मोरतादा के विरुद्ध हालिया प्रकरण के संदर्भ में ये सही भी प्रतीत होता है).
फरवरी में आपने 10 सदस्यीय जीवी कंटिन्जेंट टू  वीमीडिया की सदस्यता ली. क्या आप हमें    जीवीओ हाउस में अपने ठहरने के तथा अन्य जीवींअर्स के साथ रहने के अनुभवों के बारे में बता सकती हैं? आपका अनुभव क्या रहा? क्या आप अन्य जीवीअर्स से जल्द से जल्द मिलने को बेताब हैं?
वीमीडिया का अनुभव शानदार रहा!  अन्य जीवीअर्स से पहली मर्तबा मिलना अलौकिक अनुभव था… जब आप इंटरनेट की आभासी दुनिया में इतने सारे लोगों से नित्य मिलते हैं तो लगता है कि आप उन्हें अच्छे से जानते समझते हैं. वहां तो कई ऐसे भी मिले जिनसे मेरी कभी ऑनलाइन मुलाकातें भी नहीं थीं, और हम दोस्त बन गए. इस जून में बुडापेस्ट में होने जा रहे  जीवी समिट का मुझे बेसब्री से इंतजार है.
कुछ अंतिम विचार?
मुझे खुशी है कि मैं ग्लोबल वाइसेज का एक हिस्सा हूं.  मैंने कोई साल भर पहले जीवी के लिए लिखना प्रारंभ किया था तो मुझे ये भान नहीं था कि मैं कितनी बड़ी संस्था से जुड़ रही हूं. पर अब मैं अपने उस निर्णय पर खुश हूं!
रूसः एसयूपी और लाईवजर्नल
रोपर्ट एमस्टर्डम ब्लॉग लाईवजर्नल को हाल में खरीदने वाली कंपनी एसयूपी के निदेशक से सीएमएस वायर द्वारा लिये साक्षात्कार की निंदा करते हुये लिखता है, “रिपोर्टर ने बड़े नर्म सवाल पूछे और खास मुद्दों पर कोई पूछताछ नहीं की, मसलन अगर सुरक्षा एंजेसियाँ खास चिट्ठाकारों की व्यक्तिगत जानकारी चाहे तो एसयूपी की नीति क्या होगी।”
स्लोवेनियाः जिसे अक्सर भुला दिया जाता है
“अगले 28 दिनों में स्लोवेनिया को अगले 6 महीनों के लिये यूरोपियन यूनियन के राष्ट्रपति की जिम्मेवारी मिलने वाली है और यह पहला ऐसा मौका है क्योंकि स्लोवेनिया कुछ 1300 दिन पहले ही यूरोपियन यूनियन का सदस्य बना है। तो समय है इस अक्सर भुला दिये जाते देश के बारे में कुछ जानकारी बढ़ाने का, जैसे कि स्लोवेनिया का इंटरनेट टॉप लेवल डोमेन (TLD) क्या है”, लिख रहे हैं टेल्स फ्रॉम द यूरोपियन अंडरबेली के जोनाथन न्यूटन।
रूसः पुतिन को मुसलमानों का साथ
विंडो ओन यूरेशिया रूसी मुसलमानों के वोट डालने के रूख के बारे में लिखते हैं, “Islam.ru के शोध विभाग के प्रमुख अब्दुल्ला रिनात मुखामेतोव के मुताबिक मुसलमानों ने यूनाईटेड रशिया के लिये वोट दिया और इस तरह पुतिन का साथ दिया, यह दिखाने के लिये कि वे एक शक्तिशाली, एकजूट और समाज के प्रति दायित्व निभाने वाले राज्य के पक्ष में हैं और उन आरोपों को झुटलाने के लिये जिनमें मुसलमानों को अलगाववाद, आतंकवाद जैसी चीजों से जोड़ा जाता है।”
यूक्रेनः प्रदर्शनी का सच?
मॉस्को में होलोडोमोर प्रदर्शनी में कलाविध्वंस (वैंडेलिज़्म) की घटना पर वहाँ के मेयर युरी लुज़कोव ने कहा, “मुझे लगता है कि इस प्रदर्शनी का बस एक ही मकसद थाः रूसी और युक्रेनी लोगों का एका तोड़ना और उनमें दरार पैदा करना।” यूक्रेनियाना इस तर्क को होलोकास्ट के परिपेक्ष्य में भी सही पाते हैं, “क्या वे ओश्विट्ज़, बुख़ेनवाल्ड और ट्रेबेलिंका के संग्रहालय इसलिये नहीं बचाये रखें हैं ताकि जर्मन और यहूदियों के बीच नफ़रत पैदा हो?”
मिस्र: क्या इज़्राइल भयभीत है?
“मुझे इस बात का कारण समझ नहीं आता कि इज़्राइल अरब या किसी भी अन्य इस्लामी देश के पास अपना परमाणु कार्यक्रम होने की बात पर इतना खौफ़जदा रहे। मुझे कोई तार्किक कारण नहीं नज़र आता जो इज़्राइली कर रहे हैं चाहे हो इरान के खिलाफ विश्व को बरगलाने की बात हो या मिस्र या KSA की शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रम शुरु करने की घोषणा करने पर निंदा हो।”, मिस्र की चिट्ठाकार जेनोबिया लिखती हैं।
आर्मीनियाः खुला पत्र
तुर्की लेखक व चिट्ठाकार मुस्तफा अक्योल की आर्मीनियाई जातिसंहार विषय पर आप्रवासी आर्मीनियाई को लिखे खुले पत्र का जवाब “लाईफ इन आर्मीनिया” चिट्ठे के लेखक रफी ने तुर्की नागरिकों को लिखे अपने खुले पत्र से दिया है। 1915 से 1917 के बीच हुई घटनाओं को जातिसंहर का दर्जा देते हुये वे लिखते हैं कि इस बकाया घटना का हमेशा के लिये हल निकालने का यह सही समय है ताकि आर्मीनियाई और तुर्क आगे बढ़ सकें और “अंततः एक दूसरे का साथ शाँतिपूर्वक जीना शुरु कर सकें”।
इरानः पाकिस्तान, तुर्की और हम
पूर्व उप राष्ट्रपति मुहम्मद अली अब्ताही कहते हैं कि पाकिस्तान तथा तुर्की के हालिया राजनैतिक अनुभव इरान में स्वतंत्रता के प्रति आशंकित अधिकारियों के लिये फायदेमंद है। दम घोंटू राजनैतिक वातावरण तथा छात्रों, कामगारों, महिलाओं, इंटरनेट, युवाओं तथा राजनैतिक सक्रियतावादियों के खिलाफ आक्रामक रुख देश की सुरक्षा के लिये खतरनाक है।