Global Voices हिन्दी में » Relief & Rescue
यूट्यूब ने नागरिक पत्रकार चैनल प्रारंभ किया
नागरिक पत्रकारों के हर किस्म के वीडियो को अब अत्यंत आसानी से ज्यादा से ज्यादा एयर टाइम मिलने वाले हैं. यूट्यूब वीडियो अपलोडिंग जालस्थल ने नागरिक पत्रकारों के लिए सिटिजन-न्यूज नाम से एक नया नागरिक पत्रकार वीडियो चैनल चालू किया है.  व्लॉगर्स (ध्यान दें, ब्लॉगर्स नहीं - व्लॉगर्स) जो अपने आस पास के परिवेश की रपटें देने में माहिर हैं वे अब इस चैनल की ग्राहकी ले सकते हैं और दुनिया को दिखा सकते हैं कि कहां क्या चल रहा है.
सिटिजनन्यूज चैनल की इंचार्ज ओलिविया का निमंत्रण सह प्रस्तुतिकरण देखिए:
<object><embed src="http://www.youtube.com/v/yQkON7NN6WY&hl=en" type="application/x-shockwave-flash" wmode="transparent" height="355" width="425"></embed></object>
सिटिजनन्यूज के कुछ पहले पहल वीडियो फुटेज जिन्हें फ़ीचर के रुप में प्रस्तुत किया गया है उसमें दक्षिणी सूडान के मियाग जी. कुओन द्वारा प्रस्तुत किया गया एक  वीडियो भी है जो भीषण गर्मी और बाढ़ से बेहाल शरणार्थी शिविरों की दुर्दशा का हृदय विदारक चित्रण करता है:
<object><embed src="http://www.youtube.com/v/7AnHAzSNJms&hl=en" type="application/x-shockwave-flash" wmode="transparent" height="355" width="425"></embed></object>
यहां पर मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि  ग्लोबल वाइसेज का अपना स्वयं का यूट्यूब चैनल है  जिसमें मेरे द्वारा बनाए हुए बहुत से वीडियो जो मैंने अपने आलेखों के साथ डाले हैं उन्हें पसंदीदा के रूप में चिह्नित भी किया गया है. इस चैनल की ग्राहकी बहुत से निर्माताओं ने ली हुई है जहाँ और भी बहुत से बढ़िया और दिलचस्प वीडियो हैं जो यहाँ इन आलेखों के साथ नहीं आ पाते हैं.
यदि आप समझते हैं कि आपके पास ऐसे वीडियो हैं जिनके बारे में इन पृष्ठों पर लिखा जाना चाहिए, तो कृपया मुझे ईमेल करें (ईमेल पता मेरे लेखकीय पृष्ठ पर है) या फिर यहाँ टिप्पणी दे सकते हैं कि आपकी नजरों में यह वीडियो महत्वपूर्ण क्यों है. आपके अनुरोधों को शामिल करने की मेरी पूरी कोशिश रहेगी.
भारत: जयपुर बम धमाका, आतंकवाद और सरकार
13 मई को  लगातार हुए बम  धमाकों ने जयपुर को हिलाकर रख दिया . विविध रपटों के अनुसार, कोई 60 से  अधिक लोग मारे गए व 150 से अधिक लोग घायल हुए.  जयपुर जो कि अपेक्षाकृत एक शांत शहर  है, के बारे में तथा धमाकों से हुए अफरातफरी के बारे में  माइजोन लिखते हैं-
पंद्रह मिनट के भीतर हुए पांच बम धमाकों ने अविश्वास का सदमा सा पहुंचाया और  उससे हुई क्षति के बारे में जानकर मन बुझता गया. जयपुर ने अपने तीन सौ वर्षों के  इतिहास में पहली बार आतंकवाद के घाव का दर्द सहा. धमाकों के तुरंत बाद हमारे मोबाइल  फोन चिंतित पालकों व रिश्तेदारों के फोन कालों से लगातार घनघनाने लगे और वे जल्दी  से जल्दी सुरक्षित घर लौट  आने की गुहार मचाने लगे. ऐसे में मोबाइल नेटवर्क जाम हो  गए और, हमारे जैसे कुछ ही लोग भाग्यशाली रहे जिनके फोन काल लग सके. सारा इलाका  देखते ही देखते मिनटों में खाली हो गया और जो स्थल युवाओं की चहल पहल से सदैव  गुंजायमान रहता था, अचानक रेगिस्तान सा रिक्त  हो गया.
भारत के लिए आतंकवाद नया नहीं है और इसके बहुत से शहरों को आतंकवादी हरकतों का  निशाना बनाया जा चुका है, परंतु इस तीव्रता का आतंकवादी हमला जयपुर शहर में पहले  नहीं हुआ था. बम धमाकों ने भारतीय शहरों व उनके निवासियों पर सदैव बने हुए आसन्न  खतरों की बात पुख्ता कर दी है साथ ही सरकारी इंटेलिजेंस एजेंसियों की भी असफलता को  भी उजागर किया है. कयास लगाए जा रहे है कि इन धमाकों के पीछे ‘अन्य देशों' का हाथ  है.   पाकिस्तान  के एक चिट्ठाकार इस दुखद घटना पर भाईचारा व संवेदना व्यक्त करते हैं और उम्मीद  करते हैं कि इस हादसे के लिए भारतीय सरकार पाकिस्तान पर उंगली उठाने की जल्दबाजी न  करे.
हा'स ब्लॉग जयपुर के अपनी टोली के सदस्यों के लिए चिंतित हैं-
जयपुर के हमारे साथी कर्मी चिंतित है और वे सोचने लगे हैं कि इन हमलों की वजह  से हम डच के लोग जयपुर को असुरक्षित समझ रहे होंगे. परंतु यह घटना हमें अपने जयपुर  की टोली का हौसला बनाए रखने की जिम्मेदारी की याद दिलाता है चूंकि वे हममें से एक  हैं!
हिन्दुस्तानियत के अनुसार, आखिर वे क्या बातें थी जिनकी वजह से जयपुर को निशाना बनाया गया-
जयपुर, भारत के महत्वपूर्ण सांस्कृतिक विरासतों में से एक है. प्रतिवर्ष लाखों  की तादाद में पर्यटक जयपुर आते हैं. राजस्थान और आगरा का नाम तमाम विश्व में भारतीय  पर्यटन स्थल के रूप में प्रसिद्ध है. देशद्रोही ताकतों में निराशा भरने लगी होगी  चूंकि लंबे समय से भारत में कोई धार्मिक दंगा-फसाद नहीं हुआ है.
पूर्व के आतंकवादी हमलों की गुत्थियों को सुलझाने में नाकाम रहने पर भारतीय  सरकार की असफलता के बारे में इंडियन  मुसलिम्स  लिखते हैं-
इस तरह के आतंकी हमलों के पीछे एक कारण यह भी रहा है कि सरकार इस तरह की घटनाओं  को रोक पाने में या पूर्ववर्ती आतंकी घटनाओं की गुत्थियाँ सुलझाने में नाकाम रही  है. एक उदाहरण : मक्का मस्जिद बम धमाका. आंध्र प्रदेश सरकार ने जून 2007  में न्यायाधीश भास्कर राव की अधीनस्थता में एक जांच आयोग बैठाया जिसे तीन महीनों  में अपनी रपट देनी थी. इस बात को 11 महीने गुजर चुके हैं और इस बारे में हमें कहीं  से कोई खबर नहीं है.
ऑफ  स्टम्प्ड भी सरकारी अकर्मण्यता और उदासीनता के बारे में कुछ इसी तरह के  विचार रखते हैं. वहीं  सिनिकल  इंडियन इस बात पर बल देते हैं कि जनता को ज्यादा जागृत होना होगा.
डीजे फादेरेयू जयपुर से ट्विटरिया रहे हैं. वहीं फ़ेसबुक में एक समूह  में जैसे जैसे इस घटना के बारे में नई जानकारियाँ सामने आ रही हैं, वैसे वैसे इस  बारे में चर्चाओं का दौर चल रहा है.
इस घटना के फलस्वरूप चिट्ठासंसार में सौहार्द और भाईचारा बना हुआ है परंतु इसके  उलट कहीं कहीं जख़्म पर तेजाब डालने के प्रयास भी हो रहे हैं. कुछ मेनस्ट्रीम  मीडिया के संदेश पटल मुसलमानों के विरुद्ध आरोपों से भर गए हैं.
जमैका: तूफानी डीन के बाद
जमैका में डीन नामक अंधड़ से बचने के बाद सिटीगर्ल लिखती हैं, “दरअसल बड़ी नाइंसाफी लगती है बिजली के 4 दिनों के कष्टकर इंतज़ार के बारे में शिकायत करना सिर्फ इसलिये कि मुझे टीवी देखना और अंतर्जाल सर्फिंग करनी है। आखिरकार, ऐसे लोग भी हैं जो इस तूफान से किसी तरह बचे हैं और उन्हें रहने का ठिकाना तक मयस्सर नहीं।”