ग्लोबल वायसेज़ हिन्दी में » Sport

भारत : ओलंपिक मशाल और तिब्बत
लगता है लोगों के दिलो-दिमाग से तिब्बत का निकल पाना मुश्किल है. भारत की आभासी दुनिया में इसे न सिर्फ जनता का जबर्दस्त समर्थन हासिल हो रहा है, बल्कि तिब्बत समस्या पर गर्मागर्म बहसें बातचीत का प्रमुख विषय बनी रही हैं. भारत के प्रसिद्ध फुटबॉल खिलाड़ी बाइचुंग भूटिया ने अप्रैल के मध्य में होने वाले ओलंपिक मशाल  दौड़ में शामिल होने से मना कर दिया है. बौद्ध धर्म के अनुयायी भूटिया, भारतीय राज्य सिक्किम से हैं. उन्होंने भारतीय मीडिया से कहा कि तिब्बती जनता को समर्थन देने का यह उनका अपना तरीका है. जाहिर है, भूटिया के इस कदम को बहुत से भारतीय चिट्ठाकारों का भी समर्थन मिला है.

इंसैनिटी रीडिस्कवर्ड के सुशभ लिखते हैं कि वे भूटिया के ओलंपिक मशाल लेकर दौड़ने का बहिष्कार करने के निर्णय से वे अपने आप को गौरवान्वित अनुभव करते हैं वहीं सुदर्शन लिखते हैं कि उन्हें इस बात से कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता कि भारतीय फुटबॉल टीम विश्वकप फ़ाइनल में पहुंच पाती भी है या नहीं, पर भूटिया के निर्णय से वे गौरवान्वित महसूस हो रहे हैं.  पेट्रिक्स लिखते हैं कि अंततः हमारे पास एक ऐसा सेलेब्रिटी है जो चीन के विरुद्ध सरेआम खड़ा होने की ताक़त दिखा सकता है.

जबकि अविनाश के विचार दूसरे हैं और वे लिखते हैं कि तिब्बत पर चर्चा होनी चाहिए, परंतु अभी नहीं, क्योंकि ओलंपिक तो वैश्विक घटना है. उनका मानना है कि बीजिंग ओलंपिक और तिब्बत को अलग करके देखना चाहिए- क्योंकि ये दोनों ही विषय अलहदा हैं.

इधर जबकि भूटिया ने ओलंपिक मशाल को लेकर दौड़ने से मना किया है, बॉलीवुड कलाकार आमिर खान ने घोषणा की है कि वे ओलंपिक मशाल लेकर दौड़ेंगे. आमिर का यह निर्णय चहुँ ओर चर्चा का विषय बना हुआ है. आमिर, (संभवतः देश का एकमात्र फ़िल्मी सितारा जो चिट्ठा लेखक भी हैं)  अपने निर्णय के बारे में खुलासा करते हुए  लिखते हैं :

“मेरा स्पष्ट रूप से यह मानना है कि मैं पूरी तरह से किसी भी क़िस्म की हिंसा के विरुद्ध हूँ, तथा यह भी कि निश्चित रूप से मुझे दुनिया के किसी भी कोने में हो रहे मानवाधिकारों के हनन की घटनाएं मुझे व्यक्तिगत रूप से परेशान करती हैं.”

वे आगे लिखते हैं:

“जिन्होंने भी मुझसे ओलम्पिक मशाल रैली में भाग लेने से मना किया है मैं उन सभी से ये निवेदन करना चाहता हूँ कि जब मैं 17 अप्रैल को ओलंपिक मशाल लेकर दौड़ूंगा तो यह चीन के समर्थन में कतई नहीं होगा. वस्तुतः यह दौड़ मेरे दिल में तिब्बतियों और विश्व के उन तमाम व्यक्तियों के लिए जो मानवाधिकार हिंसा के शिकार रहे हैं, के प्रति प्रार्थना सहित होगी.”

आमिर के इस चिट्ठे में चिट्ठाकारों की प्रतिक्रियाओं की बौछारें लग गईं.  रमन्स स्ट्रेटेजिक एनॉलिसिस  आमिर को लिखे अपने खुले खत में लिखते हैं :

“विश्व में आपके लाखों करोड़ों प्रशंसक हैं. और आपका निर्णय चाहे जो भी हो, आपके लाखों करोड़ों प्रशंसक बने रहेंगे. परंतु बहुतों के मन में आपके प्रति शून्य का वह भाव भी जागेगा जिसमें आपकी वो असफलता झलकेगी जिसमें आपकी सही और गलत की पहचान ही नहीं थी.”

बेंच्ड@बैंगलोर्ड  के प्रसन्न विश्वनाथन को आमिर का स्पष्टीकरण ने खासा आलोड़ित किया. वे लिखते हैं:

“(आमिर) वे इस तथ्य को छुपा नहीं सकते कि उनके निर्णय में व्यावसायिक मजबूरियाँ हैं, न कि ऊंचे विचार. या शायद इराक और अफ़गानिस्तान पर अमेरिकी अत्याचार अथवा मोदी सरकार के खिलाफ नर्मदा बचाओ आंदोलन जैसी बातें ही आमिर के दिल में भावात्मकता को झंकृत करती हैं. जो भी हो, ये तो तय बात है कि वामपंथी बुद्धिजीवियों के लिए सेलेक्टिव हार्ट ब्लीडिंग करना तो उनकी प्रामाणिकता रही है.”

चीनः विश्वविद्यालयों में गोल्फ संस्कृति
झ्यूयाँग चीनी विश्वविद्यालयों में गोल्फ संस्कृति की निंदा करते हैं। उन्होंने पाया कि अन्य देशों में छात्र ऐसे खेलों का आनंद लेते हैं जिनमें शारीरिक चुनौती पर बल दिया जाता हो जैसे फुटबॉल य बास्केटबॉल जबकि गोल्फ बस अपनी “क्लास” दिखाने का खेल भर है।

जापान: सुमो कुश्ती पर संकट के बादल
जापान के “राष्ट्रीय खेल” - सुमो कुश्ती के लिए यह  महीना कुछ अच्छा नहीं रहा. सबसे पहले तो मंगोलियाई पहलवान असाशोरयू, दो  योकोजुना (शीर्ष क्रम की कुश्ती कक्षा) में से एक से अपने घर वापस चला गया. जहाँ उसे ड्यूटी बजाने में बीमारी का बहाना बनाकर कोताही बरतने की आलोचनाओं के चलते पैदा हुई अपनी मानसिक बीमारी की चिकित्सा करवानी थी, पर उसे वहां पर फुटबाल खेलते हुए फिल्माया गया. मीडिया के कुछ हिस्सों में इस बात की निन्दा की गई कि किस तरह “जापान का पारंपरिक खेल” इन “विदेशी पहलवानों” के द्वारा खतरे में पड़ता जा रहा है.

संकट में इजाफ़ा तब हुआ जब यह घटना सामने आई कि जून के महीने में तदाशी साइतो (उसका पहलवानी नाम तोकिताइजान था) नाम के एक सत्रह वर्षीय  पहलवान जो कि हाल ही में सुमो की कठिन दुनिया में आया था, की मृत्यु एक ट्रेनिंस सत्र के बाद हो गई थी. पहले तो उसके रिंगमास्टर तोकित्सुकाजे ने तर्क दिया था कि मृत्यु थकान के कारण हुई है, परंतु अब यह मालूम हो चला है कि तोकिताइजान की मृत्यु प्रदर्शन हेतु “दबाव” डाले जाने के कारण हुई, और इस वजह से उसके रिंगमास्टर को सुमो संगठन द्वारा निकाल बाहर कर दिया गया.

बहुत से चिट्ठाकारों ने उस किशोर पहलवान के ऊपर किए गए अतिरेकी व्यवहार - जिनमें शामिल है - उसे बीयर की खाली बोतल से मारा जाना - के बारे में विमर्श किए हैं. उदाहरण के लिए, एक चिट्ठाकार ने लिखा है:

「もう逃げ出しません。がんばります」というように言わせたり、携帯電話を二つにへし折り、親と連絡が取れないようにするなど、（ここまで人としてできるのだろうか？）と恐ろしいばかりです。

उसे यह प्रण करने के लिए दबाव डाला गया “मैं अब भागूंगा नहीं और मैं अपना सारा दम यहाँ लगा दूंगा” और उन्होंने उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया ताकि वो अपने अभिभावकों से बात न कर सके. क्या लोगबाग वास्तव में ऐसा कर सकते हैं?

<o></o>

चिट्ठाकार मातिमुलाग व्यापक रूप से फैले निराशा  के बारे में लिखते हैं कि सुमो पहलवानों पर दबाव डालने की आम होती घटनाओं पर यह नाटकीय घटनाक्रम अति की तो हद है.

そして、弟子が死んで初めて問題が表面化するというのでは遅すぎるのである。逮捕監禁傷害行為が日常的に行われ、死ななければ問題視されないという環境、それでなければ弟子が育たないし強くならないというのでは、日本の国技というより国恥であろうに。

ऐसा लगता है कि इस किशोर पहलवान की मृत्यु ने इस किस्म की कहानियों को सार्वजनिक किया है. वातावरण कुछ ऐसा प्रतीत होता है कि इस किस्म के हमले दैनिक क्रियाकर्म में शामिल हो चले हैं और इसे समस्या के रूप में देखने के लिए किसी की मृत्यु होना आवश्यक है. आमतौर पर यह समझा जाता रहा है कि बिना किसी हिंसा के, युवा पहलवान शक्तिशाली बलशाली बन ही नहीं सकते. इसे जापान के शर्म के रूप में देखा जाना चाहिए न कि जापान के राष्ट्रीय खेल के रूप में.

<o></o>

एक आम राय सुमो संगठन की जिम्मेदारी को लेकर भी है. चिट्ठाकार शोसान नो ब्लॉग ने लिखा:

相撲協会は斉藤さんの死亡直後にも事情を聴いたが、時津風親方が愛知県警の事情聴取に暴行を認めたとする報道を受け、文部科学省から独自調査をするよう指導されたため、再聴取した。同親方の説明は死亡直後と異なるという。<o></o>

साइतो की मृत्यु के ठीक पश्चात् सुमो संगठन ने रिंगमास्टर से स्पष्टीकरण मांगा था, परंतु शिक्षा एवं सांस्कृतिक मंत्रालय के निवेदन के उपरांत फिर से उसका साक्षात्कार तब लिया गया जब तोकित्सुकाजे ने आइची प्रीफेक्चर पुलिस के सामने यह स्वीकार किया कि हिंसा हुई थी. प्रत्यक्षतः उसने अपने पहले साक्षात्कार में एक भिन्न स्पष्टीकरण दिया था.

<o></o>

अंत में, सारा दोष तोकित्सुकाजे के ऊपर डालते हुए चिट्ठाकार इगाजिन नो तेनसेई जिंगो  सुमो के उजाड़ भविष्य के बारे में बताते हैं. <o></o>

いまでさえ、新弟子の志願者が急減しています。時津風親方を相撲界から追放しなければ、日本の伝統である大相撲は、やがて消滅することになるでしょう。

अब तो सुमो कुश्ती में जाने वाले किशोरों की संख्या में तेजी से गिरावट आ रही है. यदि तोकित्सुकाजे को सुमो विश्व से निकाल बाहर नहीं किया जाता है तो फिर यह निश्चित मान लें कि यह खेल बरबाद हो जाएगा.

किसे पता है कि सुमो की दुनिया में भला अगली विपत्ति कौन सी आने वाली है.

हिन्दी : क्रिकेटिया माहौल और एक शहीद की याद
24 सितम्बर की शाम को दिल्ली में खुशियों का सैलाब तब बह निकला जब श्रीसंथ ने मिशाब-उल-हक का वो कैच पकड़ा जिसने भारत को पहले ट्वेंटी20 विश्वकप में शानदार जीत दिला दी!! मेरी पलक झपकी भी नहीं थी कि आस पड़ोस पटाखों की आवाजों से पट गया!! बीसीसीआई (बोर्ड ऑफ क्रिकेट कंट्रोल इन इंडिया) अध्यक्ष शरद पवार ने तत्काल ही टीम के लिए आठ करोड़ रुपयों तथा युवराज सिंग के उसके ट्वेंटी20 क्रिकेट में पहली दफा एक ओवर में 6 छक्के लगाने के लिए एक करोड़ रुपयों के पुरस्कारों की घोषणा कर दी. पूरा देश पिछले कई दिनों से क्रिकेटमय हो गया है. समाचार चैनलों में बारंबार भारत की जीत के ऐतिहासिक क्षण को दिखाया गया. यह भी बताया गया कि किस तरह भारत पिछले महीने मैच से बाहर होते होते रह गया था और फिर वह इंगलैण्ड, शक्तिशाली टीम दक्षिण अफ्रीका और प्रबल दावेदार तथा चार बार की विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर फ़ाइनल में पहुँचा और अंततः विश्व चैंपियन बन गया था. इससे पहले टीम ने पाकिस्तान को हराया था जिसे तुक्के में मिली जीत की संज्ञा दी गई थी. दो दिन बाद जब टीम मुम्बई के सहारा एयरपोर्ट पर उतरी और एक खुली बस में जुलूस के रूप में निकली तो सड़कें जाम थीं - टीम की एक झलक पाने के लिए लाखों लोग सड़कों पर मौजूद थे. यही नहीं, सम्बन्धित राज्यों की सरकारों को  क्रिकेट के पीछे पगलाए इस देश में यहाँ भी वोट बैंक दिखाई दे गया नतीजतन विजयी टीम के खिलाड़ियों पर इनामों (नकद राशि, भूमि इत्यादि) की बौछारें कर दी गईं.

ऐसे अनुराग व पुरस्कारों की बौछारों ने बहुतों को अप्रसन्न भी किया. बहुत से लोगों  ने राज्य सरकारों द्वारा इस तरह नकद पुरस्कारों की बौछारों पर प्रश्न किया कि जब वे अन्य खेलों के लिए तथा राज्य में खेलों के लिए इतर सुविधाएँ प्रदान करने के लिए फंड का रोना रोते रहते हैं तो क्या ये वाजिब हैं. इनमें से बहुत से चिट्ठाकार भी हैं, जैसे कि नीरज, जिन्होंने राष्ट्रीय खेल हॉकी की लापरवाही भरी स्थिति पर प्रश्न किया जिनके खिलाड़ियों को पुरस्कार स्वरूप क्रिकेट खिलाड़ियों के चौथाई हिस्से भी कभी नहीं मिले. मीडिया के लोग जैसे कि राजेश ने मौका नहीं चूका और गुजरात के मुख्य मंत्री नरेंद्र मोदी को लपेटा कि उन्होंने राज्य के क्रिकेट खिलाड़ी पठान बंधुओं के लिए कोई पुरस्कारों की घोषणा क्यों नहीं की. इरफान पठान ने फ़ाइनल मैच में 3 महत्वपूर्ण विकेट लेकर विश्वकप विजय में प्रमुख भूमिका निभाई थी. राजनीतिक तथा मीडिया क्षेत्रों की आलोचनाओं से आशंकित, मोदी सरकार ने अंततः मौजूदा समय के भगवानों - पठान बंधुओं - के लिए नकद पुरस्कारों की घोषणा कर ही दी. अब जब यह मुद्दा हल हो गया तो राजेश ने क्रिकेट खिलाड़ियों को भगवान के तौर पर मानने व हॉकी खिलाड़ियों की उपेक्षा करने के नाम पर फिर से सरकार की जमकर खिंचाई की !! यह तो तीव्रतम टाक अबाउट टर्न अराउन्ड था जिसे मैंने देखा!!

बात अभी पूरी नहीं हुई. भारतीय हॉकी टीम के कुछ सदस्यों ने उनकी हाल ही की एशिया कप विजय पर पुरस्कारों के टोटे, जबकि राज्य सरकारों द्वारा क्रिकेटरों को पुरस्कारों से लादने के विरोध में अनशन की चेतावनी दी! इस बीच, चूंकि क्रिकेट व हॉकी के बीच इनामों व पुरस्कारों के मुद्दे पर बहुत कुछ लिखा गया, जीतू ने अपने बचपन के दिनों में  क्रिकेट के साथ किए गए प्रयोगों के बारे में लिखा. आखिरकार, क्रिकेट तो भारतीयों  की सांसों में बसा हुआ है!!

28 सितम्बर को भारत ने उस महान सपूत की जन्म शताब्दी मनाई जिसने लायलपुर (अब पाकिस्तान में फैसलाबाद) में 100 वर्ष पहले जन्म लिया था.  इस बालक को नाम दिया गया था  भगत सिंह , एक  नाम जिसे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान शहीद के रूप में जाना जाता है. भगत सिंह 23 साल की उम्र में ब्रिटिश सरकार से भारत की स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ते हुए शहीद हुए थे. उन्हें 23 मार्च 1931 को उनसे अपेक्षाकृत कम प्रसिद्ध, उनके दो क्रांतिवीर दोस्तों सुखदेव तथा  राजगुरू के साथ फांसी दी गई थी.  इस अवसर पर अमर शहीद भगत सिंह के बारे में अपने विचारों को  बहुत  से  चिट्ठाकारों ने लिखा  परंतु मुझे सुखदेव तथा राजगुरू जिन्हें भगत सिंह के साथ उसी, एक ही कारण से फॉसी दी गई थी,  के बारे में कोई एक बात भी कहीं लिखी नजर नहीं आई. न ही मुझे 15 मई को सुखदेव के प्रति कोई श्रद्धांजलि दिखाई दी - जिस दिन 1907 को - भगत सिंह से ठीक 4 महीने व 13 दिन पहले यह अमर शहीद जन्मा था!! इस बात से मुझे कुछ अच्छा नहीं लगा और मैंने आगे भगत सिंह की श्रद्धांजलि स्वरूप पोस्टों को नहीं पढ़ा. अमर शहीद के प्रति मेरे मन में ऐसा कुछ भी नहीं है, मगर मुझे लगता है कि उनके दो निष्ठावान दोस्तों जो एक ही विचारधारा के थे और साथ जिए साथ मरे, उन्हें उनके हिस्से की प्रसिद्धि नहीं मिली जो उन्हें मिलनी ही चाहिए थी!

कड़ियाँ साभार: नारद

चक दे इंडिया
पिछले महीने रिलीज हुई बॉलीवुड की फिल्म  चक दे इंडिया ने भारतीयों के मानस पटल पर क्या जबरदस्त प्रभाव डाला.  भारत में चक दे इंडिया को जादुई मंत्र की तरह लिया गया है और अब इस फिल्म को अपने पाठ्यक्रम में जोड़ने के बारे में बिजनेस स्कूलों में विचार हो रहा है. फिल्म एक ऐसे हॉकी कोच की कहानी है जिसकी दूरदृष्टि तथा दृढ़ संकल्प ने खिलाड़ियों के टीम स्पिरिट और सोच को कुछ इस तरह बदल कर रख दिया कि अंतत: टीम विश्वकप जीत लेती है.

सामान्यतः भारतीयों की वीरता क्रिकेट के अलावा दूसरे किसी खेल में अनजाना सा ही है. क्रिकेट की दुनिया में भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों ने ठीक ठाक ही मैच खेले हैं और बहुत कम ही मैच जीते हैं. हालांकि हाल ही में जोहेन्सबर्ग में सम्पन्न हुए ट्वेंटी20 विश्वकप में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने कमाल कर दिखाया और 23 साल बाद विश्वकप जीता.

बहुत से चिट्ठाकारों को लग रहा है कि हाल ही में क्रिकेट, फुटबाल और हॉकी में भारत को मिली जीत संभवतः चक दे इंडिया के प्रभाव के कारण तो नहीं है ?

संजय गोयल post के पोस्ट में इस वाक्य में बहुतेरे चिट्ठाकारों के विचार महसूस किए जा सकते हैं :

“जो भी हो, शाहरूख़ खान अभिनीत चक दे इंडिया के रिलीज के साथ साथ ही भारतीय खेल जगत ने अपना सबसे बढ़िया समय देखा है ”

के वर्ल्ड के कार्तिक   भी कुछ इसी तरह के विचार रखते हैं और सोचते हैं कि क्या सचमुच चक दे इंडिया को खेल जगत में भारत की जीत के लिए प्रेरक के रूप में मान सकते हैं. वे लिखते हैं:

क्या सचमुच कोई फिल्म देश के लिए सौभाग्य लेकर आ सकती है ? इस प्रश्न का कोई भी तर्कसंगत उत्तर तो  “नहीं” में ही होगा. और, सिर्फ “नहीं”, बल्कि “नहीं!!!” होगा.

पर, फिर भी, आइए इस समय पंक्ति पर जरा चलके देखें-

10 अगस्त, 2007 - शाहरूख़ की चक दे इंडिया रिलीज हुई

29 अगस्त, 2007 - फुटबाल में भारत ने नेहरू कप जीता [1]

9सितम्बर, 2007 - हॉकी में भारत की नेहरू कप में विजय [2]

24सितम्बर, 2007 - क्रिकेट में भारत ने टी20 विश्वकप जीता [3]

अब आपको कार्तिक के चिट्ठे को आगे पढ़ना होगा उनके विश्लेषण को जानने के लिए कि बॉलीवुड की इस फिल्म और भारतीय खेलों की टीम के बीच आपसी संबंध क्या हैं.

मटरिंग दैट मैटर   अपने पोस्ट चक दे इंडिया में लिखते हैं :

“इस जीत ने दोनों को पार्श्व में कर दिया चूंकि मैं पिछले पूरे 22 सालों से इस खुशी के मौके का इंतजार कर रहा था.

टीम इंडिया को बधाई - टी20 चैम्पियन …चक दे इंडिया ….”

आनंद कृष्णन्स म्यूसिंग्स लिखते हैं :

“सोने में सुहागा यह है कि पिछले कुछ महीनों में भारतीय टेनिस, बैडमिंटन, हॉकी तथा फुटबाल ने भारत को उस स्तर पर पहुँचाया है जहाँ गैर भारतीय द्वीप के देश अब तक सम्बद्ध रहे थे. यह भारतीय खेलों की वो “चहुँओर फैलती रैली” है जो मुझे ये कहने को मजबूर करती है -  “चक दे इंडिया”!”

चक दे इंडिया का प्रभाव दवे के यात्रा चिट्ठे में भी बरकरार है. दवे जो कि बेसबाल प्रमी हैं, सोचते हैं कि वे अब क्रिकेट प्रेमी बनने के कगार पर हैं. उन्होंने अपने  चक दे इंडिया शीर्षक वाले पोस्ट में जोहान्सबर्ग में भारत तथा पाकिस्तान के बीच हुए फाइनल मैच के दौरान इन दोनों देशों के मिजाज को कुछ यूँ पकड़ा है.

“यह मेरा सौभाग्य था कि मैच देरी से प्रारंभ हुआ और मैं पाकिस्तान की प्रचण्ड वापसी का गवाह बनने समय पर पहुँच गया. वे बस जीत के करीब ही थे और पूरे देश में उदासी छाती जा रही थी कि अचानाक भारत ने चमत्कारिक जीत हासिल कर ली! जैसे ही अंतिम गेंद को कैच कर लिया गया, मुम्बई में चहुँओर पटाखे फूटने लगे.”

और जब विजेता भारतीय टीम कल  मुम्बई वापस आई तो उनके शानदार स्वागत में शहर थम सा गया. क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं कि जब टीम शहर में दाखिल हो रही थी तो पार्श्व में कौन सा गाना बज रहा था? चक दे इंडिया.

क्रिकेट : ट्वेंटी20 मैच में वेस्टइंडीज़ पर बांग्लादेश की विजय
जो लोग बांग्लादेश की क्रिकेट पर टीम दया दृष्टि डालते हुए अब तक उसे ‘छोटा बच्चा' मानते रहे हैं, अब उनके पैर उनके ही मुँह के भीतर हैं. अब जबकि बांग्लादेश की टीम आईसीसी ट्वेंटी20  विश्वकप टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज को शानदार छः विकेटों से हराकर द्वितीय चरण में धमाके के साथ पहुँच गई है तो बांग्ला चिट्ठाकार भी आनंदित हैं और वे अपनी खुशियाँ अपने चिट्ठों के जरिए व्यक्त कर रहे हैं.

चिट्ठाकार अरशद बादशाह तथा बहुत से  अन्य   इस बात से रोमांचित हैं कि बांग्लादेश की घरेलू टीम ने कैरिबियाई खिलाड़ियों को हराकर इतिहास रचा है.  पगला बाबू  ने बांग्लादेशी टीम के  ‘सुपर आठ' में पहुँचने पर टीम को बधाई दी है.

मुस्तफ़ा मुनीर  ने आफ़ताब-अशरफुल की जोड़ी की जमकर प्रशंसा की है. इनका मानना है कि अंततः इन दोनों खिलाड़ियों ने अपनी खरी क्षमताओं को प्रदर्शित किया है.  लुतफुर रहमान  हमें ब्रायन लारा के पहले के बयान को याद दिलाते हैं. सन् 2004 में ब्रायन लारा ने कहा  था कि यदि उनकी टीम बांगलादेश से हार जाती है तो वे क्रिकेट खेलना छोड़ देंगे. रहमान को अंदेशा है कि क्या लारा ने दीवार पर लिखी उस इबारत को पढ़ा भी है और क्या लारा ने कभी यह कल्पना की थी कि किसी दिन सचमुच उनकी टीम इन बाघ के बच्चों के सामने घुटने टेक देगी.

बांग्लादेश के उत्सव मनाने के एक और कारण की ओर चिट्ठाकार  निंदुक  इंगित करते हैं. अंतर्राष्ट्रीय ट्वेंटी20 मैच में तीव्रतम 50 रन ( 20 गेंदों में) बनाने का रेकॉर्ड अब बांगलादेश की टीम के अशरफुल के पास है.

ट्रिनिडाड व टोबैगो: विंडीज़ की दिक्कत
वनीसा बक्श सोचते हैं कि वेस्ट इंडीज़ क्रिकेट बोर्ड को कप्तान रामनरेश सर्वन की बात सुननी चाहिये कि वेस्ट इंडीज़ क्रिकेट की दिक्कत क्या है।

उज़्बेकिस्तान: रूस की मदद
जमीयत लिखते हैं कि उज़्बेक व्यवसायी गफ़ूर राखीमोव ने सोची में होने वाले 2014 के शीतकालीन ओलम्पिक्स के आयोजन की दावेदारी जीतने में रूस की मदद की है।