ग्लोबल वायसेज़ हिन्दी में » War & Conflict

इराक : श्याम रंग – विषाद का रंग
इराकी स्त्रियाँ शोक और विषाद के रंग - काले रंग - की अभ्यस्त हो चुकी हैं.  इनसाइड इराक  में यह बात कही गई है. अंधेरे और उदासी के श्याम रंग से इतर अब कुछ युवा स्त्रियाँ भूरे, हरे और गुलाबी परिधानों को अपना रही हैं !

संवाददाता  जेनन के मुताबिक:

काले रंग के परिधान इराकी स्त्रियों के पसंदीदा परिधान इस लिए नहीं बने हुए हैं क्योंकि ये उन्हें पसंद हैं, बल्कि इसलिए कि वे इसकी अभ्यस्थ हैं. दशकों से इराकी महिलाएँ युद्ध की विभीषिका सहती आई हैं – कई मर्तबा अपने प्रियजनों को युद्ध की आग में खोया है. और इस वजह से वे अपनी गहरी शोक संवेदनाओं को व्यक्त करते रहने के लिए काले रंग का लिबास पहनती रही हैं.

इस तरह की प्रथा का अर्थ है व्यापार में तेजी. जेनन का कहना है:

बाजार की मांग के अनुरूप इराकी व्यापारी किसी भी अन्य रंग के मुकाबले काले रंग के परिधानों को कहीं ज्यादा मात्रा में आयात करते हैं.

“इराकी स्त्रियाँ अपने और कौन से रंगों के वस्त्र पसंद करती हैं ?”  जेनन की प्रतिक्रिया है:

जैसा कि पूर्व में स्पष्ट किया गया है, काला रंग सर्वाधिक पसंदीदा रंग है. शोक और मातम के अलावा, काले रंग का प्रयोग पारंपरिक परिधान अबा (गाउन) में भी किया जाता है.

28 वर्षों से नख से शिख तक काले रंग के लिबास में लिपटे रहने के अपने व अपनी मां के  निजी अनुभवों को चिट्ठाकारा बयान कर रही हैं. वे लिखती हैं:

सन् 1980 से मैं देखती आ रही हूं कि मेरी मां सिर से पैर तक अपने आप को काले रंग के लिबास से ढंकती रही हैं. 28 वर्ष पहले जब मेरे पिता की मृत्यु हुई थी, तब से उन्होंने काले रंग का लिबास पहनना प्रारंभ किया था, और उसके बाद से उन्होंने इस रंग को कभी एक बार के लिए भी नहीं बदला. यहाँ तक  कि बाद के पारिवारिक खुशियों के समय में भी. मेरी मां उन लाखों इराकी स्त्रियों की तरह हैं जिन्होंने अपने पति, भाई, बेटा या अन्य प्रियजनों को खोया है.

एक बार मैंने अपनी मां से कहा कि कम से कम वो अपने सिर में सफेद स्कार्फ तो बांध ले. परंतु उन्होंने जवाब दिया: “यदि किसी स्त्री ने अपने किसी प्रियजन को खोया है तो उसका रंगीन वस्त्र पहनना बेहद शर्मनाक है.” मेरी मां के दिल में ये बात घर कर चुकी है कि उन स्त्रियों को, जिनके प्रियजनों की मृत्यु हो चुकी है, काले रंग के अलावा अन्य किसी रंग के परिधान पहनना ही नहीं चाहिए.

तो फिर,  जेनन का क्या? उसे क्या पसंद है? वो कबूलती हैं:

जहाँ तक मेरा सवाल है, मैं तो रंगीन कपड़े पहनना पसंद करती हूं. मुझे भूरा व हरा रंग पसंद है तथा कभी कभी मैं गुलाबी परिधान पहनना भी पसंद करती हूं! और मेरे लिए रंगीन परिधानों को पहनने के लिए ये कोई जरूरी भी नहीं है कि कोई वार त्यौहार हो. जब भी मेरा मन करता है, मैं रंगीन वस्त्र पहनती हूं. गाउन के अलावा, हम लोग बुरका भी पहनते हैं, और उनके रंग भी उन वस्त्रों से मैच होने चाहिएं जो आप पहनते हैं.

गाउन के नीचे आप चाहे जिस रंग के लिबास पहन सकते हैं, परंतु बुरका जो आपके सिर को ढंकता है, उसका रंग गाउन के रंग से मैच होना चाहिए. काले रंग के गाउन के साथ आपको काले रंग का सैंडल पहनना चाहिए. अन्य रंग के वस्त्रों के साथ आप अन्य रंग के जूते-चप्पल पहन सकते हैं.

दक्षिण अफ्रीकाः विदेशियों की हत्या का दोषी कौन?
दक्षिण अफ्रीका में विदेशी व बाहरी लोगों पर हुये हालिया हमलों के लिये डेविड सरकार को दोषी ठहराते हैं: “विदेशियों से जितनी नफरत दक्षिण अफ्रीकी करते हैं उतना शायद कोई नहीं करता। दक्षिण अफ्रीका आधिकारिक रूप से विश्व का सर्वाधिक ज़ीनोफोबिक (xenophobic)  देश माना जाता है। नफरत तक ठीक है पर 50 अप्रवासियों की हत्या के गुनाह का क्या अर्थ है? राष्ट्रपति थाबो म्बेकी ने इस कृत्य को शर्मनाक बताया हे पर मैं मानता हूं कि यह घृणित काम है। यह कानूनन जुर्म है और दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिये।”

भारत: जयपुर बम धमाका, आतंकवाद और सरकार
13 मई को  लगातार हुए बम  धमाकों ने जयपुर को हिलाकर रख दिया . विविध रपटों के अनुसार, कोई 60 से  अधिक लोग मारे गए व 150 से अधिक लोग घायल हुए.  जयपुर जो कि अपेक्षाकृत एक शांत शहर  है, के बारे में तथा धमाकों से हुए अफरातफरी के बारे में  माइजोन लिखते हैं-

पंद्रह मिनट के भीतर हुए पांच बम धमाकों ने अविश्वास का सदमा सा पहुंचाया और  उससे हुई क्षति के बारे में जानकर मन बुझता गया. जयपुर ने अपने तीन सौ वर्षों के  इतिहास में पहली बार आतंकवाद के घाव का दर्द सहा. धमाकों के तुरंत बाद हमारे मोबाइल  फोन चिंतित पालकों व रिश्तेदारों के फोन कालों से लगातार घनघनाने लगे और वे जल्दी  से जल्दी सुरक्षित घर लौट  आने की गुहार मचाने लगे. ऐसे में मोबाइल नेटवर्क जाम हो  गए और, हमारे जैसे कुछ ही लोग भाग्यशाली रहे जिनके फोन काल लग सके. सारा इलाका  देखते ही देखते मिनटों में खाली हो गया और जो स्थल युवाओं की चहल पहल से सदैव  गुंजायमान रहता था, अचानक रेगिस्तान सा रिक्त  हो गया.

भारत के लिए आतंकवाद नया नहीं है और इसके बहुत से शहरों को आतंकवादी हरकतों का  निशाना बनाया जा चुका है, परंतु इस तीव्रता का आतंकवादी हमला जयपुर शहर में पहले  नहीं हुआ था. बम धमाकों ने भारतीय शहरों व उनके निवासियों पर सदैव बने हुए आसन्न  खतरों की बात पुख्ता कर दी है साथ ही सरकारी इंटेलिजेंस एजेंसियों की भी असफलता को  भी उजागर किया है. कयास लगाए जा रहे है कि इन धमाकों के पीछे ‘अन्य देशों' का हाथ  है.   पाकिस्तान  के एक चिट्ठाकार इस दुखद घटना पर भाईचारा व संवेदना व्यक्त करते हैं और उम्मीद  करते हैं कि इस हादसे के लिए भारतीय सरकार पाकिस्तान पर उंगली उठाने की जल्दबाजी न  करे.

हा'स ब्लॉग जयपुर के अपनी टोली के सदस्यों के लिए चिंतित हैं-

जयपुर के हमारे साथी कर्मी चिंतित है और वे सोचने लगे हैं कि इन हमलों की वजह  से हम डच के लोग जयपुर को असुरक्षित समझ रहे होंगे. परंतु यह घटना हमें अपने जयपुर  की टोली का हौसला बनाए रखने की जिम्मेदारी की याद दिलाता है चूंकि वे हममें से एक  हैं!

हिन्दुस्तानियत के अनुसार, आखिर वे क्या बातें थी जिनकी वजह से जयपुर को निशाना बनाया गया-

जयपुर, भारत के महत्वपूर्ण सांस्कृतिक विरासतों में से एक है. प्रतिवर्ष लाखों  की तादाद में पर्यटक जयपुर आते हैं. राजस्थान और आगरा का नाम तमाम विश्व में भारतीय  पर्यटन स्थल के रूप में प्रसिद्ध है. देशद्रोही ताकतों में निराशा भरने लगी होगी  चूंकि लंबे समय से भारत में कोई धार्मिक दंगा-फसाद नहीं हुआ है.

पूर्व के आतंकवादी हमलों की गुत्थियों को सुलझाने में नाकाम रहने पर भारतीय  सरकार की असफलता के बारे में इंडियन  मुसलिम्स  लिखते हैं-

इस तरह के आतंकी हमलों के पीछे एक कारण यह भी रहा है कि सरकार इस तरह की घटनाओं  को रोक पाने में या पूर्ववर्ती आतंकी घटनाओं की गुत्थियाँ सुलझाने में नाकाम रही  है. एक उदाहरण : मक्का मस्जिद बम धमाका. आंध्र प्रदेश सरकार ने जून 2007  में न्यायाधीश भास्कर राव की अधीनस्थता में एक जांच आयोग बैठाया जिसे तीन महीनों  में अपनी रपट देनी थी. इस बात को 11 महीने गुजर चुके हैं और इस बारे में हमें कहीं  से कोई खबर नहीं है.

ऑफ  स्टम्प्ड भी सरकारी अकर्मण्यता और उदासीनता के बारे में कुछ इसी तरह के  विचार रखते हैं. वहीं  सिनिकल  इंडियन इस बात पर बल देते हैं कि जनता को ज्यादा जागृत होना होगा.

डीजे फादेरेयू जयपुर से ट्विटरिया रहे हैं. वहीं फ़ेसबुक में एक समूह  में जैसे जैसे इस घटना के बारे में नई जानकारियाँ सामने आ रही हैं, वैसे वैसे इस  बारे में चर्चाओं का दौर चल रहा है.

इस घटना के फलस्वरूप चिट्ठासंसार में सौहार्द और भाईचारा बना हुआ है परंतु इसके  उलट कहीं कहीं जख़्म पर तेजाब डालने के प्रयास भी हो रहे हैं. कुछ मेनस्ट्रीम  मीडिया के संदेश पटल मुसलमानों के विरुद्ध आरोपों से भर गए हैं.

जापान : यौन दासियों की लंबित मांगों पर ध्यान खींचते वीडियो
द्वितीय विश्व युद्ध के समाप्त होने के साठ साल से अधिक बीत जाने के बाद भी जापानी सेना के आदेशों के तहत अपहृत की गई स्त्रियाँ अब भी न्याय की बाट जोह रही हैं. इन स्त्रियों को सैनिक “आराम गृहों (कम्फ़र्ट स्टेशन) ” में यौन दासियों के रूप में जबरिया सेवा देने हेतु अपहृत किया गया था. सरकार द्वारा सार्वजनिक माफ़ी मांगे जाने तथा समुचित हरजाना दिए जाने की अब भी आस लगाए बैठी स्त्रियों की मांगों पर सरकार कान नहीं दे रही है क्योंकि जापानी सरकार का कहना है कि इन किस्म के वेश्यालयों के पीछे उसका हाथ कभी भी नहीं रहा है. जब युद्ध समाप्त हुआ था तो इन स्त्रियों को जिन्हें सेना की सेवा के लिए रखा गया था, उन्हें उनके हाल पर, जहाँ वे थीं, यहाँ तक कि विदेशों में भी, वहीं का वहीं छोड़ दिया गया था और कुछ मामलों में उनकी हत्या कर दी गई थी. कुछ ऑनलाइन वीडियो के जरिए आपको इन “मिलिट्री कंफ़र्ट वीमन ” की तब की गंभीर स्थिति तथा इस विषय को प्रकाश में लाने के प्रयासों का अंदाजा लग सकता है.

जापान की इन यौन दासियों पर सर्वाधिक देखे गए वीडियो में से एक है विटनेस' द हब . द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापानी सेना में अनिवार्य भरती के नाम पर स्त्रियों को जबरदस्ती अपहृत किया गया और उन्हें बलपूर्वक यौन दासी के रूप में वेश्यावृत्ति करवाई गई. उस दौरान न सिर्फ जापान, बल्कि इम्पीरियल जापान के अंतर्गत आने वाले चीनी, कोरियाई तथा अन्य क्षेत्रों की स्त्रियों को भी बलपूर्वक जापानी सेना के वेश्यालयों में जबरन भेजा गया. इस वीडियो में ऐसे चित्र हैं, उन स्त्रियों द्वारा लिखी गई चिट्ठियों के ऐसे हिस्से हैं जिनसे यह पता चलता है कि ये स्त्रियाँ अपने जीवन के किन कठिनतम दौर से उस वक्त गुजरी होंगी. वीडियो नीचे दिया गया है या फिर आप इसे यहां क्लिक कर हब में देख सकते हैं .

<embed wmode="transparent" height="355" width="425" src="http://www.youtube.com/v/il0xCjBXTmM"></embed>

यह विषय अब भी बहस में उलझा हुआ है चूंकि जापानी सरकार इन आरोपों को कभी स्वीकारती और कभी नकारती करती रही है. जनता में भी बहस चली है कि वास्तव में ऐसा हुआ होगा भी या नहीं और, यदि ऐसा हुआ भी होगा तो इसके लिए जिम्मेदार तब की जापानी सेना थी या जापानी सरकार. एमनेस्टी इंटरनेशनल में इसके लिए अरसे से अभियान चल रहा है कि जापानी सरकार इन स्त्रियों से माफ़ी मांगे व उन्हें समुचित, सम्मानजनक हरजाना दे. बीते मार्च के महीने में लंदन, इंग्लैंड में चीन के यौन दासियों की कहानियों के बारे में तमाम विश्व में जागरूकता लाने के लिए ईव एंसलर के द वेजिना मोलोलॉगस की प्रस्तुति आयोजित की गई. लियोकुन्हा ने उस प्रस्तुतिकरण का एक हिस्सा आपके लिए प्रस्तुत किया है जिसे आप इस कड़ी में जाकर देख सकते हैं.ब्राजील के फ़ालब्लूस्काई ने निम्न वीडियो अपलोड किया है जिसमें यह दिखाया गया है कि उत्पीड़ितों में से कुछ वर्तमान में भी लगातार इस कोशिश में हैं कि सरकार यह स्वीकारे कि उसने गलत कार्य किया था और हम सभी उसके गलत कार्यों के शिकार रहे हैं.

<embed wmode="transparent" height="355" width="425" src="http://www.youtube.com/v/pQEY6e9d0_0&hl=en"></embed>

जापान के स्प्राइटजून ने मांगा कार्टून पुस्तिका शैली में वीडियो अपलोड किया है जो इन यौन दासियों की कहानी बयान करता है. इसमें संवाद अंग्रेज़ी में लिखे हुए हैं. यह वीडियो दो भागों में है जिसका शीर्षक है बॉर्न अगेन एज ए फ्लॉवर (यौन दासियों के लिए). इसकी मुख्य पात्र की जब एक फ़ैक्ट्री में नौकरी लगती है तो उसे फ़ैक्ट्री के बजाए वेश्यालय में ले जाया जाता है. वीडियो में इन स्त्रियों के बुधवारी प्रदर्शन की कहानी भी दर्ज है. बुधवारी प्रदर्शन स्त्रियाँ जापानी दूतावास के समक्ष आठ जनवरी 1992 से निरंतर करती आ रही हैं. अन्य बातों सहित इनकी ये मांगें भी हैं कि सरकार उन्हें पीड़ित माने तथा उनकी कहानियों को इतिहास की पाठ्य पुस्तकों में दर्ज करे. देखें भाग एक तथा भाग दो.

<embed wmode="transparent" height="355" width="425" src="http://www.youtube.com/v/wWpnxzYiyd0&hl=en"></embed>

<embed wmode="transparent" height="355" width="425" src="http://www.youtube.com/v/X7zZQyLDpyc&hl=en"></embed>

प्रयोग में लिया गया लघुछवि जापानी नेवल झंडा है जिसे futureatlas.com से लिया गया है

श्रीलंकाः बम धमाका और अनवरत संघर्ष
श्रीलंकाई सरकार के एक महत्वपूर्ण मंत्री और वरिष्ठ सांसद जयराज फर्नांडोपुल्ले की लिट्टे ने हत्या कर दी। बम धमाका करने वाला एक मेराथन धावक का भेस धरकर आया था। डिफेंसनेट ने घटना की जानकारी दी है पर इस पोस्ट पर कुछ गर्म बहस भी हई और यह आम श्रीलंकाई नागरिक के मानस की भी झलक भी दिखलाती है जो अब बम धमाकों में मरते लोगों की खबरों के आदि हो चुके हैं। पोस्ट पर कुछ टिप्पणियाँ इस प्रकार थीं:

रोवरः जयराज मर चुके हैं। ठीक? अब चलो आगे बढ़ें।

माईशेडोः हाँ मैं पागल हो चुका हूँ। कितने और देशवासी मारे जायेंगे? कितने और बम धमाके इस देश में होते रहेंगे? आप कहते हैं कि “हम किसी एक इंसान की मौत का मातम मनाते नहीं रह सकते”, आप अपने कंप्यूटर के सामने बैठ यह लिख सकते हैं। हज़ारों लोग मर रहे हैं। हो सकता है आप विदेश में हैं और भलेचंगे हैं। हो सकता है आपको मृतकों की फिक्र ही नहीं। क्या आप मरे हैं? नहीं। कोई और मरा है, और आप कहते हैं चलो आगे बढ़ें।

इस धमाके में मंत्री के अलावा दस और लोग भी जान गंवा बैठे और इनमें श्रीलंका के राष्ट्रीय एथलेटिक कोच लक्ष्मण डे अल्विस और मेराथन के राष्ट्रीय चैंपियन करुणसेना भी थे जिन्हें मेराथन कारु के रूप में जाना जाता था। अबाउट श्रीलंका में इस धमाके में मृत जानेमाने लोगों का इस पोस्ट में ज़िक्र है।

इस बीच श्रीलंका में युद्ध बदस्तूर जारी है, सरकार लिट्टे के अनेक लोगों को मारने का दावा कर सही है, तो लिट्टे इन दावों का खंडन कर रहा है। इस बीच जिन खबरों के बारे में लोग जान नहीं पाते वो इस युद्ध के कारण विस्थापित लोगों की हैं, जो शरणार्थी शिविरों में रह रहे हैं और जिन्हें उत्तरी श्रीलंका की स्वतंत्रता के सरकारी दावों के बावजूद जीवनयापन हेतु मूलभूत चीजें तक मयस्सर नहीं हैं।

ग्राउंड व्यू उत्तरी श्रीलंका के मुसलमानों और अन्य लोगों द्वारा दो दशकों से झेली जा रही दुर्दशा के बारे में लिखते हैं तो ट्रांसकरेंट उनकी सुरक्षा व्यवस्था में खामियों की और ध्यान दिलाते हैं।

इरानः अमरीकी सैनिक और इराकी बच्चे
रज़ेनो ने इराक में बच्चों की देखरेख करते अमरीकी सैनिकों की कई तस्वीरें प्रकाशित की हैं। इस चिट्ठाकार का कहना है कि इरानी मीडिया कभी ऐसी तस्वीरें नहीं छापता। भले ही युद्ध एक स्याह दास्तां हो पर इनमें मानवीय संवेदनायें भी तो शामिल रहती हैं।

यूक्रेनः प्रदर्शनी का सच?
मॉस्को में होलोडोमोर प्रदर्शनी में कलाविध्वंस (वैंडेलिज़्म) की घटना पर वहाँ के मेयर युरी लुज़कोव ने कहा, “मुझे लगता है कि इस प्रदर्शनी का बस एक ही मकसद थाः रूसी और युक्रेनी लोगों का एका तोड़ना और उनमें दरार पैदा करना।” यूक्रेनियाना इस तर्क को होलोकास्ट के परिपेक्ष्य में भी सही पाते हैं, “क्या वे ओश्विट्ज़, बुख़ेनवाल्ड और ट्रेबेलिंका के संग्रहालय इसलिये नहीं बचाये रखें हैं ताकि जर्मन और यहूदियों के बीच नफ़रत पैदा हो?”

आर्मीनियाः खुला पत्र
तुर्की लेखक व चिट्ठाकार मुस्तफा अक्योल की आर्मीनियाई जातिसंहार विषय पर आप्रवासी आर्मीनियाई को लिखे खुले पत्र का जवाब “लाईफ इन आर्मीनिया” चिट्ठे के लेखक रफी ने तुर्की नागरिकों को लिखे अपने खुले पत्र से दिया है। 1915 से 1917 के बीच हुई घटनाओं को जातिसंहर का दर्जा देते हुये वे लिखते हैं कि इस बकाया घटना का हमेशा के लिये हल निकालने का यह सही समय है ताकि आर्मीनियाई और तुर्क आगे बढ़ सकें और “अंततः एक दूसरे का साथ शाँतिपूर्वक जीना शुरु कर सकें”।

युद्ध विरोध रैली से इराकी ही नदारद
इराक पंडित वाशिंगटन में एक युद्ध विरोध रैली में शामिल हुये पर, “मुझे इराकियों के वहाँ होने के संकेत ही नहीं मिले, भले कुछ वहाँ रहे हों। इराकियों ने इस मार्च का कोई लाभ नहीं उठाया कि वे अमेरीका पर इराक से सेना वापस लेने की माँग रखें। दरअसल आप रैली के बीचोंबीच खड़े होते, जैसे कि मैं था, और इराकियों को कोई ज़िक्र नहीं सुनते। कम से कम मैंने तो नहीं सुना।”

इराकः क्या इस्लाम ही हल है?
इराक द मॉडल पूछते हैं क्या इराक में हिंसा के खात्मे का हल इस्लाम है? उनका जवाब है, “सचाई यह है कि राजनीतिक इस्लाम समस्या का हल नहीं वरन जड़ है। और ये केवल ईराक ही नहीं इस क्षेत्र के अन्य अनेक देशों के बारे में सच है जहाँ राजैनतिक इस्लामिक आंदोलनों की बहुतायत रही है। वे अपना व्याख्यान इस्लाम के कथित स्वर्ण युग से शुरु करते हैं और ये वायदा करते हैं कि अगर लोग इस्लाम की जड़ों की ओर लौटें तो एक नया स्वर्ण युग आयेगा…पर जब इस्लामी हुकुमत थी तब क्या हुआ था? किसी भी लिहाज से वो स्वर्ण युग तो नहीं था।”