ग्लोबल वायसेज़ हिन्दी में » Youth

कलकत्ता में नागरिक पत्रकारों का कमाल
नेबरहुड डॉयरीज़ परियोजना शुरु हुये आठ हफ्ते गुज़र चुके हैं। हर सोमवार शाम 6 से 8 बजे तक प्रतिभागी कोलकाता के बोउबाजार हाई स्कूल की तीसरी मंजिल पर जमा होते हैं। अब तक केवल एक ही सत्र का बिजली जाने के कारण समय बदलना पड़ा। कुल मिलाकर सात सत्र पूरे हो चुके हैं। उनका पाठ्यक्रम विस्तारित है और तरीके अनोखे भी हैं और प्रभावशाली भी। बड़ा अच्छा होगा अगर इन्हें एकत्रित कर दुनिया भर में नागरिक पत्रकारों के प्रशिक्षण हेतु एक मार्गदर्शिका तैयार की जा सके।

उनके परियोजना चिट्ठे से कुछ अंशः

हम हर सत्र की शुरुवात में गोला बनाकर बैठ पिछले हफ्तों के पढ़ाई साझा करते हैं। इसके बाद हम इंटरैक्टिव गतिविधियों, परिचर्चा, समूह खेलों और कभी कभार व्यक्तिगत या सामूहिक लेखन के माध्यम से अगले नियत कार्य की ओर बढ़ते हैं। सोमवार के हमारे संध्याकालीन सत्रों की झलक नीचे देखें।

छठे सत्र के विवरणः

पाँचवे सत्र का नियत काम बोउबाजार के विविध व्यक्तित्वों और पात्रों पर खोज और साक्षात्कार। सत्र में हुई चर्चा के फलस्वरूप युवा पत्रकारों के तय किये व्यक्तित्व थे गुंडे, लाभभोगी, साहसी उत्तरजीवी और भाषणबाज।

नीचे प्रस्तुत हैं इन प्रतिभागियों द्वारा इन किरदारों के चरित्रचित्रण के कुछ अंश। मूल लेख बाँग्ला में थे जिनका नेबरहुड डॉयरीज़ परियोजना लीडरों ने अनुवाद किया है।

तानिया और ज्योत्सना ने चित्रांकन किया मनोरंजन दास नामक एक दरियादिल लाभभोगी काः

“वो शीतकाल में गरीब और ज़रुरतमंदों को कंबल बाँटता है। ज़रूरत पड़ने पर अपनी दुकान से लोगों को दवाईयाँ भी देता है।

सुप्रिया और पिंकी उत्तरजीवी महिला तुलसी माशी के बारे में लिखती हैं

“वो केवल एक ही बात याद करती है कि एक समय ऐसा भी था जब उसे खाना भीख में माँगना पड़ता था। पर अब वह अपने पैरों पर खड़ी हो सकी है। उसने एक लंबी दूरी तय की है।”

परियोजना ब्लॉग में हाल ही में प्रतिभागियों द्वारा समुदाय में रहने के अनुभवों पर और लेख जोड़े गये हैं।

सुरोजीत एक कपड़ा विक्रेता के बारे में लिखते हैं

“घरेलू दिक्कतों के कारण उसे आठवीं के बाद पढ़ाई छोड़ देनी पड़ी। अब वो 24 साल का है और शियालदाह ओवर ब्रिज के नीचे कपड़े बेचता है। घरे में माँ बाप और दो बहनें हैं। उनकी जिम्मेवारी उसी पर है। पढ़ाई पूरी न करने के कारण उसे अच्छी नौकरी मिल नहीं पाई। उसे यकीन है कि उसकी बहन स्वतंत्र होने पर उसका साथ देगी और अपने माता पिता का ख्याल रखेगी।”

पिंकी एक घरेलू नौकरानी की व्यथा कथा लिखती हैं

“कमरे में दो बिस्तर हैं, एक उपरी टायर पर, एक नीचे। अगर कोई ऊपरी बंक लेता है तो माहवार खर्च है 1450 रुपये जबकि निचले बंक की कीमत 1300 रुपये है। तो बुली ने निचला बंक लेने का ही निर्णय लिया।”

तानिया मंडल एक मछली विक्रेता के संघर्ष के बारे में लिखती हैं

“टापा बचपन से इस व्यवसाय में हैं। अपनी पहचान के बारे में उसे कोई शर्म नहीं। वो निचले मध्यवर्गीय मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखता है। उसका कमरा किसी कबूतर के  अंधेरे घोंसले सा है। मुशा दा को याद भी नहीं कि कमरे की दिवार का रंग क्या था। 6 बटै 4 फीट का कमरा है यह। कोई खाट नहीं है, फर्श पर एक चटाई और तकिया भर है। दीवारें साड़ियों और अन्य कपड़ों के ढेर से लगभग ढंकी हुई हैं।  रसोई अलग से नहीं बनी है, गुसलखाने पर परदा टाँग कर एक छोटा किचन बना लिया गया है। कमरे में चमड़े, जूते की पालिश और सीलन की मिलीजुली गंध बरपा है। बाहर से पता नहीं चलता, पर जब आप कमरे में आते हैं तो यूं लगता है कि घुसते ही कमरा खत्म भी हो गया।”

और अंजली ज्योत्सना नाम की एक वैश्या की करुण दास्तान बयां करती हैं

“ज्योत्सना बस दो जमात पढ़ी है। पढ़ाई में उसका मन नही लगता था, इसलिये छोड़ दिया। जब वो ग्यारह बारह बरस की थी तब उसका ब्याह करा दिया गया। विवाह के 3 - 4 महीने बाद उसका यौवनारंभ हुआ।”

इसके आगे की कहानी आप यहाँ पढ़ सकते हैं, कि कैसे उसके पति ने आत्महत्या कर ली और किस तरह अपनी बेटी का पेट भरने के लिये उसे वैश्यावृत्ति के कीचड़ में उतरना पड़ा।

सातवें सत्र के नियत कार्य में प्रतिभागियों को अपने आस पड़ोस में परिवर्तन लाने के तरीके बतलाये गये। पढ़ाने का एक तरीका यह है कि इन उभरते पत्रकारों को अपने इलाके में किसी नई उपजती समस्या की पहचान कर अपनी समझ के अनुसार उसका संभव हल निकालने को कहा जाता है। उन्हें गृहकार्य के तौर पर इस समस्या और उसके समाधान पर एक लेख तैयार करने को कहा गया।

हमें यकीन है कि इन चमत्कारी कार्यशालाओं से ये नागरिक पत्रकार न केवल अच्छे लेखक बन सकेंगे बल्कि इससे उनके ज्ञान और मानवीय गुणों में भी इज़ाफा होगा। फरवरी और मार्च में नेबरहुड डायरीज़ के प्रतिभागी अपने स्कूली परीक्षाओं की तैयारी हेतु छुट्टी पर रहेंगे पर अप्रेल में उनकी वापसी का हमें इंतज़ार रहेगा।

मोज़ाम्बीकः स्कूल फिर शुरु, पर सबके लिये नहीं
जूलियो मोज़ाम्बीक में, जहाँ अनेक बच्चे स्कूल नहीं जा पाते, पाठशालाओं के नये सत्र की शुरुवात और देश में शिक्षा की दिक्कतों के बारे में लिखते हैं। “मैं तो शिक्षा की गुणवत्ता के बारे में भी बात नहीं कर रहा। मैं सिर्फ बात कर रहा हूँ इस देश के हज़ारों बच्चों और युवाओं तक शिक्षा के पहुंच की।”

जमैका: कौड़ियों के दाम जिस्म
स्टनरर्स एफ्लिक्शन कहते हैं, “जी हाँ, ये नौ से ग्यारह जमात की लड़कियाँ अपने जिस्म महज़ 10 जमैकन डॉलर (लगभग 0.14 अमरीकी डॉलर या साढ़े 5 रुपये) में बेच रही हैं। इसे रोकने के लिये कुछ तो करना ही चाहिये।”

मलेशियाः दूसरों के बैग से रखें परहेज़
रॉकी मलेशियाई लड़कियों को आगाह करते लिखते हैं कि वे विदेश प्रवास के समय दूसरों के बैग ढोने से बचें। हाल ही में ऐसी घटनायें हुई हैं जिनमें ड्रग स्म्गलरों ने मलेशियाई औरतों की जानकारी के बिना उनके बैगों को वाहक के रूप में इस्तेमाल किया।

जापान: बंदूकनुमा लाईटर कांड पर विवाद
किक्को उस किस्से के बार में लिख रहे हैं (जापानी पोस्ट) जिसमें एक योकोहामा में एक कार्यविरत अधिकारी को इसलिये गिरफ्तार किया गया क्योंकि उसने कथित तौर पर बंदूकनुमा लाईटर को लहराते एक लड़के को पीटा। किक्को बताते हैं कि मीडिया ने घटना को तोड़ मरोड़ कर पेश किया, दरअसल वो लड़का और उसके कुछ दोस्त लाईटर से मज़ाक कर रहे थे और उन्हें ट्रेन स्टेशन के कर्मचारी ने रोका जिसकी बात उन्होंने मानी भी। पर इस अधिकारी ने लड़के को हंसते देखा और इस बात पर, कि लड़के को कोई पछतावा नहीं है, उसे इतना गुस्सा आया कि उसने लड़के को पीट दिया।

ट्रिनीडाड व टोबैगो: काँडोम का तर्क
“सचाई ये है कि लोग यौन संबंध बना रहे हैं, चाहे अवैध हों या नहीं, और इनमें से भयावह तादात में हमारे मुल्क के लोग एचआईवी तथा अन्य STI (यौन जनित संक्रमण) से संक्रमित हो रहे हैं”। रैंबलिंग एंड रीज़न युवाओं को यौनिक रूप से जिम्मेदार बनाने के बारे में तर्क देते हुये लिखते हैं।

भारत : ऑरकुट और एक किशोर की मौत
मुम्बई के 16 वर्षीय अदनान पत्रवाला की हालिया मृत्यु पर भारतीय ऑनलाइन समुदाय हिल गया है. प्रकटतः, अदनान को उसके दोस्तों ने ही ऑरकुट पर प्रलोभन दिया था और बाद में उनकी हत्या हो गई. क्या ऑरकुट को इस किशोर की हत्या के लिये जिम्मेदार ठहराया जा सकता है? भारत में ऑरकुट के लाखों उपयोक्ता हैं. पुलिस की खोजबीन से ये पता चला है कि अदनान को मारने की योजना ऑरकुट में बनी और मुख्य-धारा की मीडिया अपनी ऊंगली ऑरकुट की ओर उठा रही है तथा अदनान की असामयिक मृत्यु के लिए इस सामाजिक साइट को किसी न किसी रूप में जिम्मेदार मान रही है.

ऑरकुट एंड मीडिया, में अपने पोस्ट में तपन शाह ने इंगित किया है कि तकनॉलाज़ी किसी भी रूप में अदनान की मृत्यु के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराई जा सकती. उन्होंने लिखा:

ऐसा लगता है कि अन्य मीडिया, इंटरनेट को एक वैध मीडिया के रूप में स्वीकार करने में असफल रहे हैं. मुख्य-धारा की मीडिया (टेलिविजन तथा समाचार पत्र - देशी तथा अंग्रेज़ी दोनों ही) की इस मानसिकता को मैंने पहले भी महसूस किया है कि जब भी समाज में कुछ गलत हो जाए तो या तो समस्या को खड़ा कर दो या तकनॉलाज़ी के सिर मढ़ दो?… भगवान के लिए, इंटरनेट सिर्फ एक माध्यम है, साधन है - यह कोई हत्यारा नहीं है.

द रेड पेंसिल के विवेक लिखते हैं:

यह घटना निश्चित रूप से ऑनलाइन समुदाय में कंपन पैदा करने का कारण बनेगी. एक शिक्षक और अध्यापक के रूप में हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपने विद्यार्थियों को ऐसी घटनाओं से सुरक्षित रखें. इसके लिये सही कदम यह होगा कि ऑरकुट तथा फेसबुक जैसी साइटों पर स्कूलों में पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए.  इस घटना की प्रतिक्रिया स्वरूप ऐसा कुछ हो यह मुझे नहीं लगता.

एक बेहतर उपाय यह हो सकता है कि लोगों को अविवेकी ऑनलाइन व्यवहार के संभावित खतरों के बारे में लोगों को शिक्षित किया जाए जैसे कि विद्यार्थियों को यौन शिक्षा के बारे में बताया जाए. विद्यार्थियों को अदनान के इस दुर्भाग्यशाली जैसी घटनाओं का उदाहरण लेकर  शिक्षित किया जाए कि कैसे और किस प्रकार के खतरे मौजूद रहते हैं. किसी अजनबी को अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी सूरत में नहीं देनी चाहिए और न ही ऐसे लोगों से कोई भोज्य पदार्थ  स्वीकारना चाहिए.  वैसे भी, कम्प्यूटर स्क्रीन का कोई आभासी व्यक्ति जो व्यक्तिगत रूप से मीलों दूर होता है तो उसके व्यवहार की पहचान आप किसी सूरत नहीं कर सकते.

ए व्हिमसिकल माइंड  के वाणी को अदनान के इस दुर्भाग्यशाली मृत्यु पर अचरज है. उन्होंने लिखा है :

ऐसी क्या वजहें होती है जो किशोरों को इंटरनेट पर अजनबियों से मिलने को ललचाती हैं? या तो संभवतः यह हो सकता है कि जो तेज जिंदगी वो जीना चाहते हैं या एड्रेनलीन का तीव्र रसाव उन्हें अजनबियों से मिलने को उत्प्रेरित करता है. तो इसके लिये हम किसे अपराधी ठहराएँ? क्या उन्नत तकनॉलाज़ी को अपराधी ठहराएँ या आसान पैसे को? अनियंत्रित वेबसाइटों को या फिर उनके पालकों को जिन्हें यह नहीं पता होता कि उनके बच्चे क्या कर रहे होते हैं.

[मूल प्रविष्टि लेखिकाः कमला भट्ट ]

बांग्लादेश: छात्र संघर्ष और कर्फ्यू
ढाका विश्वविद्यालय में उपद्रव के पश्चात बांग्लादेश में कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। रेज़वान घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी दे रहे हैं।

ग्लोबल वॉयसेज़ शोः अंक 5
(एमपी3) [16:51 मिनट]:

चलाये | पॉपअप में चलायें | डाउनलोड करें

(एएसी) [16:51 मिनट]:

चलाये | पॉपअप में चलायें | डाउनलोड करें

आखिरकार, ग्लोबल वॉयसेज़ का पाँचवा अंक आ ही गया! इस अंक में हम प्रस्तुत कर रहे हैं निम्नलिखित पॉडकास्ट से झलकियाँ:

मालदीव से गेस्ट्रोनॉमिक्स

भारत से पॉडमस्ती

केन्या से जंप रेडियो

सउदी अरब से मिडईस्ट यूथ

हंगरी से बुडाकास्ट

ज़िंबाबवे से अफ़्रीका फाईल्सः द पल्स

कोरिया से द कीमची गर्ल्स

इस के अलावा सुनिये ये गीतः को चाओ चिंग का “ब्लैक हार्ट” तथा गॉर्डन सूटकेस का “इन डेव्हलपमेंट”। इन दोनों गीतों को रीमिक्स किया है मोशांग ने और ये रीमिक्स “एशियन वेरिएशंस” संग्रह से लिये गये हैं।

ग्लोबल वॉयसेज़ शो का ये अंक निम्नलिखित प्रारूपों में उपलब्ध हैः:

एमपी3 (16:50 मिनट; 15.5 एमबी)

एन्हैंस्ड एएसी (16:50 मिनट; 16.6 एमबी) - जिसमें चित्र व कड़ियां समाविष्ट हैं। ये आईट्यून्स तथा आईपॉड के नये मॉडलों के लिये है।

या फिर निम्नलिखित कड़ियों द्वारा पॉडकास्ट के नियमित श्रोता बनें:

एमपी3 (सभी ग्लोबल वॉयसेज़ पॉडकास्ट) -

आरएसएस | आईट्यून्स (पॉडकास्ट पृष्ठ) | आईट्यून्स (सीधी सब्सक्रिप्शन कड़ी) | ओडियो

एएसी (ग्लोबल वॉयसेज़ शो) -

आरएसएस | आईट्यून्स (पॉडकास्ट पृष्ठ) | आईट्यून्स (सीधी सब्सक्रिप्शन कड़ी)

कोरिया: मेरी उम्र न बढ़ाओ
कोरिया में आयु गणना के दो तरीके हैं, कोरियाई तरीका और पश्चिमी तरीका। आधिकारिक रूप से कोरियाई तरीका ही मान्य है। जैसे ही आपका जन्म होता है आप एक साल के हो जाते हैं। इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि आप किस माह पैदा हुये (जैसे कि 31 दिसंबर), अगले वर्ष (यानि 1 जनवरी को) आपकी आयु दो साल हो जायेगी। आयु गणना के इस कोरियाई तरीके से कुछ समय पहले तक न तो दिक्कते थीं और न ही कोरियाई लोग इस की शिकायत करते थे। पर जैसे जैसे कोरियाई लोगों के अन्य जगह के लोगों से मिलने के अवसर बढ़ते जा रहे हैं अपनी आयु बताने के मामले में वे उतना ही चकरा जाते हैं। और उन्हें ये एहसास हो रहा है की समान आयु के गैर कोरियाई लोगों की तुलना में उन्हें बड़ा माना जाता है। इसके अलावा, आयु गणना में इस भेद और असम्मति से कम्फर्ट वुमेन (दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जापानी सैनिक वैश्यालयों में कार्यरत औरतें) के वक्तव्य को हाल ही में लगभग झूठे कथन मान लिया गया।

बिलाशक कोई जल्दी बूढ़ा नहीं होना चाहता। एक जाल प्रयोक्ता ने आयु गणना के कोरियाई तरीका को पश्चिमी तरीके से एकीकृत करने की अपील एक जालस्थल “नेटीज़न अपील” में की। इस अपील के कई जवाब मिले।

हाल ही में कानूनी माप की इकाईयाँ बदलीं और अब हम इनका सार्वजनिक प्रयोग करते हैं। मैं आशा करता हूँ कि आयु गणना अंतर्राष्ट्रीय रुख के मुताबिक बदले।

कोरियाई पुरुषों को लगता है कि सैन्य सेवा के कारण दो साल उनके जीवन से छीन लिये जाते हैं…और फिर कोरियाई आयु पद्धति के मुताबिक 1-2 साल जोड़े जाते रहने से…मुझे लगता है जैसे में कई साल खो रहा हूं।

ज्यादातर जाल प्रयोक्ता इस अपील का समर्थन कर रहे हैं। इसको बदलने का कई कारण उभरे हैं, विदेश में निवास, अन्य देशों के लोगों से मिलने के अवसर और जवां रहने की तमन्ना।

गर्ल नीना लिखती हैं

मैंने अपनी उम्र की पश्चिमी तरीके से गणना की है क्योंकि मैं कई साल विदेश में रही। अब मैं भ्रमित हो जाती हूँ जब कोरियाई मेरी उम्र पूछते हैं।

पर इस अपील के विरोधी भी हैं। बोमडोल कहते हैं

मैं इस का विरोध करता हूं। ऐसा लगता है कि हमारी अपनी संस्कृति को निकाल बाहर करने का रिवाज़ बन गया है। ये अच्छा नहीं है।

MC7L कहते हैं,

ज़िंदगी के सम्मान का फलसफा। मैं सोचता हूं कि कोरियाई आयु पद्धति नैतिक रुप से ज़रुरी है…दूसरे देश बदलें, हम नहीं।

हनीउल वूमुल बताते हैं कि किस तरह उम्र को कोरिया में महत्व दिया जाता है। (कोरियाई भाषा में बातचीत के लिये आपेक्षित उम्र पता होना जरूरी है। किसी अपरिचित से पहली भेंट में उम्र पूछना परिचय का पहला कदम होता है। इसके बाद वे तय कर सकते हैं कि किसे कैसे पुकारना है।)

हम जैसे हैं, मुझे पसंद हैं। आयु की गणना हमारी संस्कृति है। हमें एकीकरण की क्या ज़रूरत है? और फिर…उम्र का इतना महत्व नहीं है। खास तौर पर अन्य देशों में उम्र ज्यादा लोगों को नहीं बताई जाती।