· अगस्त, 2007

आलेख परिचय पूर्वी एशिया से अगस्त, 2007

चीन: अश्लील साहित्य हटाने की मुहीम, फिक्शन भी चपेटे में

  24 अगस्त 2007

DANWEI की माया चीन में कामुक आनलाईन फिक्शन को जाल से हटाने की कानूनी कार्यवाही के बारे में लिखती हैं। ये मुहीम ओलंपिक्स के पहले की “सफाई” पर दिये जा रहे खास ध्यान का हिस्सा है।

जापान में गर्भनिरोधक

  16 अगस्त 2007

नीओमार्क्सिस्मे जापान में गर्भनिरोधकों के उपयोग के बारे में लिखती हैं, “जापान दुनिया के उन गिने चुने देशों में से है जहाँ 90 के दशक में काँडोम का प्रयोग घटा है और 70 फीसदी जापानी औरतें गर्भनिरोधक गोलियों लेने की सोचती भी नहीं”.

जापान: भीमकाय पुतला

  11 अगस्त 2007

एडो पिंक टेंटकल स्थित विशालकाय याँत्रिकी पुतले ओ-न्यूडो से परिचय करा रहे हैं। ओ-न्यूडो एक जापानी पौराणिक राक्षस है जिसके बारे में यह धारणा है कि उसकी ओर देखने से भी लोग बीमार पड़ जाते हैं।

हाँगकाँग : फ़र का त्याग

  10 अगस्त 2007

विश्व की शीर्ष मॉडल जोआना कृपा ने हाँगकाँग में “नो फ़र” अभियान के तहत अपनी नग्न तस्वीर खिंचवाई। पर लिटलओस्लो को पोस्टर की डिज़ाइन खास आकर्षक नहीं लगी।

पुरातन चीन संस्कृति का इतिहास

  9 अगस्त 2007

शंघाइस्ट ब्लॉग्स की केनेथ टैन ने शंघाई में शीघ्र आयोजित सेक्सपो और पुरातन चीन में सेक्स व संस्कृति के इतिहास पर लिउ डालिन की वार्ता के बारे में लिखा है।

कोरिया: मेरी उम्र न बढ़ाओ

  9 अगस्त 2007

कोरिया में आयु गणना के दो तरीके हैं, कोरियाई तरीका और पश्चिमी तरीका। आधिकारिक रूप से कोरियाई तरीका ही मान्य है। जैसे ही आपका जन्म होता है आप एक साल के हो जाते हैं। इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि आप किस माह पैदा हुये (जैसे कि 31 दिसंबर),...

चीन: गूगल और बायडू का पैरोडी संग्राम

  8 अगस्त 2007

विलियम लाँग ने गूगल और बायडू द्वारा निर्मित कुछ पैरोडी विडियो पोस्ट किये हैं जिनमें गूगल ने बायडू को “हंड्रेड पॉयज़न” यानि ज़हरीला पुकारा तो बायडू ने गूगल को विदेशी बाहरी कंपनी कह कर चिढ़ाया। चीन के विज्ञापनों में स्पूफ या पैरोडी एक लोकप्रिय विधा बन गई है।