चिट्ठाकार टूकोल्ड कहते हैं (चीनी भाषाई पोस्ट) कि चीनी लोगों को विदेशी मीडिया व विदेशियों की टिप्पणीयों से इतनी आसानी से उत्तेजित नहीं हो जाना चाहिये। उनका इशारा अदाकारा शेरोन स्टोन के चीन में आये हालिया भूकंप को तिब्बत समस्या से जोड़ कर दिये वक्तव्य की और था। चिट्ठाकार ने लिखा है कि चीनी मीडिया ने भी अन्य देशों में घटी ऐसी दुर्भाग्यशाली घटनाओं पर पहले बेदर्दी से टिप्पणीयाँ की हैं।
#
अनुवादक raviratlami
· 1:04 pm
· China · Japan · North Korea

द्वितीय विश्व युद्ध के समाप्त होने के साठ साल से अधिक बीत जाने के बाद भी जापानी सेना के आदेशों के तहत अपहृत की गई स्त्रियाँ अब भी न्याय की बाट जोह रही हैं. इन स्त्रियों को सैनिक "आराम गृहों (कम्फ़र्ट स्टेशन) " में यौन दासियों के रूप में जबरिया ...
0 टिप्पणियाँ · आगे पढ़ें »
अनुवादक Debashish
· 10:22 am
· China · Hong Kong (China)
यूट्यूब और अन्य स्थानीय विडियो शेयरिंग जालस्थलों पर हाँगकाँग के पॉप स्टार एंडी लाउ द्वारा एक प्रशंसक की अपने ही सुरक्षा गार्डों से रक्षा करते दिखाता एक विडियो खासा चर्चित है।
0 टिप्पणियाँ · आगे पढ़ें »
अनुवादक Debashish
· 2:21 am
· China
झ्यूयाँग चीनी विश्वविद्यालयों में गोल्फ संस्कृति की निंदा करते हैं। उन्होंने पाया कि अन्य देशों में छात्र ऐसे खेलों का आनंद लेते हैं जिनमें शारीरिक चुनौती पर बल दिया जाता हो जैसे फुटबॉल य बास्केटबॉल जबकि गोल्फ बस अपनी "क्लास" दिखाने का खेल भर है।
0 टिप्पणियाँ · आगे पढ़ें »
अनुवादक Debashish
· 11:28 pm
· China
लिउ झिआओ युआन, जो एक वकील भी है, ब्लॉग होस्टिंग कंपनी सोहू डॉट कॉम पर अपने पोस्ट नष्ट कर देने के कारण दायर मामले के बारे में लिख रहे हैं। 12 सितंबर को अदालत ने मामला खारिज कर दिया तो उन्होंने स्थानीय मीडिया को यह जानकारी दी पर किसी भी ...
0 टिप्पणियाँ · आगे पढ़ें »
अनुवादक Debashish
· 11:11 pm
· China
DANWEI की माया चीन में कामुक आनलाईन फिक्शन को जाल से हटाने की कानूनी कार्यवाही के बारे में लिखती हैं। ये मुहीम ओलंपिक्स के पहले की "सफाई" पर दिये जा रहे खास ध्यान का हिस्सा है।
0 टिप्पणियाँ · आगे पढ़ें »
अनुवादक Debashish
· 1:37 pm
· China
विश्व की शीर्ष मॉडल जोआना कृपा ने हाँगकाँग में "नो फ़र" अभियान के तहत अपनी नग्न तस्वीर खिंचवाई। पर लिटलओस्लो को पोस्टर की डिज़ाइन खास आकर्षक नहीं लगी।
0 टिप्पणियाँ · आगे पढ़ें »
अनुवादक Debashish
· 1:00 am
· China
शंघाइस्ट ब्लॉग्स की केनेथ टैन ने शंघाई में शीघ्र आयोजित सेक्सपो और पुरातन चीन में सेक्स व संस्कृति के इतिहास पर लिउ डालिन की वार्ता के बारे में लिखा है।
0 टिप्पणियाँ · आगे पढ़ें »
अनुवादक Debashish
· 3:05 pm
· China
विलियम लाँग ने गूगल और बायडू द्वारा निर्मित कुछ पैरोडी विडियो पोस्ट किये हैं जिनमें गूगल ने बायडू को "हंड्रेड पॉयज़न" यानि ज़हरीला पुकारा तो बायडू ने गूगल को विदेशी बाहरी कंपनी कह कर चिढ़ाया। चीन के विज्ञापनों में स्पूफ या पैरोडी एक लोकप्रिय विधा बन गई है।
0 टिप्पणियाँ · आगे पढ़ें »
हंगरी : फोटोब्लॉगिंग...
-
रवि भाई, आप हमेशा बडे काम ...
-
जीवंत चित्रण,
साथ ही बड़...
आगे पढ़ें »