टर्किश इंवेज़न ओका नामक कार के बारे में लिखते हैं, “मास्को में पिज्ज़ा डेलिवरी के लिये ओका कार का भारी प्रयोग होता है, क्योंकि जाहिर तौर पर सर्दियों में बाईक चलाने की तुलना में यह ज्यादा गर्म रहता है। पर इसे चलाने वाले शौकीन अब मुट्ठी भर ही बचे हैं, ज्यादातर रूसी बैंकों से आसान लोन लेकर शानदार एसयूवी चलाना पसंद करते हैं। नई ओका कार की कीमत लगभग 3000 डॉलर यानि तकरीबन 1.20 लाख रुपये है।”
Latest stories परिचय Eastern & Central Europe
27 June 2008
हंगरी : फोटोब्लॉगिंग
बुडापेस्ट में होने जा रहे ग्लोबल वाइसेज सिटिजन मीडिया समिट में अब कोई एक सप्ताह से भी कम समय रह गया है, तो कुछेक हंगरीयाई रसोई ब्लॉगों, की चर्चा करने के बाद, आइए हम कुछ हंगरीयाई फोटोब्लॉगों के दौरे पर चलते हैं. यहाँ बहुत से फोटोब्लॉग हैं और उनकी गुणवत्ता भी अत्यंत उच्च कोटि की है.
13 December 2007

रूसः कास्परोव राष्ट्रपति पद की दौड़ से बाहर
गैरी कास्परोव ने राष्ट्रपति पद की चुनावी दौड़ से खुद को बाहर कर लिया है क्योंकि वे समूह मीटिंग के लिये कोई स्थल नहीं खोज पाये। साइबेरियन लाईट मायूस हैं कि कास्परोव ने बाहर जाने के लिये ये बहाना बनाया। “मेरा अनुमान है कि कास्परोव के निर्णय का असल कारण है कि उनकी उम्मीदवारी का समर्थन करने के लिये ज़रूरी २० लाख हस्ताक्षर जुटाने की कोई उम्मीद नहीं थी और अगर वे इस प्रयास में ही असफल हो जाते तो ये राजनीतिक आत्महत्या ही हो जाती।”
7 December 2007

रूसः एसयूपी और लाईवजर्नल
रोपर्ट एमस्टर्डम ब्लॉग लाईवजर्नल को हाल में खरीदने वाली कंपनी एसयूपी के निदेशक से सीएमएस वायर द्वारा लिये साक्षात्कार की निंदा करते हुये लिखता है, “रिपोर्टर ने बड़े नर्म सवाल पूछे और खास मुद्दों पर कोई पूछताछ नहीं की, मसलन अगर सुरक्षा एंजेसियाँ खास चिट्ठाकारों की व्यक्तिगत जानकारी चाहे तो एसयूपी की नीति क्या होगी।”
5 December 2007
स्लोवेनियाः जिसे अक्सर भुला दिया जाता है
“अगले 28 दिनों में स्लोवेनिया को अगले 6 महीनों के लिये यूरोपियन यूनियन के राष्ट्रपति की जिम्मेवारी मिलने वाली है और यह पहला ऐसा मौका है क्योंकि स्लोवेनिया कुछ 1300...
रूसः पुतिन को मुसलमानों का साथ
विंडो ओन यूरेशिया रूसी मुसलमानों के वोट डालने के रूख के बारे में लिखते हैं, “Islam.ru के शोध विभाग के प्रमुख अब्दुल्ला रिनात मुखामेतोव के मुताबिक मुसलमानों ने यूनाईटेड रशिया...
24 November 2007

यूक्रेनः प्रदर्शनी का सच?
मॉस्को में होलोडोमोर प्रदर्शनी में कलाविध्वंस (वैंडेलिज़्म) की घटना पर वहाँ के मेयर युरी लुज़कोव ने कहा, “मुझे लगता है कि इस प्रदर्शनी का बस एक ही मकसद थाः रूसी और युक्रेनी लोगों का एका तोड़ना और उनमें दरार पैदा करना।” यूक्रेनियाना इस तर्क को होलोकास्ट के परिपेक्ष्य में भी…
आगे पढ़ें »16 November 2007
द बॉब्स: और विजेता हैं…
आपने बेचैनी से इंतज़ार किया। अपने कंप्यूटर पर डटे रहे। और शायद आप बर्लिन की उड़ान भी भर आये, जी हाँ बर्लिन में ही दायचे वेले द्वारा आयोजित और ग्लोबल...
15 November 2007

रूस: मदिरा में लिप्त
विंडो आन यूरेशिया के मुताबिक रूसी विश्व स्वास्थ्य संस्था द्वारा खतरनाक घोषित सीमा से तीन गुना ज्यादा शराब पीते हैं और अमरीकियों की तुलना में आठ गुना ज़्यादा।
30 August 2007

रूस: रेस्तरां करायें बदनामियाँ
कॉपीड्यूड रूस में व्याप्त ऐसे अनेक तरीकों का ज़िक्र कर रहे हैं जिनके द्वारा रेस्तरां मालिक विदेशियों के साथ बदसलूकी करते हैं। वे लिखते हैं कि इन्हें कुछ भी अंदाज़ा नहीं कि बदनामी से उनका क्या नुकसान हो सकता है, “ग्राहक सेवा शोध के अनुसार एक असंतुष्ट ग्राहक कम से कम आठ लोगों को अपना बुरा अनुभव बताता है। ब्लॉगिंग के युग में शायद हमें इस संख्या को शायद 80 के आसपास रखना चाहिये।”





























आरएसएस फीड Eastern & Central Europe 





देबू भाई कुछ दिनों से मन में एक विचार चल रहा था, लोरियों को जमा...