The Global Voices Lingua project hopes to bring GV content to new linguistic audiences - Details

Also in:

Russia देशवार पुरालेखागार

आरएसएस फीड Russia

2007-12-13

Business ,
History

टर्किश इंवेज़न ओका नामक कार के बारे में लिखते हैं, “मास्को में पिज्ज़ा डेलिवरी के लिये ओका कार का भारी प्रयोग होता है, क्योंकि जाहिर तौर पर सर्दियों में बाईक चलाने की तुलना में यह ज्यादा गर्म रहता है। पर इसे चलाने वाले शौकीन अब मुट्ठी भर ही बचे हैं, ज्यादातर रूसी बैंकों से आसान लोन लेकर शानदार एसयूवी चलाना पसंद करते हैं। नई ओका कार की कीमत लगभग 3000 डॉलर यानि तकरीबन 1.20 लाख रुपये है।”

Elections ,
Politics

गैरी कास्परोव ने राष्ट्रपति पद की चुनावी दौड़ से खुद को बाहर कर लिया है क्योंकि वे समूह मीटिंग के लिये कोई स्थल नहीं खोज पाये। साइबेरियन लाईट मायूस हैं कि कास्परोव ने बाहर जाने के लिये ये बहाना बनाया। “मेरा अनुमान है कि कास्परोव के निर्णय का असल कारण है कि उनकी उम्मीदवारी का समर्थन करने के लिये ज़रूरी २० लाख हस्ताक्षर जुटाने की कोई उम्मीद नहीं थी और अगर वे इस प्रयास में ही असफल हो जाते तो ये राजनीतिक आत्महत्या ही हो जाती।”

2007-12-07

Freedom of Speech ,
Business

रोपर्ट एमस्टर्डम ब्लॉग लाईवजर्नल को हाल में खरीदने वाली कंपनी एसयूपी के निदेशक से सीएमएस वायर द्वारा लिये साक्षात्कार की निंदा करते हुये लिखता है, “रिपोर्टर ने बड़े नर्म सवाल पूछे और खास मुद्दों पर कोई पूछताछ नहीं की, मसलन अगर सुरक्षा एंजेसियाँ खास चिट्ठाकारों की व्यक्तिगत जानकारी चाहे तो एसयूपी की नीति क्या होगी।”

2007-12-05

रूसः पुतिन को मुसलमानों का साथ

विंडो ओन यूरेशिया रूसी मुसलमानों के वोट डालने के रूख के बारे में लिखते हैं, "Islam.ru के शोध विभाग के प्रमुख अब्दुल्ला रिनात मुखामेतोव के मुताबिक मुसलमानों ने यूनाईटेड रशिया के लिये वोट दिया और इस तरह पुतिन का साथ दिया, यह दिखाने के लिये कि वे एक शक्तिशाली, एकजूट ...

2007-11-24

यूक्रेनः प्रदर्शनी का सच?

मॉस्को में होलोडोमोर प्रदर्शनी में कलाविध्वंस (वैंडेलिज़्म) की घटना पर वहाँ के मेयर युरी लुज़कोव ने कहा, "मुझे लगता है कि इस प्रदर्शनी का बस एक ही मकसद थाः रूसी और युक्रेनी लोगों का एका तोड़ना और उनमें दरार पैदा करना।" यूक्रेनियाना इस तर्क को होलोकास्ट के परिपेक्ष्य में भी ...

2007-11-15

रूस: मदिरा में लिप्त

विंडो आन यूरेशिया के मुताबिक रूसी विश्व स्वास्थ्य संस्था द्वारा खतरनाक घोषित सीमा से तीन गुना ज्यादा शराब पीते हैं और अमरीकियों की तुलना में आठ गुना ज़्यादा।

2007-08-30

रूस: रेस्तरां करायें बदनामियाँ

कॉपीड्यूड रूस में व्याप्त ऐसे अनेक तरीकों का ज़िक्र कर रहे हैं जिनके द्वारा रेस्तरां मालिक विदेशियों के साथ बदसलूकी करते हैं। वे लिखते हैं कि इन्हें कुछ भी अंदाज़ा नहीं कि बदनामी से उनका क्या नुकसान हो सकता है, "ग्राहक सेवा शोध के अनुसार एक असंतुष्ट ग्राहक कम से कम ...

2007-08-17

रूसः जातिवाद

मार्क मैकिनंन रूस में गैर रुसीयों के खिलाफ हिंसा और उग्र रजनैतिक विचारधाराओं को शह देकर पुतिन को "सबसे कम खराब" बतलाने की क्रेमलिन की रणनीति के बारे में लिखते हैं, "...जिन शैतानों की इन्होंने रचना की अब वो क्रेमलिन के भी काबू से बाहर हैं"।

2007-08-10

उज़्बेकिस्तान: रूस की मदद

जमीयत लिखते हैं कि उज़्बेक व्यवसायी गफ़ूर राखीमोव ने सोची में होने वाले 2014 के शीतकालीन ओलम्पिक्स के आयोजन की दावेदारी जीतने में रूस की मदद की है।