इराक पंडित वाशिंगटन में एक युद्ध विरोध रैली में शामिल हुये पर, “मुझे इराकियों के वहाँ होने के संकेत ही नहीं मिले, भले कुछ वहाँ रहे हों। इराकियों ने इस मार्च का कोई लाभ नहीं उठाया कि वे अमेरीका पर इराक से सेना वापस लेने की माँग रखें। दरअसल आप रैली के बीचोंबीच खड़े होते, जैसे कि मैं था, और इराकियों को कोई ज़िक्र नहीं सुनते। कम से कम मैंने तो नहीं सुना।”
Latest stories परिचय Iraq
18 June 2008
इराक : श्याम रंग – विषाद का रंग
इराकी स्त्रियाँ शोक और विषाद के रंग - काले रंग - की अभ्यस्त हो चुकी हैं. इनसाइड इराक में यह बात कही गई है. अंधेरे और उदासी के श्याम रंग से इतर अब कुछ युवा स्त्रियाँ भूरे, हरे और गुलाबी परिधानों को अपना रही हैं !
17 September 2007
6 September 2007

इराकः क्या इस्लाम ही हल है?
इराक द मॉडल पूछते हैं क्या इराक में हिंसा के खात्मे का हल इस्लाम है? उनका जवाब है, “सचाई यह है कि राजनीतिक इस्लाम समस्या का हल नहीं वरन जड़ है। और ये केवल ईराक ही नहीं इस क्षेत्र के अन्य अनेक देशों के बारे में सच है जहाँ राजैनतिक इस्लामिक आंदोलनों की बहुतायत रही है। वे अपना व्याख्यान इस्लाम के कथित स्वर्ण युग से शुरु करते हैं और ये वायदा करते हैं कि अगर लोग इस्लाम की जड़ों की ओर लौटें तो एक नया स्वर्ण युग आयेगा…पर जब इस्लामी हुकुमत थी तब क्या हुआ था? किसी भी लिहाज से वो स्वर्ण युग तो नहीं था।”
26 August 2007

इरान: फॉक्स अटैक्स
रॉबर्ट ग्रीनवॉल्ड निर्मित लघुचित्र “फॉक्स अटैक्सः इरान” में फॉक्स टीवी स्टेशन के प्रसारण से सबूत पेश किये गये हैं, जिनमें इराक युद्ध के पहले की उनकी रिपोर्टिंग की इरान से संबंधित उनकी वर्तमान रिपोर्टिंग से तुलना की गई है।
21 August 2007

इराकः कार धमाके की गवाह
अपने परिवार के साथ मछली पकड़ने के ट्रिप पर निकलने के कुछ घंटों पहले ही इराकी चिट्ठाकार सनशाइन अपने पड़ोस में हुये कार बम के धमाके से दहल गईं। धमाके से उनके घर के शीशे चकनाचूर हो गये।





























आरएसएस फीड Iraq 




देबू भाई कुछ दिनों से मन में एक विचार चल रहा था, लोरियों को जमा...