The Global Voices Lingua project hopes to bring GV content to new linguistic audiences - Details

Also in:

Sub-Saharan Africa क्षेत्रवार पुरालेखागार

आरएसएस फीड Sub-Saharan Africa

2007-08-24

मेडागास्कर: बूंद बूंद से सागर

बूंद बूंद से सागर बनता है: "एक गाँव के चार अफ़्रीकी चिट्ठाकारों ने बदलाव लाने हेतु मिलकर एक प्रकल्प शुरु किया है। और वे सिर्फ बातें ही नहीं कर रहे हैं, वाकई काम भी कर रहे हैं।"

2007-08-23

दक्षिण अफ्रीकाः गूगल के बाद कौन आ रहा है?

विनी उम्मीद जता रही हैं कि भविष्य में दक्षिण अफ्रीका में और इंटरनेट कंपनियाँ अपना आशियाना बनायेंगी, "दक्षिण अफ्रीकी इंटरनेट प्रयोग में पिछले वर्ष की तुलना में 120 फीसदी बढ़त हुई है और वो दिन दूर नहीं जब ईबे, याहू और अन्य गूगल और अमेज़ॉन (अमेज़ान के केपटाउन कार्यालय ने ही ...

ज़ाम्बिया: दान के पैसे से कार व आईपॉड

ज़ाम्बिया में अधिकाँश लोग कार और आईपॉड चाहते हैं और, पॉज़िटिवली ज़ाम्बियन लिखते हैं, चुंकि दान का पैसा आसानी से उपलब्ध हो जाता है इसलिये वे गरीबी का सामना करने के नाम पर फर्ज़ी संस्थायें बना लेते हैं।

अफ्रीका का पिंड छोड़ो

कम्यूनिस्ट सॉक्स एंड बूट्स हर बच्चे को लैपटॉप (OLPC) की खबर ले रहे हैं, "ये इस गलत अनुमान पर आधारित है कि बच्चे इसे अपने साथ शिकार पर ले जायेंगे या मिट्टी की दीवारों वाली पाठशालाओं में इनका इस्तेमाल करेंगे या कि उन्हें अंग्रेज़ी से स्थानीय भाषाओं में सरल अनुवाद ...

नामीबिया: विकास के डिजीटल उपकरण

जेरार्ड नामीबिया के लर्नलिंक परियोजना के बारे में लिखते हैं,"मैं लर्नलिंक से ही शुरुवात करुंगा, खास तौर पर उनके "नामीबिया" प्रकल्प से"।

2007-08-21

ग्लोबल वॉयसेज़ शोः अंक 5Podcasts post

आखिरकार, ग्लोबल वॉयसेज़ का पाँचवा अंक आ ही गया! इस अंक में हम प्रस्तुत कर रहे हैं निम्नलिखित पॉडकास्ट से झलकियाँ: * मालदीव से गेस्ट्रोनॉमिक्स * भारत से पॉडमस्ती * केन्या से जंप रेडियो * सउदी अरब से मिडईस्ट यूथ * हंगरी से बुडाकास्ट * ज़िंबाबवे से अफ़्रीका फाईल्सः द पल्स * कोरिया से द कीमची गर्ल्स

2007-08-16

जिंबाबवे: ग्लोबल वायसेज़ आनलाईन काली सूची में

जिंबाबवे की सरकार ने ग्लोबल वायसेज़ आनलाईन को काली सूची में डाल दिया है, "स्पष्टतः, ग्लोबल वायसेज़ एंग्लो सैक्स्न्स के खिलाफ हमारे न्यासंगत आंदोलन को अनुचित साबित करने के "द्रोही दुष्प्रचारकों" में से एक है"। ZANU-PF सरकार द्वारा काली सूची में डाले गये 41 जालस्थलों में से हमारा चिट्ठा और ...

2007-08-12

सिएरा लिओन: कुछ चुनावी तथ्य

सिएरा लिओन में हो रहे चुनाव के बारे में कुछ तथ्यः आधे से ज्यादा मतदाता 35 वर्ष से कम आयु के हैं राष्ट्रपति पद के लिये 7 दावेदार मैदान में हैं 112 संसदीय सीटों के लिये 566 उम्मीदवार हैं मतपत्रों को ट्रकों, डोंगियों, कुलियों के द्वारा तकरीबन 6176 सवाना, जंगलों और पहाड़ों स्थित मतदान ...

2007-08-11

सूडान में काँडोम की खरीदी

सूडान में काँडोम साथ रखने को विवाहेत्तर यौन संबंध बनाने की तैयारी माना जा सकता है। पर जीजू लिखते हैं कि वे हर जगह काँडोम बिकते देख रहे हैं ‍दवा की दुकानों में, किराने की दुकानों में, नाई के यहाँ। "मैं प्रभावित हूं", वे लिखते हैं, "इन सरकारी अधिकारियों से ...

2007-08-09

नाईजीरिया: अश्वेत महाशक्ति?

ये बात तो सर्वज्ञात है कि नाईजीरिया अफ्रीका में सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश है और दक्षिण अफ्रीका में सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति भी। ये भी काफी हद तक व्यापक तथ्य है कि नाईजीरिया की सेना क्षेत्र के सामरिक महत्व के इलाकों में हस्तक्षेप कर रही है। पर जो तथ्य ज्यादातर ...