Global Voices ग्लोबल वायसेज़ हिन्दी में » South Africa

दक्षिण अफ्रीकाः विदेशियों की हत्या का दोषी कौन?
दक्षिण अफ्रीका में विदेशी व बाहरी लोगों पर हुये हालिया हमलों के लिये डेविड सरकार को दोषी ठहराते हैं: “विदेशियों से जितनी नफरत दक्षिण अफ्रीकी करते हैं उतना शायद कोई नहीं करता। दक्षिण अफ्रीका आधिकारिक रूप से विश्व का सर्वाधिक ज़ीनोफोबिक (xenophobic)  देश माना जाता है। नफरत तक ठीक है पर 50 अप्रवासियों की हत्या के गुनाह का क्या अर्थ है? राष्ट्रपति थाबो म्बेकी ने इस कृत्य को शर्मनाक बताया हे पर मैं मानता हूं कि यह घृणित काम है। यह कानूनन जुर्म है और दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिये।”

दक्षिण अफ़्रीकी चिट्ठा पुरस्कार
केप टाउन में 2 अप्रैल को  दक्षिण अफ़्रीकी ब्लॉग पुरस्कार समारोह आयोजित हुआ जिसमें विजेता और प्रतिभागी समेत बड़ी संख्या में चिट्ठाकार उपस्थित हुए.  यह रहा दक्षिण अफ़्रीकी चिट्ठाकारों द्वारा आयोजन समारोह पर लिखे गए चिट्ठों के सारांश-

इश! तथा 123 ब्लॉग माइसेल्फ़ दोनों ही समारोह में उपस्थित थे.

123 ब्लॉग माइसेल्फ़ :

यूटीसी टेनिस क्लब, ब्लॉग पुरस्कार समारोह स्थल से  मैं अभी ही घर वापस लौटा हूँ. बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए! कुछ नामचीन चिट्ठों के चिट्ठाकारों से मिलना आनंददायी रहा और नए चमत्कृत करने वाले शख्सियतों से परिचय भी हुआ. विशेष रूप से प्रतिष्ठित चिट्ठाकार द्वय, iMod.co.za के क्रिस तथा Riply.co.za  के सीजेसी से प्रत्यक्ष मिलना बहुत ही सुखद रहा.

यह तो वास्तव में मेरे साथ हुए छोटे छोटे चमत्कारों के संयोग से ही संभव हो पाया कि मैं :

* (अ) अपना हुलिया ठीक करने के लिए काम से सही समय पर छूट गया

* (ब) जटिल दिशा-निर्देशों के बावजूद मुझे टेनिस क्लब जल्दी ही मिल गया तथा

* (स) उसके बाद मुझे घर वापस आने में कोई परेशानी नहीं हुई.

मैं रॉक्सी को विशेष धन्यवाद देना चाहूंगा जिसने मुझे पहुँचने का रास्ता बताया. रिप्ली को भी धन्यवाद देना चाहूँगा जिसने एक परी की तरह मुझे वापस हाइवे तक का रास्ता बताया. धन्यवाद, आप सभी का. आप सभी जबर्दस्त हैं!

इश!:

ऑनलाइन कैलेण्डर वर्ष के लिए दक्षिण अफ़्रीकी चिट्ठा पुरस्कार एक विशिष्ट आयोजन होता है.  भीड़ से सराबोर समारोह स्थल तथा देश भर से आए हुए अंतिम दौर के प्रतिभागी व इसमें रुचि रखने वाले चिट्ठाकार इस बात के गवाह हैं.

समारोह पूरी तरह अनौपचारिक था, जैसा कि चिट्ठाकार समुदाय से उम्मीद की जाती रही है और सम्मान समारोह से पहले और बाद में साथी चिट्ठाकारों, मीडिया तथा वेब में रुचि रखने वालों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में आपसी वार्तालाप के लिए ढेरों समय मिला.

जब पुरस्कारों की घोषणा ठीक 7.30 बजे हुई तो विजेताओं को आश्चर्य मिश्रित खुशी का ठिकाना उस समय नहीं रहा जब उन्हें पता चला कि न सिर्फ वे अपने ब्लॉग पर ‘दक्षिण अफ़्रीकी चिट्ठा पुरस्कार 2008 ‘ का प्रतीक चिह्न साल भर लगा सकेंगे, उन्हें कुछ ईनाम इकराम भी मिलेंगे. प्रमुख विजेता को वारविक एस्टेट से सुरा, स्टोडेल से विशिष्ट वृक्ष, डेल की तरफ से सपाट स्क्रीन मॉनीटर, माइक्रोसॉफ़्ट से एक्सबॉक्स360 मिला. और जाहिर है इस घोषणा के साथ अनायास ही वातावरण  उत्तेजना से परिपूर्ण हो गया !

डरबन के ईस्ट कोस्ट रेडियो,  मेल तथा गार्जियन जिन्होंने चिट्ठाकारी माध्यम को अपनाया, प्रमुख विजेताओं में रहे. यह नया माध्यम, प्रतीत होता है कि न सिर्फ दक्षिण अफ़्रीकी चिट्ठाकारी पुरस्कार में, बल्कि दक्षिण अफ़्रीकी समाज में पहुँच बनाने में उन्हें बढ़िया प्रतिफल देने लगा है.  हालांकि इस वर्ष ‘मुख्य धारा की मीडिया' ने बहुत से पुरस्कार बटोर लिए, मगर छोटे, व्यक्तिगत चिट्ठाकारों के लिए भी खूब संभावनाएं थीं. वस्तुतः पुरस्कृतों में बड़े और महान चिट्ठाकारों के बीच अपने आप को पाना बहुत से चिट्ठाकारों को स्वप्न सदृश्य महसूस हो रहा था और वे पूरी शाम चमत्कृत से हो रहे थे.

वैसे, इस वर्ष यह सुगबुगाहट बनी रही थी कि मुख्य धारा की मीडिया के चिट्ठों को पुरस्कारों से अलग किया जाना चाहिए, मगर पिछले वर्ष के पुरस्कारों के बाद ऐसे कोई तेजाबी खयाल जोरों से बहे नहीं.

कुल मिलाकर यह एक शानदार शाम रही. विजेताओं को बधाईयाँ और जो रह गए हैं, उनके लिए संदेश कि वे अगले वर्ष के लिए जुट जाएँ !

और विजेता हैं  …

वर्ष का सर्वश्रेष्ठ दक्षिण अफ़्रीकी चिट्ठा

दक्षिण अफ्रीका का सर्वश्रेष्ठ चिट्ठा

विजेता:

thoughtleader.co.za

सर्वश्रेष्ठ दक्षिण अफ़्रीकी मजाहिया चिट्ठा

हास्य और व्यंग्य के लिए सर्वश्रेष्ठ चिट्ठा

विजेता:

blog.ecr.co.za/breakfast

सर्वश्रेष्ठ दक्षिण अफ़्रीकी विदेशी चिट्ठा

विदेशी दक्षिण अफ़्रीकी का सर्वश्रेष्ठ चिट्ठा

विजेता:

cooksister.typepad.com

सर्वश्रेष्ठ दक्षिण अफ़्रीकी राजनीतिक चिट्ठा

सर्वश्रेष्ठ दक्षिण अफ़्रीकी चिट्ठा जिसमें प्रमुखतः राजनीति की बातें होती हैं

विजेता:

thoughtleader.co.za

सर्वश्रेष्ठ दक्षिण अफ़्रीकी नव चिट्ठा

सर्वश्रेष्ठ दक्षिण अफ़्रीकी चिट्ठा जो वर्ष 2007 में प्रारंभ हुआ

विजेता:

blog.ecr.co.za/newswatch

माइक स्टॉपफोर्थ आयोजकों को बधाई देते हैं :

आयोजन यूटीसी टेनिस क्लब में हुआ जिसमें जीवन के हर क्षेत्र के लोग सम्मिलित हुए. इसके लिए जॉन चेरी तथा उनकी टोली विशेष रूप से बधाई के पात्र हैं जिन्होंने पवित्र मन से यह आयोजन सम्पन्न किया ( यह सभी महसूस कर सकते हैं कि जॉन ने इस दौरान कभी भी चेरीफ्लावा या चेरीपिका को विज्ञापित नहीं किया).

विंसेंट मेहर, जो समाचार श्रेणी में पुरस्कृत हुए, लिखते हैं :

मैं अपने आप को निरा मूर्ख नहीं कहूं तो और क्या - आखिरी समय में मैंने और मैट ने कैप टाउन के अपने दक्षिण अफ़्रीकी चिट्ठा पुरस्कार समारोह प्रवास को रद्द कर दिया और जानते हैं, वहाँ हमें 4 पुरस्कार मिले. - मैथ्यू बकलैंड को सर्वश्रेष्ठ व्यापारिक चिट्ठे का,  अमाटोमू को सर्वश्रेष्ठ साइट प्रमोशन चिट्ठे का तथा  थॉट लीडर को सर्वश्रेष्ठ राजनीतिक चिट्ठे का पुरस्कार मिला. मुझे उस पुरस्कार उत्सव पार्टी में नहीं पहुँच पाने का खासा अफ़सोस हुआ परंतु इस सम्मान से मैं घोर प्रसन्नता का भी अनुभव कर रहा हूं. .

इसके लिए मेरी नजर में जो व्यक्ति सर्वाधिक धन्यवाद का पात्र है वो है  सख़्त मिजाज मुख्य संपादक रियान वूलमरान्स , जिसे मैं आज की तिथि में सर्वाधिक व्यस्त [ बिजली कटौती के दौरान मेरे लॅपटॉप में चाभी भरने के अलावा हर किस्म के कार्य] व्यक्ति के रूप में जानता हूँ.

और, अंत में चेरीफ्लावा ने सभी प्रायोजकों तथा उन सभी व्यक्तियों के प्रति जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में भूमिका निभाई,  धन्यवाद ज्ञापित किया .

कुल मिलाकर यह एक बेहद शानदार आयोजन रहा तथा यह दक्षिण अफ़्रीकी चिट्ठा पुरस्कारों तथा दक्षिण अफ़्रीकी चिट्ठों दोनों के लिए आने वाले समय के लिए मील का पत्थर साबित होगा.  2009 के लिए बेसब्री से इंतजार रहेगा.

इसे लिखा मुहम्मद करीम ने

पर्यावरण : अफ़्रीका का हरित दृश्य
क्या आप टॉप गियर, झकास फ़ास्ट कार….और पर्यावरण प्रेमी बन सकते हैं? इस साल 12 अक्तूबर को चिट्ठाकारी संबंधित कौन सा कार्यक्रम रखा गया है?  अफ़्रीका को दान किए गए उन सारे कम्प्यूटरों का क्या हुआ? इन असामान्य प्रश्नों के उत्तर अफ़्रीका के चिट्ठाकारों ने इस सप्ताह दिए हैं.

चित्र ग्रीनकार्स.जेडए.नेट दक्षिण अफ़्रीका से साभार, जहाँ से हम कार्ल निनाबर  के साथ शुरूआत करते हैं. जो एक स्वयंभू ‘कार नट' हैं और जो अपने चिट्ठे का इस्तेमाल पर्यावरण मित्र कारों की खोजबीन और उनके बारे में बताने के लिए करते हैं. उनके पन्ने  के बारे में  में परिपूर्ण परिचय है, इस अवलोकन सहित

दक्षिण अफ़्रीका की मुख्यधारा की मोटरिंग मीडिया अभी भी बहुत कुछ पारंपरिक “पेट्रोल हेड” प्रतिमान में ही है, जहां किसी कार की प्रमुख विशेषता उसकी गति व प्रदर्शन क्षमता को ही माना जाता है.  दक्षिण अफ़्रीका के कार संबंधी प्रकाशनों में जब भी पर्यावरण मित्र ऑटोमोबाइल तकनॉलाजी बातें छपती हैं तो उनमें एक अप्रसन्नता की झलक सी दिखाई देती है (”हरित” विकास को कुछ इस तरह से लिया जाता है जैसे कि कारों में से फन फैक्टर को निकाल बाहर कर दिया गया हो ) या कभी उनमें प्रशंसा का भाव भी होता है तो उपभोक्ता को होने वाली बचत के बारे में होता है. उदाहरण के लिए, ईंघन दक्षता के बारे में जब ध्यान दिया जाता है तो उसके पर्यावरणीय फ़ायदों की नहीं, बल्कि उससे हो रही क़ीमत में फ़ायदों की बात पर ध्यान दिया जाता है.

उनके अन्य पोस्टों में एक में दक्षिण अफ़्रीका में हो रहे कार रेस सितम्बर 2008 सोलर चैलेंज  के बारे में है जिसके प्रति वे आशान्वित हैं कि ‘…इससे दक्षिण अफ़्रीका में वैकल्पिक ईंघन के इस्तेमाल के प्रति लोगों में निश्चित रूप से भारी जागरूकता पैदा होगी.'

यूअर ग्रुप ऑफ वेब एडिक्ट्स चिट्ठे में इस साल 12 अक्तूबर को पर्यावरण बचाने के लिए मनाए जाने वाले ब्लॉग एक्शन डे के लिए स्मरण दिलाया जा रहा है. नीचे दिए गए चित्र में क्लिक कर आप भी इसमें भाग ले सकते. जीवी के हम सभी साथी उस दिन इस विषय पर आपके पोस्ट को देखना चाहेंगे. अतः आपसे गुजारिश है कि टिप्पणी में अवश्य बताएँ और फिर हम निश्चित रूप से 12 अक्तूबर को यह देखेंगे कि उस दिन (और अन्य किसी भी दिन,) आपने पर्यावरण पर अपने क्या विचार व्यक्त किए .

अर्बन स्प्राउट का एक पोस्ट  कोएलिशन अगेंस्ट न्यूक्लियर एनर्जी (नाभिकीय ऊर्जा के विरुद्ध संयुक्त उपक्रम) - सीएएनई के बारे में है. पोस्ट की टिप्पणियों को अवश्य पढ़ें चूंकि उनमें  पेबल बेड रिएक्टरों की सुरक्षा विषयक एक अच्छी बहस हुई है. पोस्ट में सीएएनई के लक्ष्यों को प्रमुखता से बताया गया है जिसमें शामिल है यह वक्तव्य-

हमारा पुख्ता विश्वास  है कि हमें केबिनेट के इस एक पक्षीय निर्णय का विरोध करना ही होगा जो हम सभी के रेडियोएक्टिव भविष्य को निर्धारित करेगा.  आम जन को इसके बारे में पता होना चाहिये और हमारे संवैधानिक अधिकारों - विशेषकर रेडियो एक्टिव प्रदूषणों से मुक्त पर्यावरण के अधिकार का सम्मान किया जाना चाहिए न कि उसे खत्म किया जाना चाहिए.

केन्या एनवायरो ब्लॉग  में केन्या में ई-कचरा पर एक परिपूर्ण निगाह डालते हुए बताया गया है कि यह एक टाइमबम है जिसे और खराब होने के लिए सेट किया गया है इस लिहाज से भी कि ‘केन्या आईटी क्रांति के किनारे पर है और मोबाइल फ़ोन इंडस्ट्री में सत्तर लाख से अधिक सक्रिय लाइनें हैं.' फिल  इस स्थिति का बयान कुछ इस तरह करते हैं-

केन्या में स्थिति संकटग्रस्त परिस्थितियों पर पहुँचने के कगार पर है. नैरोबी के ईस्टलैंड क्षेत्र में कुख्यात डंडोरा कूड़ास्थल इलेक्ट्रानिक कचरे से अटा पड़ा है जिसमें पुराने टेलिविजिन सेट, कम्प्यूटर, फ्रिज से लेकर मोबाइल फ़ोन और बैटरियों तक के भयंकर जहरीले पदार्थों युक्त कचरे हैं. आसपास के निवासियों को इन इलेक्ट्रॉनिक कचरे से फैलने वाले जहरीले पदार्थों जैसे सीसा, कैडमियम व पारा इत्यादि से कैंसर, श्वासजन्य तथा त्वचा रोगों की संभावना बनी हुई है.  केन्याई लोगों द्वारा फेंके गए कचरे के अलावा देश में अन्य देशों द्वारा सैकड़ों कंटेनरों में ई-कचरा ‘दान' के बहु-रूप में प्राप्त होता है.

उन्होंने बहुत से कड़ियों को भी दिया है जहाँ से पाठकों को ई-कचरा के बारे में और भी जानकारियाँ हासिल हो सकती हैं तथा विशेष रूप से इनसे निपटने के उपाय देखे जा सकते हैं

बसावाद्स सफारी नोट्स के उमर ने ध्रुवीय भालुओं की दुर्दशा के बारे में संक्षिप्त उद्धरण देते हुए पोस्ट लिखा है जिसमें उन्होंने कुछ लेखों की कड़ियों को भी दिया है. अंत में उन्होंने लिखा -

इस धरती के सभी पशु और अन्य जीव-जन्तु पर्यावरण पर और अपने आसपास के वातावरण, जहां पर वे रहते हैं, पूरी तरह निर्भर होते हैं.  पर्यावरण और वातावरण जिसके लिए हम मनुष्य जिम्मेदार माने जाते रहे हैं उसे  हम योजनाबद्ध तरीके से और निश्चित तौर पर बर्बाद कर रहे हैं. अपने आप को जोखिम में डाल रहे हैं.

दक्षिण अफ्रीकाः गूगल के बाद कौन आ रहा है?
विनी उम्मीद जता रही हैं कि भविष्य में दक्षिण अफ्रीका में और इंटरनेट कंपनियाँ अपना आशियाना बनायेंगी, “दक्षिण अफ्रीकी इंटरनेट प्रयोग में पिछले वर्ष की तुलना में 120 फीसदी बढ़त हुई है और वो

दिन दूर नहीं जब ईबे, याहू और अन्य गूगल और अमेज़ॉन (अमेज़ान के केपटाउन कार्यालय ने ही ईसीटू बनाया है) की तरह दक्षिण अफ्रीका में डेरा डाल दें।”