The Global Voices Lingua project hopes to bring GV content to new linguistic audiences - Details

Also in:

देश:
कोई नहीं
विषय:
कोई नहीं

 

ग्लोबल वायसेज़ एक विडियो एडीटर की भर्ती करना चाहता है।

कार्य विवरणः

विडियो संपादक पर दुनिया भर के सिटीज़न निर्मित आनलाईन विडियो पर नज़र रखने और सप्ताह में 2-3 दफा ग्लोबल वायसेज़ के जालस्थल पर प्रकाशित लेखों में इसे प्रस्तुत करने का दायित्व रहेगा। विडियो संपादक शेष ग्लोबल वायसेज़ संपादकीय विभाग (कार्यकारी, क्षेत्रिय व भाषाई संपादक) के साथ तारतम्य में काम करेगा तथा उसे आनलाईन संपादकीय बैठकों में नियमित भागीदारी करनी होगी।

चुंकि ग्लोबल वायसेज़ एक वर्चुअल यानि आभासी संस्था है अतः विडियो संपादक अपने वर्तमान निवास स्थान से काम कर सकेंगे। परंतु हाय स्पीड इंटरनेट की लगातार उपलब्धता इस कार्य के निर्वहन के लिये एक महत्वपूर्ण कारक है।

पात्रताः

हमारे आदर्श प्रत्याशी का दृष्टिकोण अंतर्राष्ट्रीय होना चाहिये तथा ब्लॉगिंग तथा आनलाईन सिटीजन मीडीया, और खास तौर पर आनलाईन विडीयो के क्षेत्र में उसे बढ़िया अनुभव होना चाहिये। अंग्रेज़ी लेखन, संपादन में सिद्धहस्तता अनिवार्य है पर नवीनतम टूल्स, जालस्थलों और दुनिया में आनलाईन विडियो के रुख की जानकारी होना ज्यादा अहम है। प्रत्याशी में बिना किसी पर्यवेक्षण के स्वतंत्र रूप व जिम्मेदारी से काम करने की क्षमता होनी चाहिये।

आदर्श स्थिति में प्रत्याशी में अंग्रेज़ी के अलावा कम से कम एक और भाषा पढ़ने लिखने की क्षमता होनी चाहिये और दूसरी भाषाओं का काम चलाउ ज्ञान होना चाहिये। अमेरिका तथा दक्षिणी युरोप के बाहर के प्रत्याशियों को वरीयता दी जायेगी।

आवेदन करने हेतु अपना सीवी तथा आवेदन पत्र editor@globalvoicesonline.org पर केवल अंग्रेज़ी में भेजें। आवेदन की अंतिम तिथि है 24 अगस्त 2007।

बातचीत शुरु करें

लेखक, कृपया सत्रारंभ »

निर्देश

  • कृपया दूसरों का सम्मान करें. द्वेषपूर्ण, अश्लील व व्यक्तिगत आघात करने वाली टिप्पणियाँ स्वीकार्य नहीं हैं।.