लॉ एंड अदर थिंग्स चिट्ठे ने विदेशों में काम कर रहे या पढ़ रहे भारतियों को मतदान का अधिकार देने के कानूनी पक्ष की चर्चा करते हुये लिखा है, “इन्हें मतदान का अधिकार देने से उन्हें राजनीतिक रूप से सक्रीय बनाये रखने में मदद मिलेगी। साथ यह भी एहसास भी मिलेगा कि उनका अपने देश के भविष्य निर्माण में योगदान है।”
जज़्बा ब्लॉग ने खबर दी है कि पाकिस्तान सरकार एसएमएस सेवाओं पर प्रतिबंध लगाने का मन बना रही है ताकि इसका प्रयोग आतंकवादी हमलों के लिये न किया जा सके। देश में इस समय 70 फीसदी लोग मोबाइल फ़ोन का उपयोग करते हैं जिनमें एसएमएस संदेशों के उपभोक्ता शामिल हैं।
निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल बिन निज भाषा-ज्ञान के, मिटत न हिय को सूल।