The Global Voices Lingua project hopes to bring GV content to new linguistic audiences - Details

Also in:

ग्लोबल वॉयसेज़ अंतर्जाल पर जारी वैश्विक संवाद का विस्तार, संरक्षण तथा समूहन करता और ऐसे लोगों और स्थानों पर ध्यानाकर्षण कराता है जिसे पारंपरिक मीडिया नकार देता है।


2008-05-28

South Asia

कुक्स कॉटेज ने छापे हैं बाल गंधर्व, पुणे में संपन्न आम्र महोत्सव के चित्र। यदि आम की अलग अलग किस्मों की पहचान करना सीखना चाहते हैं तो यह प्रविष्टि ज़रूर पढ़ें।

2008-05-22

इस सप्ताह की चिट्ठाकारा : जिलियन यॉर्क

आगे पढ़ें सप्ताह के चिट्ठाकार में आज मोरक्को की लेखिका जिलियन सी यॉर्क से बातें करते हैं जो कि वाइसेज विदाउट वोट्स में भी नियमित लिखती रही हैं. मेकेन्स, मोरक्को में दो साल बिताने के बाद वर्तमान में बोस्टन, अमरीका में निवास कर रहीं जिलियन स्वतंत्र लेखिका ...

2008-05-21

Nepal

काठमांडू स्पीक्स ने दक्षिण अफ्रीका में “बाहरी लोगों” के साथ हो रही हिंसा, और दुनिया के अन्य हिस्सों में आप्रवासियों के खिलाफ इसी तरह के विरोधों पर चिंता जताते हुये अपने ब्लॉग पर लिखा है

India

प्रूफी अपने ब्लॉग पर लिख रहे हैं कि आर्कुट पर अश्लील सामग्री पोस्ट करने के आरोप में एक व्यक्ति की पुलिस द्वारा गिरफ्तारी में सहयोग देना गूगल की कोई दुष्टता नहीं है।

2008-05-18

India

ब्रेक आल चेन्स डॉ विनायक सेन के मामले के बारे में एक प्रविष्टि लिखी है। डॉ सेन सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ हैं और संप्रति नक्सलवादी आन्दोलन से जुड़े होने के आरोप में जेल में बंद हैं।

2008-05-15

भारत: जयपुर बम धमाका, आतंकवाद और सरकार

13 मई को लगातार हुए बम धमाकों ने जयपुर को हिलाकर रख दिया . विविध रपटों के अनुसार, कोई 60 से अधिक लोग मारे गए व 150 से अधिक लोग घायल हुए. जयपुर जो कि अपेक्षाकृत एक शांत शहर है, के बारे में तथा धमाकों ...

2008-05-01

अरबी : चिट्ठा-पाठकों की बारीकी से पड़ताल

पिछले महीने बहुत से अरबी चिट्ठाकारों ने बारीकी से पड़ताल की कि उनके चिट्ठे कौन पढ़ते हैं और कहां से, कैसे, किस विधि से पढ़ने के लिए आते हैं. इस बारे में बहरीन, सऊदी अरब, लेबनान तथा मिस्र के चिट्ठाकारों का क्या कहना है यह हम इस छोटी सी समीक्षा ...

2008-04-26

Dominican Republic

ब्लॉग सैंटो डोमिन्गो की लारा डोमिनिकन रिपब्लिक की राजधानी में नवचालित मैट्रो रेल सेवा के उपयोग के अपने पहले अनुभव के बारे में लिखती हैं। (लेख स्पेनी भाषा में है पर उसके साथ के चित्र आप ज़रूर देखना चाहेंगे।)

2008-04-25

जापानः सारा मक्खन गायब

आगे पढ़ें जापान में हर जगह दुग्ध उत्पाद खोजते उपभोक्ता बस यही आर्तनाद कर रहे हैं, "कहाँ गया मक्खन?"। दूध के उत्पादन में भारी कमी और उसके साथ बीज का दामों में दुग्ध उत्पादों की अंतर्राष्ट्रीय खपत में बदलावों के कारण जापान में मक्खन की भारी कमी हो गई है। किराने की ...

2008-04-23

जापान : यौन दासियों की लंबित मांगों पर ध्यान खींचते वीडियोThis is a Video post

आगे पढ़ें द्वितीय विश्व युद्ध के समाप्त होने के साठ साल से अधिक बीत जाने के बाद भी जापानी सेना के आदेशों के तहत अपहृत की गई स्त्रियाँ अब भी न्याय की बाट जोह रही हैं. इन स्त्रियों को सैनिक "आराम गृहों (कम्फ़र्ट स्टेशन) " में यौन दासियों के रूप में जबरिया ...